चंद्रयान (संवाद) NCERT Class 3rd Hindi Veena Chapter 16 Question Answer
चंद्रयान (संवाद) Class 3 Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
आप आकाश में सूरज, चाँद तारे एवं बहुत कुछ और भी देखते हैं। चाँद से जुड़ा अपना कोई अनुभव, कोई रोचक बात या कोई कविता सुनाइए।
उत्तर-
छात्र चाँद से जुड़ी कोई बात, कविता, कहानी या रोचक तथ्य सुनाएँ।
प्रश्न 2.
आपने कक्षा दो की अपनी पाठ्यपुस्तक सारंगी 2 में चाँद के बारे में पढ़ा है न! कुछ याद करके सुनाइए कि क्या पढ़ा था?
उत्तर-
छात्रों को ‘चंदा मामा’ पाठ और ‘गिरे ताल में चंदा मामा’ कविता याद होगी। वह सुनाएँ।
![]()
प्रश्न 3.
आपको कुछ ऐसे त्यौहारों के बारे में अवश्य पता होगा जिनका चाँद के दिखने से बहुत गहरा संबंध है। याद करके बताइए कि वे कौन-से त्यौहार हैं?
उत्तर-
छात्र ईद, करवा चौथ आदि त्यौहारों के नाम बता सकते हैं।
प्रश्न 4.
आपने चंद्रयान के बारे में जो कुछ सुना, पढ़ा या देखा है, बताइए।
उत्तर-
छात्र पाठ के आधार पर या अपने अनुभव के आधार पर स्वयं बताएँ।
सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
यह पाठ अध्यापिका और विद्यार्थियों के बीच एक संवाद है। यह संवाद किस विषय पर है?

उत्तर-
यह संवाद भारत द्वारा चंद्रयान 3 के चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतारे जाने के बारे में है।
प्रश्न 2.
दिए गए प्रश्नों के उचित विकल्प का चयन कर सही (✓) का चिह्न लगाइए-
(i) चाँद पर जाने के लिए किस वाहन का प्रयोग किया जाता है ?
(क) रॉकेट ![]()
(ख) बस ![]()
(ग) हवाई जहाज ![]()
उत्तर-
(क) रॉकेट ![]()
(ii) अभी हाल ही में चाँद पर सफलतापूर्वक उतरने वाले यान का क्या नाम है?
(क) चंद्रयान-1 ![]()
(ख) चंद्रयान-3 ![]()
(ग) चंद्रयान-2 ![]()
उत्तर-
(ख) चंद्रयान-3 ![]()
![]()
(iii) वैज्ञानिक चाँद पर क्यों जाना चाहते हैं?
(क) वैज्ञानिक समूची धरती घूम चुके हैं। ![]()
(ख) वैज्ञानिक चाँद के बारे में जानना चाहते हैं। ![]()
(ग) वैज्ञानिक चाँद पर कविता लिखना चाहते हैं। ![]()
उत्तर-
(ख) वैज्ञानिक चाँद के बारे में जानना चाहते हैं। ![]()
(iv) चंद्रयान-2 के विषय में कौन-सी बात सही है?
(क) चंद्रयान-2 चाँद की सतह पर नहीं उतर पाया। ![]()
(ख) चंद्रयान-2 चाँद के चारों ओर चक्कर नहीं लगा पाया। ![]()
(ग) चंद्रयान-2 चाँद पर जाने के लिए नहीं बनाया गया था। ![]()
उत्तर-
(क) चंद्रयान-2 चाँद की सतह पर नहीं उतर पाया। ![]()
प्रश्न 3.
कल्पना कीजिए कि आपको चाँद पर भेजा जा रहा है, आप-
(क) अपने साथ किसे ले जाना चाहेंगे और क्यों?
(ख) चाँद पर जाने से पहले किस तरह की व्यवस्था करेंगे?
उत्तर-
छात्र स्वयं सोचकर उत्तर दें।
प्रश्न 4.
‘यान’ जोड़कर शब्द बनाइए-
चंद्र – _____________________
वायु – _____________________
जल – _____________________
उत्तर-
चंद्र – चंद्रयान
वायु – वायुयान
जल – जलयान
प्रश्न 5.
आपका अवलोकन और चाँद का आकार-
(i) रात्रि को लगभग 10 मिनट के लिए अपने घर के किसी बड़े सदस्य के साथ, पंद्रह दिनों तक आकाश में चाँद को देखें। अपनी दैनिकी में चाँद के आकार को लेकर अपना अवलोकन लिखें। अपने अवलोकन के आधार पर चाँद के बढ़ते घटते आकार का चित्र बनाएँ।

उत्तर-
छात्र स्वयं करें।
(ii) आपने अपने घर के बड़ों या फिर सहपाठियों से ‘अमावस्या’ और ‘पूर्णिमा’ के बारे में सुना होगा। ईद के त्यौहार को भी चाँद दिखने पर मनाया जाता है। पता लगाइए कि इन दिनों में चाँद का आकार कैसा होता है?

उत्तर-
अमावस्या को चाँद दिखाई नहीं देता। पूर्णिमा को पूरे गोल आकार में होता है और ईद पर चाँद अर्ध चंद्राकार दिखाई देता है।
प्रश्न 6.
यदि आपके विद्यालय में चंद्रयान-3 से जुड़े वैज्ञानिक आते हैं तो आप उनसे कौन-कौन से प्रश्न पूछना चाहेंगे? कोई तीन प्रश्न लिखिए-

उत्तर-
छात्र स्वयं प्रश्न बनाएँ।
![]()
प्रश्न 7.
चाँद! तुम्हारे कितने नाम?
चाँद को बहुत से बच्चे चंदा मामा कहकर बुलाते हैं। कुछ लोग चंद्रमा भी कहते हैं। चाँद के कुछ और नामों का पता लगाइए और दिए गए स्थान में लिखिए-

उत्तर-

भाषा की बात
प्रश्न 1.
“अब चंद्रयान-3 चाँद पर घूम-घूमकर पता लगा रहा है…”
ऊपर लिखे वाक्य में ‘घूम-घूमकर’ शब्द पर ध्यान दें। हम अपनी बातचीत में कभी-कभी एक शब्द को दो बार कहते हैं। इस तरह के कुछ और शब्द बनाइए और दिए गए स्थान में लिखिए-

उत्तर-
हँस-हँसकर – देख-देखकर
खा-खाकर – चल-चलकर
सुन-सुनकर – पढ़-पढ़कर
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए वाक्यों के लिए सही शब्द छाँटकर लिखिए-

(क) विज्ञान की नई खोज करने वाले – ___________________________
(ख) देश की रक्षा करने वाले – ___________________________
(ग) शिक्षा देने वाले – ___________________________
(घ) रोग की चिकित्सा करने वाले – ___________________________
(ङ) खेतों में अन्न उगाने वाले – ___________________________
उत्तर-
(क) विज्ञान की नई खोज करने वाले – वैज्ञानिक
(ख) देश की रक्षा करने वाले – सैनिक
(ग) शिक्षा देने वाले – शिक्षक
(घ) रोग की चिकित्सा करने वाले – चिकित्सक
(ङ) खेतों में अन्न उगाने वाले – कृषक
समझिए और लिखिए
सही शब्द लिखकर वाक्य पूरा कीजिए-
(क) लगातार परिश्रम करने से कठिन काम भी ________________ हो जाता है।
उत्तर-
लगातार परिश्रम करने से कठिन काम भी सरल हो जाता है।
(ख) चंद्रयान-2 की असफलता पर वैज्ञानिक निराश थे, लेकिन चंद्रयान-3 की ________________ पर सभी प्रसन्न हुए।
उत्तर-
चंद्रयान-2 की असफलता पर वैज्ञानिक निराश थे, लेकिन चंद्रयान-3 की सफलता पर सभी प्रसन्न हुए।
(ग) आप तो बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन मैं ________________ नहीं जानता।
उत्तर-
आप तो बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन मैं कम नहीं जानता।
![]()
(घ) चाँद बादलों के साथ छुपन छुपाई खेलता होगा। कभी बादलों से झाँककर दिखाई देता तो कभी ________________ जाता।
उत्तर-
चाँद बादलों के साथ छुपन छुपाई खेलता होगा। कभी बादलों से झाँककर दिखाई देता तो कभी छुप जाता।
कुछ बनाइए
पुराने समाचार पत्रों से चंद्रयान मिशन से जुड़े समाचार और चित्र काटकर पुस्तिका में चिपकाएँ। इस तरह से एक चित्र पुस्तिका तैयार करें।
उत्तर-
छात्र स्वयं करें।
Class 3 Hindi Chapter 16 चंद्रयान (संवाद) पाठ का सारांश
चंद्रयान प्रोग्राम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का एक बहु- मिशन प्रोग्राम है। इसके अंतर्गत अभी तक तीन रॉकेट (चंद्रयान-1, 2, 3) चंद्रमा के रहस्य को जानने हेतु भेजे जा चुके हैं। चंद्रयान-1 ने चाँद के चारों ओर चक्कर लगाया और यह पता किया कि चाँद पर पानी है। चंद्रयान-2 चंद्रमा की सतह पर ठीक से उतर नहीं पाया। चंद्रयान-2 की असफलता के बाद वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 को चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारा है। ऐसा करने वाला भारत पहला देश बन गया है। इस मिशन के माध्यम से कई प्रकार के अनुसंधान एवं परीक्षण की प्रक्रिया जारी है।