NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 8 शाम-एक किसान (सर्वेश्वरदयाल सक्सेना) are part of NCERT Solutions for Class 7 Hindi. Here we have given NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 8 शाम-एक किसान (सर्वेश्वरदयाल सक्सेना).
Board | CBSE |
Textbook | NCERT |
Class | Class 7 |
Subject | Hindi Vasant |
Chapter | Chapter 8 |
Chapter Name | शाम-एक किसान (सर्वेश्वरदयाल सक्सेना) |
Number of Questions Solved | 9 |
Category | NCERT Solutions |
Class 7 Hindi Vasant Chapter 8 Shyam Ek Kisan Questions and Answers
शाम-एक किसान Question Answer
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास
(पृष्ठ 64-66)
कविता से
प्रश्न 1.
इस कविता में शाम के दृश्य को किसान के रूप में दिखाया गया है-यह एक रूपक है। इसे बनाने के लिए पाँच एकरूपताओं की जोड़ी बनाई गई है। उन्हें उपमा कहते हैं। पहली एकरूपता आकाश और साफ़े में दिखाते हुए कविता में ‘आकाश का साफ़ा’ वाक्यांश आया है। इसी तरह तीसरी एकरूपता नदी और चादर में दिखाई गई है, मानो नदी चादर-सी हो। अब आप दूसरी, चौथी और पाँचवी एकरूपताओं को खोजकर लिखिए।
उत्तर
दूसरी एकरूपता – चिलम सूरज-सी
चौथी एकरूपता – अँगीठी पलाश के फूलों-सी
पाँचवीं एकरूपता – अंधकार भेड़ों के झुंड-सा।
प्रश्न 2.
शाम का दृश्य अपने घर की छत या खिड़की से देखकर बताइए-
(क) शाम कब से शुरू हुई?
(ख) तब से लेकर सूरज डूबने में कितना समय लगा?
(ग) इस बीच आसमान में क्या-क्या परिवर्तन आए?
उत्तर
(क) सूर्य के पश्चिम में पहुँचते ही शाम होने का आभास होने लगता है।
(ख) शाम से सूरज के डूबने तक में लगभग एक से डेढ़ घंटे का समय लगा।
(ग) पश्चिमी आकाश पर सिंदूरी, नारंगी तथा बैंगनी रंग के बादलों से दिशा ढक गई।
प्रश्न 3.
मोर के बोलने पर कवि को लगा जैसे किसी ने कहा हो- ‘सुनते हो। नीचे दिए गए पक्षियों की बोली सुनकर उन्हें भी एक या दो शब्दों में बाँधिए
कबूतर, कौआ, मैना, तोता, चील, हंस |
उत्तर-
कबूतर गुटर गैं, कौआ–काँव-काँव, चील-चें-चें, तोता-टें,टे, मैना-कुहू कुहू, हंस-कुट-कुट
या
कौआ-पाहुँन आएँगे, चील-ऊपर देखो, मैना-तुम मनमोहक हो, तोता-चिट्ठी आया। हंस-मोती चुनो।
कविता से आगे
प्रश्न 1.
इस कविता को चित्रित करने के लिए किन-किन रंगों का प्रयोग करना होगा?
उत्तर
इस कविता को चित्रित करने के लिए सफ़ेद, हरा, लाल, भूरा, नीला, काले, सिंदूरी, नारंगी व बैंगनी रंगों की आवश्यकता पड़ेगी।
प्रश्न 2.
शाम के समय ये क्या करते हैं? पता लगाइए और लिखिए
पक्षी, खिलाड़ी, फलवाले, माँ, पेड़-पौधे, पिता जी, किसान, बच्चे |
उत्तर-
पक्षी – संध्या होते ही पक्षी अपने घरों की ओर लौटने लगते हैं।
खिलाड़ी – खेल समाप्त कर घर वापस आ जाते हैं।
फलवाले – बचे फल फटाफट बेचकर घर जाना चाहते हैं।
माँ – बच्चों के लिए खाना पकाने की तैयारी करती है।
पेड़-पौधे – विश्राम करने की मुद्रा में हो जाते हैं, मानो सोने के लिए जा रहे हों।
पिता जी – आफिस या दुकान से लौटकर बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हैं।
किसान – किसान खेतों के काम पूरा कर घर वापस आते हैं।
बच्चे – माता-पिता के साथ मौज-मस्ती करते हैं।
प्रश्न 3.
हिंदी के एक प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत ने संध्या का वर्णन इस प्रकार किया है-
संध्या को झुटपुट-
बाँसों का झुरमुट-
है चहक रहीं चिड़ियाँ
टी-वी-टी–टुट्-टुट्
• ऊपर दी गई कविता और सर्वेश्वरदयाल जी की कविता में आपको क्या मुख्य अंतर लगा? लिखिए।
उत्तर
कवि सुमित्रानंदन पंत ने अपनी कविता में संध्या के वर्णन में पक्षियों की मनोदशा को दर्शाना चाहा है। जबकि कवि सर्वेश्वरदयाल सक्सेना ने अपनी कविता ‘शाम-एक किसान’ में एक किसान के रूप में जाड़े की शाम के प्राकृतिक दृश्य का वर्णन मनोहारी तरीके से किया है।
अनुमान और कल्पना
• शाम के बदले यदि आपको एक कविता सुबह के बारे में लिखनी हो तो किन-किन चीज़ों की मदद लेकर | अपनी कल्पना को व्यक्त करेंगे? नीचे दी गई कविता की पंक्तियों के आधार पर सोचिए
पेड़ों के झुनझुने
बजने लगे;
लुढ़कती आ रही है।
सूरज की लाल गेंद।
उठ मेरी बेटी, सुबह हो गई। -सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
उत्तर
सुबह के बारे में मेरी कल्पना–
सूरज की लाली-
चारों ओर फैली
पर्वत की चोटी सोने-सी दमके
मन के तार वीणा से बजे हैं,
ये सुबह का यह कैसा सुंदर समां है।
जिस ओर देखो नया ही नया है।
भाषा की बात
प्रश्न 1.
नीचे लिखी पंक्तियों में रेखांकित शब्दों को ध्यान से देखिए-
(क) घुटनों पर पड़ी है नदी चादर-सी
(ख) सिमटा बैठा है भेड़ों के गल्ले-सा
(ग) पानी का परदा-सा मेरे आसपास था हिल रहा
(घ) मँडराता रहता था एक मरियल-सा कुत्ता आसपास
(ङ) दिल है छोटा-सा छोटी-सी आशा
(च) घास पर फुदकती नन्ही-सी चिड़िया
• इन पंक्तियों में सा/सी का प्रयोग व्याकरण की दृष्टि से कैसे शब्दों के साथ हो रहा है?
उत्तर
इन पंक्तियों में सा/सी शब्दों का प्रयोग व्याकरण की दृष्टि से दो रूपों में किया गया है-
चादर-सी, गल्ले-सा व परदा-सा
इन शब्दों में सा/सी उपमा के रूप में प्रयोग किया गया है जैसे-
नदी-चादर-सी अर्थात् नदी चादर के समान
भेड़ों के–गल्ले-सा अर्थात् भेड़ों के झुंड जैसा
पानी-परदा-सा अर्थात् पानी पर्दे के समान
दूसरी ओर
मरियल-सा, छोटा-सा, नन्हीं-सी
इन शब्दों में सा/सी शब्दों का प्रयोग विशेषण के रूप में किया गया है जैसे-
मरियल-सा कुत्ता अर्थात् कमजोर कुत्ता
छोटा-सा दिल अर्थात् छोटा सा दिल
नन्हीं-सी चिड़िया अर्थात् छोटी सी चिड़िया।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग आप किन संदर्भो में करेंगे? प्रत्येक शब्द से दो-दो वाक्य बनाइए
औंधी दहक सिमटा
उत्तर-
औंधी
1. कल बहुत तेज आँधी आई थी।
2. मेरे मन में विचारों की आँधी रही थी।
दहक
1. अँगीठी दहक उठी।।
2. पापा गुस्से से दहक रहे थे।
सिमटा
1. मैं शादी विवाह में सिमटा रहा।
2. रजत रजाई में सिमटा है।
We hope the NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 8 शाम-एक किसान (सर्वेश्वरदयाल सक्सेना) help you. If you have any query regarding NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 8 शाम-एक किसान (सर्वेश्वरदयाल सक्सेना), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.
Read More:
- Hum Panchhi Unmukt Gagan Ke Class 7 Question Answer
- Dadi Maa Class 7 Question Answer
- Himalaya ki Betiyan Class 7 Question Answer
- Kathputli Class 7 Question Answer
- Mithaiwala Class 7 Question Answer
- Rakt Aur Hamara Sharir Class 7 Question Answer
- Papa Kho Gaye Class 7 Question Answer
- Shyam Ek Kisan Class 7 Question Answer
- Chidiya Ki Bacchi Class 7 Question Answer
- Apurv Anubhav Class 7 Question Answer