Check the below NCERT MCQ Questions for Class 6 Hindi Chapter 6 मेरी माँ with Answers Pdf free download. MCQ Questions for Class 6 Hindi with Answers were prepared based on the latest exam pattern. We have provided मेरी माँ Class 6 Hindi MCQs Questions with Answers to help students understand the concept very well.
Students can also read NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 6 Questions and Answers at LearnInsta. Here all questions are solved with a detailed explanation, It will help to score more marks in your examinations.
Class 6 Hindi Chapter 6 MCQ मेरी माँ
Meri Maa Class 6 MCQ
बहुविकल्पीय प्रश्न :
प्रश्न 1.
लेखक की लखनऊ कांग्रेस में जाने की इच्छा के प्रति किसने समर्थन दिया?
(क) पिताजी
(ख) दादीजी
(ग) माताजी
(घ) वकील साहब
उत्तर :
(ग) माताजी
प्रश्न 2.
लेखक के लखनऊ कांग्रेस में सम्मिलित होने पर किसे आपत्ति थी?
(क) माताजी
(ख) पिताजी और दादीजी
(ग) गुरुदेव श्री सोमदेव जी
(घ) लेखक की बहनें
उत्तर :
(ख) पिताजी और दादीजी
प्रश्न 3.
लेखक की माताजी ने लेखक के विवाह के संबंध में क्या विचार व्यक्त किया?
(क) शिक्षा पूरी होने के बाद ही विवाह करना चाहिए।
(ख) जल्द-से-जल्द विवाह हो जाना चाहिए।
(ग) विवाह की कोई आवश्यकता नहीं है।
(घ) माता-पिता को विवाह का निर्णय लेना चाहिए।
उत्तर :
(क) शिक्षा पूरी होने के बाद ही विवाह करना चाहिए।
प्रश्न 4.
लेखक के अनुसार माताजी ने उन्हें कौन-सी शिक्षा दी?
(क) सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की
(ख) व्यापार करने की
(ग) राजनीति में जाने की
(घ) विदेशे यात्रों की
उत्तर :
(क) सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की
प्रश्न 5.
लेखक ने अपने पिताजी के कहने पर भी क्या करने से मना किया?
(क) व्यापार में साझेदारी
(ख) किसी को पढ़ाना
(ग) घर के कार्यों में मदद
(घ) वकालतनामे पर हस्ताक्षर
उत्तर :
(घ) वकालतनामे पर हस्ताक्षर
प्रश्न 6.
माताजी ने अपने जीवन में गृहकार्य की शिक्षा किससे प्राप्त की?
(क) अपनी माँ से
(ख) दादीजी की छोटी बहन से
(ग) स्वयं से
(घ) पड़ोसियों से
उत्तर :
(ख) दादीजी की छोटी बहन से
प्रश्न 7.
माताजी ने हिंदी पढ़ना कब शुरू किया?
(क) शादी के तुरंत बाद
(ख) शाहजहाँपुर आने के कुछ समय बाद ही
(ग) लेखक के जन्म के पाँच या सात वर्ष बाद
(घ) लेखक के बाल्यकाल में
उत्तर :
(ग) लेखक के जन्म के पाँच या सात वर्ष बाद
प्रश्न 8.
माताजी के प्रोत्साहन से लेखक ने क्या किया?
(क) व्यापार में सफलता प्राप्त की
(ख) क्रांतिकारी जीवन की ओर अम्रसर हुए
(ग) विदेश में शिक्षा प्राप्त की
(घ) राजनीति में प्रवेश किया
उत्तर :
(ख) क्रांतिकारी जीवन की ओर अग्रसर हुए
प्रश्न 9.
लेखक के अनुसार माताजी का सबसे बड़ा आदेश क्या था?
(क) सच बोलना
(ख) किसी की प्राणहानि न करना
(ग) हमेशा धर्म का पालन करना
(घ) देश-सेवा करना
उत्तर :
(ख) किसी की प्राणहानि न करना
प्रश्न 10.
लेखक के अनुसार माताजी ने किस प्रकार से उनमें सुधार किया?
(क) कबोर अनुशासन से
(ख) कड़ी सजा देकर
(ग) प्रेम और दृढ़ता से
(घ) धार्मिक शिक्षा देकर
उत्तर :
(ग) प्रेम और दृढ़ता से
रिक्त स्थान भरें –
1. नीचे दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
(i) शाहजहाँपुर में _______ का आरंभ हुआ था, जिसमें लेखक ने बड़े उत्साह के साथ सहयोग दिया।
उत्तर :
सेवा-समिति
(ii) लेखक के अनुसार, माताजी को अक्सर पिताजी की ______ सहन करनी पड़ती थी।
उत्तर :
डाँट-फटकार
(iii) लेखक की माताजी ______ उम्र में शादी करके शाहजहाँपुर आई थीं।
उत्तर :
ग्यारह वर्ष की
(iv) लेखक की माताजी ने अपने जीवन में हिंदी पढ़ने का शौक ______ पैदा किया।
उत्तर :
स्वयं ही
(v) लेखक की माताजी ने ______.
उत्तर :
मुहल्ले की सखी-सहेलियों
सत्य-असत्य –
नीचे दिए गए कथनों में से सत्य या असत्य कथन की पहृचान कीजिए।
(i) लेखक की माताजी ने गृहकार्य की शिक्षा दादीजी की छोटी बहन से प्राप्त की थी।
उत्तर :
सत्य
(ii) लेखक ने वकालतनामे पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था, क्योंकि वह इसे घर्म विरुद्ध मानते थे।
उत्तर :
सत्य
(iii) लेखक की माताजी ने लेखक के क्रांतिकारी जीवन में भी सहायता नहीं की।
उत्तर :
असत्य
(iv) लेखक की माताज्जी का सबसे बड़ा आदेश यह था कि लेखक किसी को भी प्राणदंड न दे।
उत्तर :
सत्य
(v) लेखक की माताजी ने जीवन में अपने पुत्र को सिर्फ पालन-पोषण ही नहीं, बल्कि आत्मिक और धार्मिक उन्नति में भी सहायता की।
उत्तर :
सत्य
मिलान करें –
प्रश्न 1.
पाठ में से चुकर कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और इन्हें इनके सही अर्थों या संदर्भों से मिलाइए।
शब्द | अर्थ या संदर्भ |
1. दीवानी मुकदमा | (i) वकील द्वारा तैयार किया गया कानूनी दस्तावेज। |
2. वकालतनामा | (ii) एक धार्मिक हिंदू सुधार संगठन, जिसकी स्थापना स्वामी दयानंद सरस्वती ने की थी। |
3. प्राणहानि | (iii) मृत्यु होना। |
4. देवनागरी पुस्तकें | (iv) हिंदी भाषा में लिखी गई किताबें। |
5. आर्यसमाज | (v) कानूनी विवाद जो सिविल मामलों से संबंधित हो। |
उत्तर :
शब्द | अर्थ या संदर्भ |
1. दीवानी मुकदमा | (v) कानूनी विवाद जो सिविल मामलों से संबंधित हो। |
2. वकालतनामा | (i) वकील द्वारा तैयार किया गया कानूनी दस्तावेज। |
3. प्राणहानि | (iii) मृत्यु होना। |
4. देवनागरी पुस्तकें | (iv) हिंदी भाषा में लिखी गई किताबें। |
5. आर्यसमाज | (ii) एक धार्मिक हिंदू सुधार संगठन, जिसकी स्थापना स्वामी दयानंद सरस्वती ने की थी। |
गद्यांश आधारित प्रश्न –
गद्यांश 1
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उन पर आधारित प्रश्नों के उत्तर : दीजिए लखनऊ कांग्रेस में जाने के लिए मेरी बड़ी इच्छा थी। दादीजी और पिताजी तो विरोध करते रहे, किंतु माताजी ने मुझे खर्च दे ही दिया। उसी समय शाहजहाँपुर में सेवा-समिति का आरंभ हुआ था। मैं बड़े उत्साह के साथ सेवा-समिति में सहयोग देता था। पिताजी और दादीजी को मेरे इस प्रकार के कार्य अच्छे न लगते थे, कितु माताजी मेरा उत्साह भंग न होने देती थीं, जिसके कारण उन्हें अकसर पिताजी की डाँट-फटकार तथा दंड सहन करना पड़ता था। वास्तव में, मेरी माताजी देवी हैं।
मुझमें जो कुछ जीवन तथा साहस आया, वह मेरी माताजी तथा गुरुदेव श्री सोमदेव जी की कृपाओं का ही परिणाम है। दादीजी और पिताजी मेरे विवाह के लिए बहुत अनुरोध करते, कितु माताजी यही कहत्ती कि शिक्षा पूरी होने के बाद ही विवाह करना उचित होगा। माताजी के प्रोल्साहन तथा सद्व्यवहार ने मेरे जीवन में वह दृदता उत्पन्न की कि किसी आपत्ति तथा संकट के आने पर भी मैंने अपने संकल्प को न त्यागा।
प्रश्न 1.
‘वास्तव में मेरी माताजी देवी हैं।’ लेखक का ऐसा कहने के पीछे क्या आशय है?
(क) माताजी से ही लेखक का जीवन आगे बढ़ा।
(ख) माताजी ने पिताजी का साथ नहीं दिया।
(ग) माताजी ने लेखक में कार्य करने का सहलस जागृत किया।
(घ) माताजी की बातों का लेखक पर प्रभाव पड़ा।
उत्तर :
(ग) माताजी ने लेखक में कार्य करने का साहस जागृत किया।
प्रश्न 2.
शाहजहाँपुर में किस संस्था का आरंभ हुआ था?
(क) आर्यसमाज
(ख) सेवा-समिति
(ग) लखनक कांग्रेस
(घ) विद्या-मंदिर
उत्तर :
(ख) सेवा-समिति
प्रश्न 3.
लेखक के अनुसार, उनके जीवन में साहस और दृढ़ता किसकी कृषा से आई?
(क) पिताजी
(ख) दादीजी
(ग) सेवा-समिति
(घ) गुरुदेव श्री सोमदेव जी और माताजी
उत्तर :
(घ) गुरुदेव श्री सोमदेव जी और माताजी
प्रश्न 4.
दादीजी और पिताजी लेखक के कांग्रेस में भाग लेने के खिलाफ़ क्यों थै?
उत्तर :
दादीजी और पिताजी लेखक के कांग्रेस में भाग लेने के खिलाफ़ इसलिए थे, क्योंकि पिताजी और दादीजी को लेखक के इस प्रकार के कार्य अच्छे नहीं लगते थे।
प्रश्न 5.
लेखक की माताजी ने लेखक के उत्साह को बनाए रखने के लिए किस प्रकार सहयोग किया?
उत्तर :
लेखक की माताजी ने लेखक के उत्साह को बनाए रखने के लिए उन्हें खर्च दिया, जिससे वह लखनक कांग्रेस में भाग ले सके। इसके अतिरिक्त उन्होने पिताजी की डाँट-फटकार और दंड सहन करते हुए भी लेखक का साथ दिया, ताकि उनके उत्साह में कोई कमी न आए।
प्रश्न 6.
लेखक के जीवन में माताजी और गुरुदेव श्री सोमदेव जी का क्या योगदान था?
उत्तर :
माताजी और गुरुदेव श्री सोमदेव जी ने लेखक के जीवन में साहस और जीवन जीने की प्रेरणा दी। उनकी कृपा से ही लेखक में जीवन के प्रति दृढता और साहस उत्पन्न हुआ, जिससे उन्होंने किसी भी संकट या आपत्ति के आने पर अपने संकल्प को नहीं त्यागा।
गद्यांश 2
ग्यारह वर्ष की उम्र में माताजी विवाह कर शाहजहाँपुर आई थीं। उस समय वह नितांत अशिक्षित एक ग्रामीण कन्या के समान थीं। शाहजहाँपुर आने के थोड़े दिनों बाद दादीजी ने अपनी छोटी बहन को बुला लिया। उन्होंने माताजी को गृहकार्य की शिक्षा दी। थोड़े दिनों में माताजी ने घर के सब कामकाज को समझ लिया और भोजनादि का ठीक-ठीक प्रबंध करने लर्गी।
मेरे जन्म होने के पाँच या सात वर्ष बाद उन्होंने हिंदी पढ़ना आरंभ किया। पढ़ने का शौक उन्हें स्वयं ही पैदा हुआ था। मुहल्ले की सखी-सहेली जो घर पर आया करती थी, उन्हीं में जो शिक्षित थीं, माताजी उनसे अक्षर-बोध करत्ती। इस प्रकार घर का सारा काम करने के बाद जो कुछ समय मिल जाता, उसमें पढ़ना-लिखना करतीं। परिश्रम के फल से थोड़े दिनों में ही वह देवनागरी पुस्तकों का अध्ययन करने लगीं। मेरी बहनों को छोटी आयु में माताजी ही शिक्षा दिया करती थीं।
जब से मैने आर्यसमाज में प्रवेश किया, माताजी से खूब वार्तालाप होता। उस समय की अपेक्षा अब उनके विचार भी कुछ उदार हो गए हैं। यदि मुझे ऐसी माता न मिलतीं तो मैं भी अति साधारण मनुष्यों की भाँति संसार-चक्र में फँसकर जीवन निर्वाह करता। शिक्षादि के अतिरिक्त क्रांतिकारी जीवन में भी उन्होंने मेरी वैसी ही सहायता की है, जैसी मेजिनी को उनकी माता ने की थी। माताजी का सबसे बड़ा आदेश मेरे लिए यही था कि किसी की प्राणहानि न हो। उनका कहना था कि अपने शत्रु को भी कभी प्राणदंड न देना। उनके इस आदेश की पूर्ति करने के लिए मुझे मजबूरन दो-एक बार अपनी प्रतिज्ञा भंग करनी पड़ी थी।
प्रश्न 1.
माताजी द्वारा घर के काम सीखने का क्या परिणाम हुआ?
(क) भोजन आदि का प्रबंध करने लर्गीं
(ख) मुहल्ले की सखी-सहेलियों के घर जाने लर्गी
(ग) सबसे खूब वार्तालाप करने लगीं
(घ) दूसरों को काम सिखाने लर्गी
उत्तर :
(क) भोजन आदि का प्रबंध करने लर्गी
प्रश्न 2.
शिक्षा के अतिरिक्त अन्य किस क्षेत्र में माताजी ने लेखक की सहायता की?
(क) खेलकूद
(ख) क्रांतिकारी जीवन
(ग) घुमक्कड़ जीवन
(घ) प्रतियोगिताओं में
उत्तर :
(ख) क्रांतिकारी जीवन
प्रश्न 3.
शाहजहाँपुर आने के थोड़े दिनों बाद दादीजी ने किसे गा लिया?
(क) माताजी को
(ख) पापाजी को
(ग) अपनी छोटी बहन को
(घ) वकील को
उत्तर :
(ग) अपनी छोटी बहन को
प्रश्न 4.
माताजी ने गृहकार्य में निपुणता कैसे प्राप्त की?
उत्तर :
शाहजजाँपुर आने के बाद दादीजी ने अपनी छोटी बहन को बुलाया, जिन्होने माताजी को गृहकार्य की शिक्षा दी। माताजी ने थोडे ही दिनों में घर के सभी कामकाज को अच्छी तरह से समझ लिया और भोजन का प्रबंध भी ठीक से करने लरी। इस प्रकार उन्होने गृहकार्य में निपुणता प्राप्त की।
प्रश्न 5.
घर का सारा काम करने के बाद जो समय मिलता, उसमें माताजी क्या करती थी?
उत्तर :
घर का सारा काम करने के बाद जो समय मिलता, उसमें माताजी पढ़ना-लिखना करती थीं। माताजी में पढ़ने का शौक स्वय ही पैदा हुआ था। उनके मुहल्ले की सखी-सहेलियाँ, जो शिक्षित थी, उनसे उन्होंने अक्षर-बोध किया। थोड़े ही समय में उन्होंने देवनागरी पुस्तकों का अध्ययन करना शुरू कर दिया।
प्रश्न 6.
लेखक की माताजी के विचारों में कैसे बदलाव आया?
उत्तर :
लेखक के आर्यसमाज में प्रवेश के बाद माताजी के विचारों में उदारता आई। पहले के मुकाबले उनके विचार अधिक खुले और आधुनिक हो गए। लेखक और उनकी माताजी के बीच अधिक वार्तालाप होने लगा। लेखक के अनुसार माताजी की सोच और दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव आए।
गद्यांश 3
महान से महान संकट में भी तुमने मुझे अधीर नहीं होने दिया। सदैव अपनी प्रेम भरी वाणी को सुनाते हुए मुझे सांत्वना देती रहीं। तुम्हारी दया की छाया में मैने अपने जीवन भर में कोई कष्ट अनुभव न किया। इस संसार में मेरी किसी भी भोग-विलास तथा ऐश्वर्य की इच्छा नहीं। केवल एक इच्छा है, वह यह कि एक बार श्रद्धापूर्वक तुम्हारे चरणों की सेवा करके अपने जीवन को सफल बना लेता। किंतु यह इच्छा पूर्ण होती नही दिखाई देती और तुम्हें मेरी मृत्यु की दुखभरी खबर सुनाई जाएगी। माँ! मुझे विश्वास है कि तुम यह समझकर धैर्य धारण करोगी कि तुम्हारा पुत्र माताओं की माता या भारत माता की सेवा में अपने जीवन को बलि देवी को भेंट कर गया और उसने तुम्हारी कोख कलंकित न की, अपनी प्रतिज्ञा पर दृढ़ रहा।
जब स्वाधीन भारत का इतिहास लिखा जाएगा, तो उसके किसी पृष्ठ पर उज्ज्वल अक्षरों में तुम्हारा भी नाम लिखा जाएगा। गुरु गोबिंद सिंह जी की धर्मपत्नी ने जब अपने पुत्रों की मृत्यु की खबर सुनी तो बहुत प्रसन्न हुई थीं और गुरु के नाम पर धर्म-रक्षार्थ अपने पुत्रों के बलिदान पर मिठाई बाँटी थी। जन्मदात्री! वरदान दो कि अंतिम समय भी मेरा ढदय किसी प्रकार विचलित न हो और तुम्हारे चरण कमलों को प्रणाम कर मैं परमात्मा का स्मरण करता हुआ शरीर त्याग करूँ।
प्रश्न 1.
लेखक की सबसे बड़ी इच्छा क्या है?
(क) ऐश्वर्य प्राप्त करना
(ख) माताजी के चरणों की सेवा करना
(ग) अपनी कहानी लिखना
(घ) संसार के भोग-विलास में संलिप्त होना
उत्तर :
(ख) माताजी के चरणों की सेवा करना
प्रश्न 2.
प्रस्तुत गद्यांश में लेखक ने किस महान व्यक्ति का उदाहरण दिया है?
(क) महात्मा गांधी
(ख) चंद्रशेखर आज़ाद
(ग) सुभाष चंद्र बोस
(घ) गुरु गोबिंद सिंह
उत्तर :
(घ) गुरु गोबिंद सिंह
प्रश्न 3.
गुरु गोबिंद सिंह जी की धर्मपत्नी ने किसके बलिदान पर मिठाई बाँटी?
(क) अपने पति के बलिदान पर
(ख) अपने पुत्रों के बलिदान पर
(ग) अपने शिष्यों के बलिदान पर
(घ) अपने भाई के बलिदान पर
उत्तर :
(ख) अपने पुत्रों के बलिदान पर
प्रश्न 4.
लेखक ने गुरु गोबिंद सिंह जी की धर्मपत्नी का उदाहरण क्यों दिया है?
उत्तर :
लेखक ने गुरु गोबिद सिह जी की धर्मपत्नी का उदाहरण इसलिए दिया है, ताकि उनकी माँ को यह प्रेरणा मिले कि जैसे उन्होंने अपने पुत्रों के बलिदान पर मिठाई बाँटी थी, वैसे ही वे भी उनके बलिदान को गर्व और संतोष के साथ स्वीकार करें।
प्रश्न 5.
लेखक अपने अंतिम समय में क्या करना चाहता है?
उत्तर :
लेखक अपने अंतिम समय में अपनी माताजी के चरण कमलों को प्रणाम करना चाहता है और परमात्मा का स्मरण करते हुए शरीर त्यागना चाहता है। वह चाहता है कि उसका हूदय अंतिम समय में भी किसी प्रकार से विर्चलित न हो और उसे धैर्य और शांति मिले।
प्रश्न 6.
लेखक माताजी से अपनी मृत्यु की ख़बर सुनने पर किस प्रकार का धैर्य रखने की अपेक्षा करता है?
उत्तर :
लेखक को विश्वास है कि माताजी यह समझकर धैर्य धारण करेगी कि उनका पुत्र माताओं की माता, भारत माता की सेवा में अपने जीवन को बलिदान कर गया। वह आशा करता है कि उनकी माताजी यह समझेंगी कि उनका पुत्र अपनी प्रतिज्ञा पर दृढ़ रहा और उनकी कोख को कलंकित नहीं किया।
व्याकरण आधारित प्रश्न –
प्रश्न 1.
दिए गए शब्दों का संधि-विच्छेद कीजिए।
(i) परमात्मा
(ii) जन्मांतर
(iii) सदैव
(iv) प्रत्येक
(v) उज्ज्वल
(vi) भोजनादि
(vii) कदापि
उत्तर :
(i) परमात्मा-परम + आत्मा
(ii) जन्मांतर-जन्म + अंतर
(iii) सदैव-सदा + एव
(iv) प्रत्येक-प्रति + एक
(v) उज्ज्वल-उत् + ज्वल
(vi) भोजनादि-भोजन + आदि
(vii) कदापि-कदा + अपि
प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों को सही पदक्रम में व्यवस्थित कीजिए।
(i) शाहजहाँपुर में/दादीजी/छोटी बहन को/बुला लिया/ने।
(ii) विवाह के लिए/दादीजी और पिताजी/अनुरोष करते/बहुत।
(iii) स्वाधीन भारत का/लिखा जाएग//इतिहास/पृष्ठ पर/स्वर्ण अक्षरों में।
(iv) पढ़ने का शौक/माताजी को/स्वयं ही/पैदा हुआ।
(v) सेवा समिति में/उत्साह से/सहयोग/देता धा/लेखक।
(vi) गुरु गोबिंद सिंह जी की धर्मपत्नी/अपने पुत्रों की मृत्यु की खबर/मिठाई बाँटी/पर ने
उत्तर :
(i) दादीजी ने शाहजहाँपुर में छोटी बहन को बुला लिया।
(ii) दादीजी और पिताजी विवाह के लिए बहुत अनुरोब करते।
(iii) स्वाधीन भारत का इतिहास स्वर्ण अक्षरों में पृष्ठ पर लिखा जाएगा।
(iv) माताजी को पढ़ने का शौक स्वयं ही पैदा हुआ।
(v) लेखक सेवा समिति में उत्साह से सहयोग देता था।
(vi) गुरु गोबिंद सिंह जी की धर्मपत्नी ने अपने पुत्रों की मृत्यु की खबर पर मिठाई बाँटी।
प्रश्न 3.
दिए गए शब्दों में से उपसर्ग अथवा प्रत्यव छाँटकर लिखिए।
(i) अत्याचार
(ii) परिश्रम
(iii) निर्वाह
(iv) प्रकाशित
(v) आत्मिक
(vi) धार्मिक
(vii) सामाजिक
उत्तर :
(i) अत्याचार-अति (उपसर्ग)
(ii) परिश्रम-परि (उपसर्ग)
(iii) निव्वाह-निर् (उपसर्ग)
(iv) प्रकाशित-इते (प्रत्यय)
(v) धार्मिक-इक (प्रत्यय)
(vi) सामाजिक-इक (प्रत्यय)
(vii) इक (प्रत्यय)
पार नज़र के Class 6 MCQs Questions with Answers
Question 1.
इस पाठ के लेखक कौन हैं?
(a) गुणाकर मुले
(b) कृष्णा सोबती
(c) जयंत विष्णु नार्लीकर
(d) केदर नाथ अग्रवाल
Answer
Answer: (c) जयंत विष्णु नार्लीकर
Question 2.
छोटू का परिवार कहाँ रहता था ?
(a) पर्वत पर
(b) समुद्र में
(c) आकाश में
(d) ज़मीन के नीचे कॉलोनी में
Answer
Answer: (d) ज़मीन के नीचे कॉलोनी में
Question 3.
कंट्रोल रूम में जाकर छोटू ने क्या हरकत की?
(a) वह डांस करने लगा
(b) वह चॉकलेट माँगने लगा
(c) वह लाल बटन दबाने के लिए मचलने लगा
(d) उसने मोटर स्टार्ट कर दी।
Answer
Answer: (c) वह लाल बटन दबाने के लिए मचलने लगा
Question 4.
किस कमी के कारण मंगल ग्रहवासी अंतरिक्ष यान छोड़ने में असमर्थ थे?
(a) ऊर्जा की
(b) यंत्रों की
(c) तकनीकी की
(d) ईंधन की
Answer
Answer: (a) ऊर्जा की
Question 5.
मंगल ग्रह के निवासी ज़मीन के नीचे किसके सहारे रहते थे?
(a) रोशनी के सहारे
(b) पानी के सहारे
(c) यंत्रों के सहारे
(d) ईंधन के सहारे
Answer
Answer: (c) यंत्रों के सहारे
(1)
वैसे तो उनकी पूरी कॉलोनी ही जमीन के नीचे बसी थी। यह जो सुरंगनुमा रास्ता था-अंदर दीये जल रहे थे और प्रवेश करने से पहले एक बंद दरवाज़े का सामना करना पड़ता था। दरवाज़े में एक खाँचा बना हुआ था। छोटू ने खाँचे में कार्ड डाला, तुरंत दरवाज़ा खुल गया। छोटू ने सुरंग में प्रवेश किया। अंदर वाले खाँचे में सिक्योरिटी-पास आ पहुँचा था। उसे उठा लिया, कार्ड उठाते ही दरवाज़ा बंद हुआ। छोटू ने चारों तरफ़ नज़र दौड़ाई। सुंरंगनुमा यह रास्ता ऊपर की तरफ़ जाता था……यानी ज़मीन के ऊपर का सफ़र कर आने का मौका मिल गया था।
मगर कहाँ? मौका हाथ लगते ही फिसल गया। सुरंग में जगह-जगह लगाए गए निरीक्षक यंत्रों की जानकारी छोटू को नहीं थी। मगर छोट्र के प्रवेश करते ही पहले निरीक्षक यंत्र में संदेहास्पद स्थिति दर्शाने वाली हरकत हुई, इतने छोटे कद का व्यक्ति सुरंग में कैसे आया? दूसरे निरीक्षक यंत्र ने तुरंत छोटू की तसवीर खींच ली। किसी एक नियंत्रण केंद्र में इस तसवीर की जाँच की गई और खतरे की सूचना दी गई।
Question 1.
छोटू की कॉलोनी कहाँ बसी हुई थी?
(a) जंगल में
(b) ज़मीन के अंदर
(c) सुरंग में
(d) ज़मीन के ऊपर
Answer
Answer: (b) ज़मीन के अंदर
Question 2.
सुरंग में प्रकाश की क्या व्यवस्था थी?
(a) बिजली के बल्ब जले हुए थे।
(b) सुरंग में दीये जल रहे थे।
(c) सुरंग में झरोखों के द्वारा रोशनी आती थी।
(d) सुरंग में अँधेरा था।
Answer
Answer: (b) सुरंग में दीये जल रहे थे।
Question 3.
छोटू ने सुरंग में प्रवेश कैसे किया?
(a) छिपकर
(b) अपने पिता के साथ
(c) वह प्रवेश नहीं कर पाया
(d) खाँचे में कार्ड डालकर
Answer
Answer: (d) खाँचे में कार्ड डालकर
Question 4.
छोटू ने सुरंग में प्रवेश का किसे पता चल गया?
(a) छोटू के पिता को
(b) सुरक्षा गार्ड को
(c) निरीक्षक यंत्र को
(d) इनमें कोई नहीं
Answer
Answer: (c) निरीक्षक यंत्र को
Question 5.
निरीक्षक यंत्र ने क्या किया?
(a) छोटू को पकड़ लिया
(b) छोटू की तस्वीर खींच ली
(c) छोटू को छोड़ दिया
(d) छोटू को अंदर जाने दिया।
Answer
Answer: (b) छोटू की तस्वीर खींच ली
(2)
मैं वहाँ एक खास किस्म का स्पेस-सूट पहनकर जाता हूँ। इस स्पेस-सूट से मुझे ऑक्सीजन मिलती है, जिससे मैं साँस ले सकता हूँ। इसी स्पेस-सूट की वजह से बाहर की ठंड से मैं अपने आपको बचा सकता हूँ। खास किस्म के जूतों की वजह से जमीन के ऊपर मेरा चलना मुमकिन होता है। जमीन के ऊपर चलने के लिए हमें एक विशेष प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाता है।
Question 1.
गद्यांश के लेखक का नाम लिखिए-
(a) गुणाकर मुले
(b) कृष्णा सोबती
(c) जयंत विष्णु नार्लीकर
(d) केदार नाथ अग्रवाल
Answer
Answer: (c) जयंत विष्णु नार्लीकर
Question 2.
स्पेस-सूट पहनकर कौन जाता है?
(a) वैज्ञानिक
(b) छोटू के पापा
(c) छोटू
(d) निरीक्षक
Answer
Answer: (b) छोटू के पापा
Question 3.
स्पेस-सूट पहनने से क्या लाभ है?
(a) ठंड से बचाव होता है।
(b) ऑक्सीजन मिलती रहती है।
(c) ठंड से बचाव होता है। व ऑक्सीजन मिलती रहती है। दोनों लाभ होते हैं।
(d) कोई विशेष लाभ नहीं
Answer
Answer: (c) ठंड से बचाव होता है। व ऑक्सीजन मिलती रहती है। दोनों लाभ होते हैं।
(3)
“एक समय था, जब अपने मंगल ग्रह पर सभी लोग ज़मीन के ऊपर ही रहते थे। बगैर किसी तरह के यंत्रों की मदद के. बगैर किसी खास किस्म की पोशाक के हमारे पुरखे ज़मीन के ऊपर रहा करते थे लेकिन धीरे-धीरे वातावरण में परिवर्तन आने लगा। कई तरह के जीव धरती पर रहा करते थे। एक के बाद एक सब मरने लगे। इस परिवर्तन की जड़ में था-सूरज में हुआ परिवर्तन। सूरज से हमें रोशनी मिलती है, ऊष्णता मिलती है। इन्हीं तत्वों से जीवों का पोषण होता है। सूरज में परिवर्तन होते ही। यहाँ का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया। प्रकृति के बदले हुए रूप का सामना करने में यहाँ के पशु-पक्षी पेड़-पौधे अन्य जीव अक्षम साबित हुए। केवल हमारे पूर्वजों ने इस स्थिति का सामना किया।”
Question 1.
इस गद्यांश में किस ग्रह का उल्लेख हुआ है?
(a) शनि का
(b) बृहस्पति का
(c) मंगल का
(d) पृथ्वी का
Answer
Answer: (c) मंगल का
Question 2.
मंगल ग्रह पर सब लोग कैसे रहते थे?
(a) ज़मीन पर
(b) सुरंग में
(c) धरती के नीचे
(d) विशेष प्रकार के यंत्रों में
Answer
Answer: (a) ज़मीन पर
Question 3.
हमारे पूर्वज धरती पर कैसे रहते थे?
(a) स्पेस सूट पहनकर
(b) यंत्रों के सहारे धरती पर
(c) बिना किसी यंत्र के सहारे धरती पर
(d) आक्सीजन के मास्क लगाकर
Answer
Answer: (c) बिना किसी यंत्र के सहारे धरती पर
(4)
“अपने तकनीकी ज्ञान के आधार पर हमने ज़मीन के नीचे अपना घर बना लिया। ज़मीन के ऊपर लगे विभिन्न यंत्रों के सहारे हम सूर्य-शक्ति, सूरज की रोशनी और गरमी का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। उन्हीं यंत्रों के सहारे हम यहाँ ज़मीन के नीचे जी रहे हैं। यंत्र सुचारु रूप से चलते रहें, इसके लिए बड़ी सतर्कता बरतनी पड़ती है। मुझ जैसे कुछ चुनिंदा लोग इन्हीं यंत्रों का ध्यान रखते हैं।” “बड़ा हो जाऊँगा तो मैं भी यही काम करूँगा” छोटू ने अपनी मंशा जाहिर की।
“बिलकुल! मगर उसके लिए खूब पढ़ना होगा। माँ और पापा की बात सुननी होगी!” माँ ने कहा।
दूसरे दिन छोटू के पापा काम पर चले गए। देखा तो कंट्रोल रूम का वातावरण बदला-बदला सा था। शिफ़्ट खत्म कर घर जा रहे स्टाफ़ के प्रमुख ने टी० वी० स्क्रीन की तरफ़ इशारा किया। स्क्रीन पर एक बिंदु झलक रहा था। वह बताने लगा, “यह कोई आसमान का तारा नहीं है, क्योंकि कंप्यूटर से पता चल रहा है कि यह अपनी जगह अडिग नहीं रहा है। पिछले कुछ घंटों के दौरान इसने अपनी जगह बदली है। कंप्यूटर के अनुसार यह हमारी धरती की तरफ़ बढ़ता चला आ रहा है।”
Question 1.
मनुष्य ने किस आधार पर ज़मीन के नीचे घर बनाया?
(a) साहित्य ज्ञान
(b) व्यावहारिक ज्ञान
(c) तकनीकी ज्ञान
(d) यथार्थ ज्ञान
Answer
Answer: (c) तकनीकी ज्ञान
Question 2.
मनुष्य किसकी शक्ति का प्रयोग करना सीख गया?
(a) सूरज की
(b) मंगल ग्रह की
(b) पृथ्वी की
(d) मशीनों की
Answer
Answer: (a) सूरज की
Question 3.
सतर्कता बरतने की बात क्यों की जा रही है?
(a) ताकि यंत्र सुचारु रूप से चलते रहें।
(b) ताकि दूसरी दुनिया के जीव यहाँ न आ सकें
(c) ताकि मंगल ग्रह दुष्प्रभाव न छोड़ सके
(d) ताकि मशीन कार्य करती रहे।
Answer
Answer: (a) ताकि यंत्र सुचारु रूप से चलते रहें।
(5)
रोज़ाना यही वार्तालाप हुआ करता था छोटू की माँ और छोटू के बीच। उस तरफ़ एक सुरंगनुमा रास्ता था और छोटू के पापा इसी सुरंग से होते हुए काम पर जाया करते थे। आम आदमी के लिए इस रास्ते से जाने की मनाही थी। चंद चुनिंदा लोग ही इस सुरंगनुमा रास्ते का इस्तेमाल कर सकते थे और छोटू के पापा इन्हीं चुनिंदा लोगों में से एक थे।
Question 1.
रोज़ाना किसके बीच क्या वार्तालाप होता था?
Answer
Answer: रोज़ाना छोटू और उसकी माँ के बीच वार्तालाप होता था। यह वार्तालाप सुरंगनुमा रास्ते से होकर जाने के बारे में होता था।
Question 2.
छोटू के पापा कहाँ से काम पर जाया करते थे?
Answer
Answer: छोटू के पापा सुरंग से होते हुए अपने काम पर जाया करते थे।
Question 3.
इस रास्ते की मनाही किनके लिए थी?
Answer
Answer: आम आदमियों के लिए इस रास्ते पर जाने की मनाही थी।
(6)
“मैं वहाँ एक खास किस्म का स्पेस सूट पहनकर जाता हूँ। इस स्पेस सूट से मुझे ऑक्सीजन मिलती है, जिससे मैं साँस ले सकता हूँ। इसी स्पेस सूट की वजह से बाहर की ठंड से मैं अपने आपको बचा सकता हूँ। खास किस्म के जूतों की वजह से जमीन के ऊपर मेरा चलना मुमकिन होता है। ज़मीन के ऊपर चलने-फिरने के लिए हमें एक विशेष प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाता है।”
Question 1.
कौन, कहाँ, क्या पहनकर गया?
Answer
Answer: छोट्र के पापा एक खास किस्म का स्पेस-सूट पहनकर सुरंग से होकर अपने काम के स्थल पर जाते हैं।
Question 2.
गद्यांश के पाठ और लेखक के नाम लिखिए?
Answer
Answer:
पाठ का नाम-पार नज़र के।
लेखक का नाम-जयंत विष्णु नार्लीकर
Question 3.
स्पेस सूट की क्या उपयोगिता है?
Answer
Answer: ज़मीन के ऊपर चलने के लिए स्पेस सूट आवश्यक है। उसके बिना ज़मीन पर नहीं चला जा सकता। स्पेस-सूट पहनने वाले को ऑक्सीजन मिलती रहती है, जिससे वह साँस ले सकता है। स्पेस-सूट ठंड से भी बचाता है।
(7)
एक समय था, जब अपने मंगल ग्रह पर सभी लोग ज़मीन के ऊपर रहते थे। बगैर किसी तरह के यंत्रों की मदद के, बगैर किसी खास किस्म की पोशाक के, हमारे पुरखे ज़मीन के ऊपर रहा करते थे लेकिन धीरे-धीरे वातावरण में परिवर्तन आने लगा। कई तरह के जीव धरती पर रहा करते थे। एक के बाद एक सब मरने लगे। इस परिवर्तन की जड़ में था-सूरज में हुआ परिवर्तन। सूरज से हमें रोशनी मिलती है, ऊष्णता मिलती है। इन्हीं तत्वों से जीवों का पोषण होता है। सूरज में परिवर्तन होते ही यहाँ का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया। प्रकृति के बदले रूप का सामना करने में यहाँ के पशु-पक्षी, पेड़-पौधे अन्य जीव अक्षम साबित हुए। केवल हमारे पूर्वजों ने इस स्थिति का सामना किया।
Question 1.
पहले मंगलग्रह पर लोग कहाँ रहते थे?
Answer
Answer: पहले मंगल ग्रह के सभी लोग ज़मीन के ऊपर रहा करते थे।
Question 2.
हमारे पूर्वज धरती पर कैसे रहते थे?
Answer
Answer: हमारे पूर्वज धरती पर बिना किसी यंत्रों के सहारे रहा करते थे।
Question 3.
धरती पर जीवों में क्या परिवर्तन आया?
Answer
Answer: (ग) वातावरण में आए परिवर्तन के फलस्वरूप धरती पर रहने वाले जीव एक-एक करके मरने लगे।
(8)
“अपने तकनीकी ज्ञान के आधार पर हमने ज़मीन के नीचे अपना घर बना लिया। ज़मीन के ऊपर लगे विभिन्न यंत्रों के सहारे हम सूर्य-शक्ति, सूरज की रोशनी और गरमी का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। उन्हीं यंत्रों के सहारे हम यहाँ ज़मीन के नीचे जी रहे हैं। यंत्र सुचारु रूप से चलते रहें, इसके लिए बड़ी सतर्कता बरतनी पड़ती है। मुझ जैसे कुछ चुनिंदा लोग इन्हीं यंत्रों का ध्यान रखते हैं।”
Question 1.
मनुष्य ने किस आधार पर ज़मीन के नीचे घर बनाया।
Answer
Answer: मनुष्य ने तकनीकी ज्ञान का सहारा लेकर ज़मीन के नीचे घर बनाया।
Question 2.
विभिन्न यंत्रों से क्या काम लिया जाता है ?
Answer
Answer: ज़मीन के ऊपर लगे विभिन्न यंत्रों से सूर्य की शक्ति, सूर्य की रोशनी और गरमी का इस्तेमाल किया जाता है।
Question 3.
सूर्य की रोशनी से गरमी और शक्ति देने वाले उपकरण कहाँ लगे थे?
Answer
Answer: सूर्य की रोशनी, गरमी और शक्ति देने वाले उपकरण धरती के ऊपर लगे थे।
(9)
“जहाँ तक हो सके हमें अपने अस्तित्व को छिपाए ही रखना चाहिए, क्योंकि हो सकता है जिन लोगों ने अंतरिक्ष यान भेजे हैं वे कल को इनसे भी बड़े सक्षम अंतरिक्ष यान भेजें। हमें यहाँ का प्रबंध कुछ इस तरह रखना चाहिए जिससे इन यंत्रों को यह गलतफहमी हो कि इस ज़मीन पर कोई भी चीज़ इतनी महत्त्वपूर्ण नहीं है कि जिससे वे लाभ उठा सकें। अध्यक्ष महोदय से मैं यह दरख्वास्त करता हूँ कि इस तरह का प्रबंध हमारे यहाँ किया जाए।” नंबर तीन सामाजिक व्यवस्था का काम देखते थे।
Question 1.
यह कथन किसका है?
Answer
Answer: यह कथन प्रबंध समिति की बैठक में बोलने वाले तीसरे व्यक्ति थे।
Question 2.
वे अपने अस्तित्व को क्यों छिपाना चाहते थे?
Answer
Answer: वे अपने अस्तित्व को छिपाना चाहते थे क्योंकि वे उस ग्रह से लाभ उठा सकें, उनकी सुरक्षा को कोई खतरा न हो और उनका रहस्य अज्ञात ही बना रहे।
Question 3.
अस्तित्व छिपाए रखने की बात क्यों कही गई है?
Answer
Answer: अपने अस्तित्व को छिपाए रखने की बात इसलिए कही गई है क्योंकि जिन लोगों ने अंतरिक्ष यान भेजे हैं वे कल इनसे बड़े सक्षम अंतरिक्ष यान भेज सकते हैं।
We hope the given NCERT MCQ Questions for Class 6 Hindi Chapter 6 मेरी माँ with Answers Pdf free download will help you. If you have any queries regarding CBSE Class 6 Hindi मेरी माँ MCQs Multiple Choice Questions with Answers, drop a comment below and we will get back to you soon.