कितने पैर? NCERT Class 3rd Hindi Veena Chapter 3 Question Answer
कितने पैर? Class 3 Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
कुछ अन्य जीवों के नाम बताइए, जिनका उल्लेख इस पाठ में नहीं है और साथ ही उन जीवों के पैरों की संख्या भी बताइए।
उत्तर-
कुछ अन्य जीवों का विवरण निम्नलिखित है-
घुन – 8 पैर, तिलचट्टा – 6 पैर, भालू – 4 पैर, शुतुरमुर्ग – 2 पैर आदि।
छात्र कुछ और नाम भी जानते हों, तो बता सकते हैं।
प्रश्न 2.
शरीर के कौन से अंग इधर-उधर आने-जाने में सहायता करते हैं?
उत्तर-
मुख्यतः मानव शरीर में पैर ही इधर-उधर आने-जाने में सहायता करते हैं।
प्रश्न 3.
क्या पशु-पक्षियों और छोटे-छोटे कीटों को भी इधर-उधर जाने में पैर सहायता करते हैं?
उत्तर-
पशुओं को पैर, पक्षियों व कीटों को पैर व पंख दोनों इधर-उधर जाने में सहायता करते हैं।
![]()
प्रश्न 4.
केंचुए के अतिरिक्त आप कोई और जीव बता सकते हैं, जिसके पैर नहीं होते हैं?
उत्तर-
साँप एक ऐसा जीव है जिसके पैर नहीं होते।
प्रश्न 5.
पैरों के अतिरिक्त, हमारे शरीर में और कौन-कौन से अंग दो की संख्या में होते हैं?
उत्तर-
पैरों के अतिरिक्त हमारे शरीर में दो की संख्या वाले अंग हैं-
- कान
- आँख
- हाथ
- किडनी आदि।
आपका पैर
अपने पैर और हाथ की बनावट को ध्यान से देखिए। आपके पैर और हाथ की बनावट में क्या समान है और क्या भिन्न है, पहचानिए और लिखिए-

उत्तर-
| पैर | हाथ |
| 1. अँगूठे हैं। | 1. अँगूठे हैं। |
| 2. अंगुलियाँ हैं। | 2. अंगुलियाँ हैं। |
| 3. एड़ी है। | 3. एड़ी नहीं है। |
| 4. अंगुलियाँ छोटी हैं। | 4. अंगुलियाँ लंबी हैं। |
| 5. घुटने हैं। | 5. कोहनियाँ हैं। |
पाठ के भीतर
प्रश्न 1.
सही कथन के आगे (✓) का चिह्न लगाएँ-
(क) सभी जीवों के केवल दो ही पैर होते हैं। ![]()
(ख) केंचुए अपने पेट के बल सरकते हैं, क्योंकि उनके पैर नहीं होते। ![]()
(ग) दो पैर वाले जीवों को द्विपाद कहते हैं। ![]()
(घ) गाय, भैंस, बकरी आदि चतुष्पाद हैं। ![]()
(ङ) जीवों के पैरों की संख्या शून्य से लेकर कई सौ तक हो सकती है। ![]()
उत्तर-
(क) सभी जीवों के केवल दो ही पैर होते हैं। ![]()
(ख) केंचुए अपने पेट के बल सरकते हैं, क्योंकि उनके पैर नहीं होते। ![]()
(ग) दो पैर वाले जीवों को द्विपाद कहते हैं। ![]()
(घ) गाय, भैंस, बकरी आदि चतुष्पाद हैं। ![]()
(ङ) जीवों के पैरों की संख्या शून्य से लेकर कई सौ तक हो सकती है। ![]()
प्रश्न 2.
नीचे दी गई तालिका में पैरों की संख्या के अनुसार जीवों के नाम लिखिए-

उत्तर-
| शून्य पैर वाले | दो पैर वाले | चार पैर वाले | छह पैर वाले | आठ पैर वाले |
| केंचुए | मनुष्य | हाथी | चींटी | मकड़ी |
| साँप | पक्षी | हिरण | तितली | बिच्छू |
| अजगर | शुतुरमुर्ग | गाय | भँवरा | घुन |
आठ से अधिक पैर वाले – कनखजूरा
![]()
प्रश्न 3.
कैसे रखें पैरों का ध्यान
अपने सहपाठियों से चर्चा करें कि हम अपने पैरों का ध्यान कैसे रख सकते हैं-
(क) नाखूनों को नियमित रूप से काटना।
(ख) ___________________________________
(ग) ___________________________________
(घ) ___________________________________
उत्तर-
(क) नाखूनों को नियमित रूप से काटना।
(ख) पैरों को साफ़ और सूखा रखना।
(ग) सही नाप के जूते-चप्पल पहनना।
(घ) साफ़ मोज़े पहनना।
भाषा की बात
‘चार पैर वाले जीवों को चतुष्पाद कहते हैं।’ चतुष्पाद का प्रचलित शब्द चौपाया है, जिसका अर्थ है- चार पैर वाला।
प्रश्न 1.
इसी प्रकार, चार की संख्या बताने वाले कुछ और शब्द खोजकर लिखिए-

उत्तर-
चतुर्भुज – चतुर्मुख, चतुष्कोटि
चौराहा – चौपाया, चौपाई
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए उदाहरण के अनुसार तालिका पूरी कीजिए-

उत्तर-

सोचिए और लिखिए
कल्पना कीजिए कि एक दिन किसी स्थान पर कनखजूरा, केंचुआ, चिड़िया और आप एक साथ मिलते हैं। कनखजूरा अपने पैरों की बात शुरू करता है। सोचकर लिखिए कि आप सबके बीच क्या-क्या बातें होंगी।

उत्तर-
कनखजूरा – तुम लोगों में से सबसे ज़्यादा पैर मेरे हैं। मैं तुम लोगों से श्रेष्ठ हूँ।
केंचुआ – पैर ज़्यादा होने से कोई श्रेष्ठ नहीं हो जाता है।
चिड़िया – भले ही मेरे दो पैर है लेकिन मैं तो उड़ सकती हूँ। मैं श्रेष्ठ हूँ।
लड़का – सबकी अपनी-अपनी विशेषताएँ हैं।
लड़की – हाँ, हाँ क्यों नहीं! सभी अपने आप में श्रेष्ठ हैं।
छात्र अपनी कल्पना से लिखें।
पहेली से पहले
प्रश्न 1.
आपने देखा कि एक खेत में कुछ भैंसें चर रही हैं। आपने गिना तो उनके कुल मिलाकर बत्तीस (32) पैर निकले। बताइए कितनी भैंसें हैं?
उत्तर-
आठ
![]()
प्रश्न 2.
आपने देखा कि एक स्थान पर कई मकड़ियाँ चल रही हैं। आपने गिनकर देखा तो फिर से कुल बत्तीस (32) पैर निकले। बताइए कितनी मकड़ियाँ हैं?
उत्तर-
चार
प्रश्न 3.
अब एक और स्थान पर आपने देखा कि कई चींटियाँ और मकड़ियाँ चल रही हैं। आपने गिनकर देखा कि उनके कुल मिलाकर चौंतीस (34) पैर हैं। बताइए कितनी चींटियाँ और कितनी मकड़ियाँ हैं?
उत्तर-
3 चींटियाँ, 2 मकड़ियाँ
बूझो तो जानें

लालटेन ले पंखों में,
उड़े अँधेरी रात में।
जलती बाती बिना तेल के,
ठंड और बरसात में।
उत्तर-
जुगनू
तीतर के दो आगे तीतर, तीतर के दो पीछे तीतर।
आगे तीतर, पीछे तीतर, बोलो कितने तीतर?
उत्तर-
तीन
![]()
Class 3 Hindi Chapter 3 कितने पैर? पाठ का सारांश
प्रस्तुत पाठ वार्तालाप शैली में है। इसमें अध्यापिका और छात्रों की बातचीत के माध्यम से कीटों, पशु-पक्षियों के पैरों की संख्या पर चर्चा की गई है कि यह शून्य से कई सौ तक हो सकती है। दो पैरोंवाले जीवों को द्विपाद और चार पैरोंवाले जीवों को चतुष्पाद कहते हैं। कीटों के पैर छह या उससे अधिक भी हो सकते हैं। सबसे अधिक पैर कनखजूरे के होते हैं- 30 से लेकर 382 तक। अध्यापिका को इस बात का आश्चर्य भी है कि इतने सारे पैरों वाला जीव चलता कैसे होगा!
शब्दार्थ- सरकना – रेंगना, द्विपाद – दो पैरों वाला, चतुष्पाद – चार पैरों वाला, पंचपाद – पाँच पैरों वाला, कीट – कीड़ा, अद्भुत – अनोखा।