Class 2 Hindi Chapter 16 मूली Question Answer
Muli Question Answer
Mooli Class 2 Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
मूली इतनी बड़ी कैसे हुई होगी?
उत्तर-
नाना जी मूली की देखभाल अच्छे से किए होंगे इसलिए वह इतनी बड़ी हुई होगी।
प्रश्न 2.
नानाजी इतनी बड़ी मूली का क्या करेंगे?
उत्तर-
नाना इतनी बड़ी मूली को बाज़ार में बेचेंगे।
प्रश्न 3.
मूली से क्या-क्या बनता है?
उत्तर-
मूली से पराँठा, अचार तथा सलाद आदि बनता है।
प्रश्न 4.
मूली से बनी कौन-सी चीज़ आपको पसंद है?
उत्तर-
मूली का पराँठा हमें बहुत पसंद है।
शब्दों का खेल
कहानी के इस वाक्य को पढ़िए।
कुत्ते ने नातिन को थामा, नातिन ने नानी को थामा, नानी ने नाना को थामा, नाना ने मूली को थामा, सभी ने मिलकर ज़ोर लगाया।
‘थामा’ शब्द का क्या अर्थ हो सकता है? ज़रा सोचिए! इस शब्द से कुछ वाक्य बनाकर अपनी कॉपी में लिखिए।
उत्तर-
थामा का अर्थ ‘पकड़ा’ होता है।
वाक्य-
- सड़क पार करते समय हमने अपने पापा का हाथ थामा।
- मैंने बल्ला थामा।
सोचिए और बताइए
प्रश्न 1.
नानाजी ने सभी गाँववालों को दावत पर बुलाया है। मूली के गरमागरम पराँठे और ठंडी-ठंडी लस्सी बनाने के लिए किन वस्तुओं की आवश्यकता होगी?
उत्तर-
मूली के गरमागरम पराठे बनाने के लिए | ठंडी-ठंडी लस्सी बनाने के लिए |
आटा | दही |
नमक | बर्फ़ |
घी | चीनी |
प्रश्न 2.
दावत के बाद नानाजी और नानीजी रसोई की सफ़ाई कैसे करेंगे? बताइए।
उत्तर-
नाना-नानी जी मिलकर रसोई की सफ़ाई करेंगे।
मूली पाठ का सारांश
प्रस्तुत पाठ में एक नाना जी हैं, जो मूली बोते हैं। मूली उनकी बात सुनकर बहुत मज़बूत और लंबी हो जाती है। नाना जी अकेले उसे निकाल नहीं पाते हैं। उसे निकालने के लिए उनके साथ नानी, पोती और कुत्ते को भी ज़ोर लगाना पड़ता है। सबके संगठित प्रयास से मूली निकल जाती है। इससे संगठन की शक्ति का बोध होता है।
मूली के प्रश्न उत्तर