We have compiled MCQ Questions for Class 12 Hindi Antra with Answers Class 12 Hindi Antra Chapter 13 MCQ Questions – Sumirini Ke Manke Class 12 MCQ to check students’ analytical skills.
Class 12 Hindi Chapter 13 MCQ Questions Antra – सुमिरिनी के मनके Class 12 MCQ
पठित गद्यांश पर आधारित प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए –
वृद्ध महाशय ने उसके सिर पर हाथ फेरकर आशीर्वाद दिया और कहा कि जो तू इनाम माँगे वही दे। बालक कुछ सोचने लगा। पिता और अध्यापक इस चिंता में लगे कि देखें यह पढ़ाई का पुतला कौन-सी पुस्तक माँगता है। बालक के मुख पर विलक्षण रंगों का परिवर्तन हो रहा था, हृदय में कृत्रिम और स्वाभाविक भावों की लड़ाई की झलक आँखों में दीख रही थी। कुछ खाँसकर, गला साफ़ कर नकली परदे के हट जाने पर स्वयं विस्मित होकर बालक ने धीरे से कहा, ‘लड्डू’ पिता और अध्यापक निराश हो गए। इतने समय तक मेरा श्वास घुट रहा था। अब मैंने सुख से साँस भरी। उन सबने बालक की प्रवृत्तियों का गला घोंटने में कुछ उठा नहीं रखा था। पर बालक बच गया। उसके बचने की आशा है क्योंकि वह ‘लड्डू’ की पुकार जीवित वृक्ष के हरे पत्तों का मधुर मर्मर था, परे काठ की अलमारी की सिर दुखाने वाली खड़खड़ाहट नहीं।
Question 1.
“उसके सिर पर हाथ फेरकर आशीर्वाद दिया”‘ में ‘उसके’ किसके लिए प्रयोग हुआ है?
(क) अध्यापक के लिए
(ख) प्रधानाचार्य के लिए
(ग) प्रधानाचार्य के पुत्र के लिए
(घ) महाशय के इकलौते पोते के लिए
Answer:
(ग) प्रधानाचार्य के पुत्र के लिए
Question 2.
पिता और अध्यापक को क्या चिंता होने लगी?
(क) बालक कौन-सी मिठाई माँग बैठे।
(ख) प्रधानाचार्य का बेटा कौन-सा इनाम माँग पड़े।
(ग) पढ़ाई का पुतला कौन-सी पुस्तक माँग बैठे।
(घ) महाशय कौन-सा प्रश्न पूछ बैठे।
Answer:
(ग) पढ़ाई का पुतला कौन-सी पुस्तक माँग बैठे।
Question 3.
बालक में स्वाभाविक भावों की लड़ाई कहाँ दिख रही थी?
(क) चेहरों में
(ख) औखखों में
(ग) मस्तक में
(घ) नाक में
Answer:
(ख) औखखों में
Question 4.
पिता और अध्यापक निराश क्यों हो गए?
(क) बालक के इनाम माँगने पर
(ख) बालक के खिलौने माँगने पर
(ग) बालक के लड्डू माँगने पर
(घ) बालक के अचानक भाग जाने पर
Answer:
(ग) बालक के लड्डू माँगने पर
Question 5.
“पर बालक बच गया।” से लेखक का क्या आशय है?
(क) बालक का आत्मविश्वास टूट गया।
(ख) बालक का विश्वास बढ़ गया।
(ग) बालक की उम्र बढ़ गई।
(घ) बालक का बचपन बच गया।
Answer:
(घ) बालक का बचपन बच गया।
पाठों पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर –
विए गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्पों का चयन कीजिए –
Question 1.
‘यह तो वेदशास्त्रज्ञ धर्माचार्यों का ही काम है’-पंक्ति में वेदशास्त्रज का अर्थ होगा –
(क) शास्त्रों के निर्माता
(ख) वेदों के आचार्य
(ग) वेद-शास्त्रों के ज्ञाता
(घ) वेद-शास्त्रों के रचयिता
Answer:
(ख) वेदों के आचार्य
Question 2.
पिछले समय में राजदूतों की लड़कियाँ वर कैसे चुनती थीं?
(क) शादी समारोह के द्वारा
(ख) रूप और यश सुनकर स्वयंवर के द्वारा
(ग) विशाल भोज को आयोजित करके
(घ) इनमें से कोई नहीं
Answer:
(ख) रूप और यश सुनकर स्वयंवर के द्वारा
Question 3.
बालक के द्वारा क्या माँगने पर लेखक ने सुख की साँस ली?
(क) किताब
(ख) खिलौना
(ग) लड्डू
(घ) बरफ़ी
Answer:
(ग) लड्डू
Question 4.
लेखक ने धर्म का रहस्य जानने के लिए किसका दृष्टांत दिया?
(क) पंडे-पुजारियों का
(ख) महात्माओं का
(ग) धर्मांचायों का
(घ) घड़ी के पुजें का
Answer:
(घ) घड़ी के पुजें का
Question 5.
बालक के द्वारा यह कहे जाने पर कि ‘मैं यावत्जन्म लोकसेवा करूँगा’ दर्शाता है कि वह –
(क) लोकसेवा करना चाहता था।
(ख) सिखाया हुआ उत्तर दे रहा था।
(ग) लड्डू खाना चाहता धा।
(घ) ढेले चुनकर उत्तर दे रहा था।
Answer:
(ख) सिखाया हुआ उत्तर दे रहा था।