Students prefer Class 4 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 3 नीम कविता Neem Kavita Poem Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 4 Hindi Neem Kavita Extra Question Answer
Class 4 Hindi Chapter 3 Extra Question Answer Neem
NCERT Class 4 Hindi Chapter 3 Extra Questions नीम
नीम कविता Class 4 MCQ
प्रश्न 1.
नीम का पेड़ किन – किन से नेह जताता है ?
(क) किसी से नहीं
(ख) केवल बच्चों से
(ग) चिड़िया, कौआ, तोता सबसे
(घ) पानी से
उत्तर:
(ग) चिड़िया, कौआ, तोता सबसे
प्रश्न 2.
नीम का पेड़ डॉक्टर नहीं है, फिर भी वह क्या करता है?
(क) फल देता है
(ख) पूजा जाता है
(ग) रोगों को भगाता है
(घ) गाना गाता है
उत्तर:
(ग) रोगों को भगाता है
![]()
प्रश्न 3.
नीम प्रदूषित वायु को क्या बनाता है?
(क) गंदा
(ख) मीठा
(ग) रंगीन
(घ) शुद्ध
उत्तर:
(घ) शुद्ध
प्रश्न 4.
जब हवा चलती है, तो नीम क्या करता है?
(क) कुछ नहीं करता
(ख) झूम-झूम के सबका मन बहलाता है
(ग) सो जाता है
(घ) फल पकाता है
उत्तर:
(ख) झूम-झूम के सबका मन बहलाता है
प्रश्न 5.
नीम दूसरों से क्या लेता है?
(क) बहुत कुछ
(ख) थोड़ा-थोड़ा
(ग) कुछ नहीं
(घ) धन
उत्तर:
(ग) कुछ नहीं
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
नीम हमें क्या सिखाता है ?
उत्तर:
नीम हमें तन और मन को मीठा (शांत और अच्छा) रखना सिखाता है।
प्रश्न 2.
नीम बदले में क्या देता है?
उत्तर:
नीम हमें बदले में बहुत कुछ देता है; जैसे – छाया, औषधीय गुण, स्वच्छ वायु और सुकून।
प्रश्न 3.
इस कविता के कवि का क्या नाम है?
उत्तर:
इस कविता के कवि का नाम हरीश निगम हैं।
प्रश्न 4.
कविता में नीम को किस रूप में दिखाया गया है?
उत्तर:
नीम को एक स्नेही, उपयोगी और नि:स्वार्थ वृक्ष के रूप में दिखाया गया है।
काव्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
काव्यांश
चले प्रदूषित वायु कभी तो,
उसको शुद्ध बनाता नीम ।
कड़वे तन में मन को मीठा,
रखना हमें सिखाता नीम ।
हवा चले तो झूम-झूमके,
सबका मन बहलाता नीम ।
प्रश्न 1.
नीम हमें क्या सिखाता है?
(क) मीठा बोलना
(ख) तन और मन को मीठा (शांत) रखना
(ग) खाना पकाना
(घ) फल देना
उत्तर:
(ख) तन और मन को मीठा (शांत) रखना
प्रश्न 2.
जब हवा चलती है, तो नीम क्या करता है ?
(क) फल गिराता है
(ख) शोर मचाता है
(ग) झूम-झूमकर सबका मन बहलाता है
(घ) पत्तियाँ गिरा देता है
उत्तर:
(ग) झूम-झूमकर सबका मन बहलाता है
प्रश्न 3.
‘मन को मीठा’ का क्या अर्थ है?
उत्तर:
‘मन को मीठा’ का अर्थ मन को शांत और प्रसन्न रखना है।
प्रश्न 4.
नीम की हवा से कैसा अनुभव होता है?
उत्तर:
नीम की हवा से ताजगी भरा और सुकून देने वाला अनुभव होता है।
![]()
व्याकरण संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
कविता में आए निम्न शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
- हँसता – ……………
- शुद्ध – ……………
- मीठा – ……………
- देता – ……………
- दिन – ……………
उत्तर:
- हँसता – रोता
- शुद्ध – अशुद्ध
- मीठा – कड़वा
- देता – लेता
- दिन – रात
प्रश्न 2.
कविता में आए निम्न शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए।
- नीम – ……………
- वायु – ……………
- रोग – ……………
- मन – ……………
- नेह – ……………
उत्तर:
- नीम – आरोग्यवृक्ष, निंब
- वायु – हवा, समीर,
- रोग – बीमारी, विकार
- मन – चित्त, हृदय
- नेह – प्रेम, प्यार
लेखन संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए चित्र का वर्णन कम-से-कम 50 शब्दों में करें।

उत्तर:
यह चित्र एक पिकनिक का है। इस चित्र में एक परिवार पिकनिक मनाने आया है, जिसमें माता-पिता और उनके तीन बच्चे हैं।
इनके पास कुछ खाने-पीने का भी सामान रखा हुआ है। इस चित्र में चारों तरफ हरियाली छाई है।
चित्र में तीन कुत्ते भी दिखाई दे रहे हैं। एक बच्चा बोतल से दूध पी रहा है। एक लड़की अपने पिता के कंधे पर बैठी है।