Understanding the question and answering patterns through NCERT Solutions Class 12 Geography in Hindi Chapter 2 प्रवास: प्रकार, कारण और परिणाम will prepare you exam-ready.
NCERT Class 12 Geography Chapter 2 Solutions in Hindi जनसंख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन
पृष्ठ 17
प्रश्न 1.
2011 की जनगणना के अनुसार अन्तःराज्यीय और अन्तर-राज्यीय प्रवास को दर्शाने वाले निम्न चित्रों का परीक्षण कीजिये और ज्ञात कीजिये –
चित्र : 2.1 क : निवास के अन्तिम स्थान के अनुसार अन्तःराज्यीय प्रवास दर्शाती प्रवास की धाराएँ (अवधि 09 वर्ष) भारत, 2011
चित्र : 2.1 ख : निवास के अन्तिम स्थान के अनुसार अन्तर-राज्यीय प्रवास दर्शाती प्रवास की धाराएँ (अवधि 0-9 वर्ष) भारत, 2011
स्रोत : प्रवास सारणी, भारत की जनगणना, 2011
(क) दोनों चित्रों में ग्रामीण से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास करने वाली स्त्रियों की संख्या अधिक क्यों है?
उत्तर:
विवाह के उपरान्त महिला के निवास-स्थान में परिवर्तन होने के कारण ग्रामीण से ग्रामीण क्षेत्रों में महिला प्रवासियों की संख्या अधिक है।
(ख) ग्रामीण से नगरीय क्षेत्रों में पुरुष प्रवास अधिक क्यों है?
उत्तर:
पुरुषों के रोजगार की तलाश में नगरों में प्रवास करने के कारण, इनकी संख्या अधिक है।
पृष्ठ 18
प्रश्न 1.
पड़ोसी देशों से प्रवास 47,66,231 को 100 प्रतिशत मानते हुए प्रदर्शित तालिका में दिए गए आंकड़ों को पाई आरेख द्वारा प्रदर्शित कीजिए।
देश | आप्रवासियों की संख्या | आप्रवासियों का |
कुल अन्तर्राष्ट्रीय प्रवास | 53,63,099 | 100 |
पड़ोसी देशों से प्रवास | 47,66,231 | 88.9 |
अफगानिस्तान | 6,476 | 0.1 |
बांग्लादेश | 27,47,062 | 51.2 |
भूटान | 7,964 | 0.1 |
चीन | 18,114 | 0.3 |
म्यांमार | 59,282 | 1.1 |
नेपाल | 8,10,158 | 15.1 |
पाकिस्तान | 9,18,982 | 17.1 |
श्रीलंका | 1, 98, 193 | 3.7 |
स्रोत : भारत की जनगणना, 2011
उत्तर:
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –
प्रश्न (i) निम्नलिखित में से कौनसा भारत में पुरुष प्रवास का मुख्य कारण है?
(क) शिक्षा
(ख) व्यवसाय
(ग) काम और रोजगार
(घ) विवाह।
उत्तर:
(ग) काम और रोजगार
प्रश्न (ii) निम्नलिखित में से किस राज्य में सर्वाधिक संख्या में आप्रवासी आते हैं?
(क) उत्तर प्रदेश
(ग) महाराष्ट्र
(ख) दिल्ली
(घ) बिहार।
उत्तर:
(ग) महाराष्ट्र
प्रश्न (iii) निम्नलिखित में से कौनसा भारत में महिला प्रवास का प्रमुख कारण है?
(क) शिक्षा
(ख) व्यवसाय
(ग) काम और रोजगार
(घ) विवाह
उत्तर:
(घ) विवाह
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में
प्रश्न (i) जीवनपर्यन्त प्रवासी और पिछले निवास के अनुसार प्रवासी में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
भारत में जनगणना के दौरान यदि जन्मस्थान व जनगणना स्थान में भिन्नता पायी जाती है तो उसे जीवनपर्यन्त प्रवासी कहते हैं। परन्तु जब किसी व्यक्ति के निवास का स्थान जनगणना के समय पिछले निवास स्थान से भिन्न होता है, तब उसे पिछले निवास के अनुसार प्रवासी कहा जाता है।
प्रश्न (ii) पुरुष / स्त्री चयनात्मक प्रवास के मुख्य कारण की पहचान कीजिए।
उत्तर:
पुरुष व स्त्रियों के लिए प्रवास के कारण भिन्न
हैं। पुरुष मुख्यतः आर्थिक कारणों, जैसे काम व रोजगार की तलाश के कारण प्रवास करते हैं, जिनमें सर्वाधिक संख्या ग्राम से नगरीय प्रवास के रूप में होती है जबकि स्त्री प्रवास – मुख्यत: ग्रामीण से ग्रामीण धारा के रूप में थोड़ी दूरी के लिए होता है, जिसका मुख्य कारण विवाह है।
प्रश्न (iii) उद्गम और गंतव्य स्थान की आयु एवं लिंग संरचना पर ग्रामीण-नगरीय प्रवास का क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
ग्रामीण-नगरीय प्रवास से जनांकिकीय संघटन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, क्योंकि यह प्रवास मुख्यतः पुरुष प्रधान होता है, जिसमें 15-59 वर्ष के व्यक्तियों की संख्या सर्वाधिक होती है। इससे उद्गम स्थान पर लिंगानुपात बढ़ जाता है व युवा वर्ग के प्रतिशत में कमी आ जाती है, जबकि गंतव्य स्थान पर लिंगानुपात तो घट जाता है, परन्तु युवा वर्ग में वृद्धि हो जाती है।
3. निम्न प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दें –
प्रश्न (i) भारत में अन्तर्राष्ट्रीय प्रवास के कारणों की विवेचना कीजिए।
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय प्रवास के कारण एक देश से दूसरे देश में होने वाला प्रवास अन्तर्राष्ट्रीय प्रवास कहलाता है। भारत में अन्तर्राष्ट्रीय प्रवास के महत्त्वपूर्ण कारण निम्न प्रकार से हैं-
(i) आर्थिक कारण – यह अन्तर्राष्ट्रीय प्रवास का मुख्य कारण रहा है। भारत से बहुत बड़ी संख्या में लोग बेहतर अवसरों की तलाश में विभिन्न देशों में प्रवास करते रहे हैं और प्रतिवर्ष खरबों डॉलर हुंडियों के रूप में देश के विभिन्न भागों में भेजते हैं। इन हुंडियों का प्रयोग मुख्यतः भोजन, ऋणों की अदायगी, उपचार, विवाह, बच्चों की शिक्षा आदि कार्यों में किया जाता है। बिहार, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, हिमाचल प्रदेश आदि के निर्धन गांवों की अर्थव्यवस्था के लिए ये हुंडियां जीवनदायक रक्त का काम करती हैं।
(ii) धार्मिक व सामाजिक कारण भारत से लाखों व्यक्ति विशेषकर मुस्लिम लोग धार्मिक व सामाजिक कारणों से खाड़ी क्षेत्र के इस्लामिक देशों में प्रवास कर जाते हैं।
(iii) राजनैतिक कारण- भारत की लचीली राजनैतिक व्यवस्था के कारण लाखों लोग प्रतिवर्ष पड़ोसी देशों से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर जाते हैं और यहीं रहने लगते हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल व भूटान देशों से आने वाले प्रवासियों की है।
(iv) अन्य कारण- वर्तमान समय में तकनीकी के विकास के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त लाखों लोग संयुक्त राज्य अमेरिका, खाड़ी देश तथा यूरोपियन देशों में प्रवास कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में उच्च प्रशिक्षित लोगों को रोजगार के उत्तम अवसर प्राप्त हो रहे हैं, जिस कारण प्रवास में वृद्धि होती है।
प्रश्न (ii) प्रवास के सामाजिक व जनांकिकीय परिणाम क्या-क्या हैं?
उत्तर:
प्रवास के सामाजिक व जनांकिकीय परिणाम निम्न प्रकार से हैं –
(क) सामाजिक परिणाम सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रवासी अभिकर्त्ताओं के रूप में कार्य करते हैं, जिससे निम्नलिखित कार्य या परिणाम दृष्टिगत होते हैं-
(1) नवीन प्रौद्योगिकी, परिवार कल्याण कार्यक्रम, बालिका शिक्षा आदि से सम्बन्धित नए विचारों का नगरीय क्षेत्रों से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर आसानी से प्रसार होता है।
(2) विविध संस्कृतियों के लोगों का अन्तर्मिश्रण होता है।
(3) इससे एक ओर मिश्रित संस्कृति का उद्विकास होता है, वहीं दूसरी ओर निम्न आर्थिक स्तर के कुछ लोग हीनता – ग्रसित होकर अपराध और औषध दुरुपयोग जैसी असामाजिक क्रियाओं में फँस जाते हैं।
(ख) जनांकिकीय परिणाम- प्रवास से देश के भीतर जनसंख्या का पुनर्वितरण होता है, जिससे निम्नलिखित परिणाम दृष्टिगत होते हैं-
(1) उद्गम व गन्तव्य स्थान पर लिंगानुपात व आयु में असन्तुलन उत्पन्न हो जाता है।.
(2) ग्रामीण क्षेत्रों में लिंगानुपात बढ़ जाता है तथा कुशल व दक्ष लोगों का अनुपात घट जाता है। ऋणों की अदायगी, उपचार, विवाह, बच्चों की शिक्षा आदि कार्यों में किया जाता है। बिहार, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, हिमाचल प्रदेश आदि के निर्धन गांवों की अर्थव्यवस्था के लिए ये हुंडियां जीवनदायक रक्त का काम करती हैं।
(3) नगरीय क्षेत्रों में लिंगानुपात घट जाता है एवं श्रमिकों का अनुपात बढ़ जाता है।