Class 2 Hindi Chapter 1 नीमा की दादी Question Answer
Nima Ki Dadi Question Answer
Neema Ki Dadi Class 2 Hindi Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
नीमा की दादी घर पर ही क्यों रहती हैं?
उत्तर-
नीमा की दादी के घुटनों में दर्द रहता है। अतः वे घर पर रहती हैं।
प्रश्न 2.
मैदान में जाकर दादी ने क्या किया होगा?
उत्तर-
मैदान में जाकर दादी ने नीमा का खेल देखा होगा तथा खुद भी सैर, हलके व्यायाम आदि किए होंगे।
प्रश्न 3.
नीमा कहती है, “मैं पाँच बजे खेलने जाती हूँ पर दस मिनट में ही छह बज जाते हैं” क्या आपके साथ भी ऐसा होता है?
उत्तर-
खेल में मगन हो जाने के कारण मुझे भी ऐसा लगता है कि एक घंटे का समय तुरंत बीत गया।
प्रश्न 4.
आप स्कूल से घर जाकर अपना समय कैसे बिताते हैं?
उत्तर-
छात्र इसका उत्तर स्वयं दें।
नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
प्रश्न 1.
इस कहानी में कौन-कौन हैं?
इस कहानी में _____________________ और _____________________ हैं।
उत्तर-
इस कहानी में नीमा और उसकी दादी हैं।
प्रश्न 2.
नीमा स्कूल की बातें अपनी दादी को बताती है। आप स्कूल की बातें किसे बताते हैं?
मैं अपनी स्कूल की बातें _____________________ को बताता / बताती हूँ।
उत्तर-
मैं अपनी स्कूल की बातें अपनी दादी, माँ, पिता जी तथा भाई को बताता / बताती हूँ।
प्रश्न 3.
इस कहानी में नीमा और दादी हैं। ‘न’ और ‘द’ से शुरू होने वाले कुछ शब्दों की सूची बनाइए।
उत्तर-
‘न’ वाले शब्द | ‘द’ वाले शब्द |
नल | दस |
नमक | दही |
नहर | दरवाज़ा |
शब्दों का खेल
प्रश्न 1.
नीचे कुछ वर्ण और कुछ मात्राएँ दी गई हैं। इन्हें जोड़कर अपने शब्द बनाइए और अपनी कॉपी में लिखिए।
उत्तर-
प्रश्न 2.
कुछ अक्षर छूट गए हैं। उन्हें लिखिए।
उत्तर-
प्रश्न 3.
कहानी में ‘इंतज़ार’ शब्द आया है।
अक्षर के ऊपर लगने वाली बिंदी को अनुस्वार कहते हैं। ‘इतज़ार’ में जैसे ही ‘इ’ के ऊपर बिंदी लगाई ‘इंतज़ार’ हो गया। आइए, ऐसे ही कुछ अन्य शब्दों को देखते हैं।
उत्तर-
नीम की दादी पाठ का सारांश
शशि सबलोक द्वारा लिखित इस कहानी में दादी और पोती के मधुर संबंधों का वर्णन किया गया है। नीमा दोपहर में दो बजे स्कूल से लौटती है। उससे पहले दादी सब्ज़ी काटती हैं या अपने घुटने में तेल लगाती रहती हैं। उन्हें अपनी पोती नीमा का इंतज़ार रहता है। उसके बिना दादी का समय कटना मुश्किल हो जाता है। नीमा को भी दादी के साथ खेलना, समय बिताना और उनसे बातें करना अच्छा लगता है।
शब्दार्थ- सिर्फ़ – केवल, इंतज़ार – प्रतीक्षा, रोज़ – प्रतिदिन, खूब – बहुत।
नीमा की दादी के प्रश्न उत्तर