Class 1 Hindi Chapter 8 खतरे में साँप Question Answer
Khatre Me Saanp Class 1 Question Answer
Khatre Mein Saamp Class 1 Hindi Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
साँप वहीं क्यों बैठे रह गए?
उत्तर-
सलाह दी गई थी कि खतरे में सिर पर पैर रखकर भागना। साँपों को लगा कि उनके तो पैर नहीं हैं तो वे सिर पर पैर रखकर कैसे भागेंगे। इसलिए वे वहीं बैठे रह गए।
प्रश्न 2.
आप साँप को क्या सलाह देंगे?
उत्तर-
साँप को यही सलाह दी जा सकती है कि खतरे के समय चुपचाप रेंगकर निकल जाओ।
प्रश्न 3.
‘सिर पर पैर रखकर भागने’ का क्या अर्थ है?
उत्तर-
सिर पर पैर रखकर भागना यानी बिना आगे-पीछे देखे तेज़ी से भाग जाना।
आनंदमयी कविता – कबरी झबरी बकरी
शब्दों का खेल
प्रश्न 1.
आओ ‘र’ पहचानें
देखिए और बोलिए ‘र’ से क्या-क्या शब्द हैं।
उत्तर-
दिए गए चित्रों में सभी शब्द रोटी, रानी, रेल, रस्सी, रसगुल्ला, रमा – ‘र’ से बने हैं।
प्रश्न 2.
यहाँ कुछ शब्द दिए जा रहे हैं, इनमें से ‘र’ को खोजिए और घेरा लगाइए।
उत्तर-
प्रश्न 3.
दिए गए अक्षरों को जोड़कर अपने शब्द बनाइए।
उत्तर-
घड़ा, हाथी, ताला, मिठाई, गाड़ी, ताली, धागा, दीदी।
कहानी सुनाइए
नीचे कुछ शब्द और चित्र दिए गए हैं। इनकी सहायता से कोई कहानी बनाइए और कक्षा में सुनाइए।
उत्तर-
एक समय की बात है। एक सुंदर वन में खरगोश, भालू, कछुआ, चिड़िया और बंदर, साथ-साथ रहते थे। एक दिन जंगल में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करने की बात चली। दौड़ शुरू हुई। सभी ने तेज़ दौड़ना शुरू कर दिया। खरगोश तेज़ दौड़कर सबसे आगे निकल चुका था। उसने देखा कि अभी तो सभी उससे पीछे हैं। वह आराम करने लगा। उसकी आँख लग गई। इस बीच चिड़िया ने सोचा- ‘क्यों न मैं तेज़ गति से उड़कर दौड़ पार कर लूँ।’ बंदर ने सोचा- ‘क्यों न मैं पेड़ों पर छलाँगें लगाकर दौड़ में आगे निकल जाऊँ।’ दोनों अपने मन की करने लगे। वे दोनों सबसे पहले दौड़ खत्म करके पहुँच गए। अब बचे भालू और कछुआ। भालू अपने भारी वज़न के कारण बहुत तेज़ नहीं दौड़ पा रहा था। वह थककर हार मान लेता है। कछुआ अपनी धीमी गति से चले जा रहा था। वह सबसे अंत में पहुँचता है। जंगल के राजा शेर ने कछुए को विजेता घोषित कर दिया। चिड़िया और बंदर ने हैरान होकर पूछा “सबसे पहले तो हम पहुँचे थे, तो आपने कछुए को विजेता घोषित क्यों किया?” शेर ने कहा “खरगोश तो दौड़ समाप्त ही नहीं कर पाया, तो वह दौड़ से बाहर हो गया। भालू ने खुद ही हार मान ली थी और तुम दोनों ने दौड़ का नियम तोड़ा। बंदर छलाँगें लगाकर सबसे पहले पहुँचा तो चिड़िया उड़कर पहुँची। इसलिए कछुआ ही विजेता है।”
खतरे में साँप कहानी का सारांश
खतरे से बचने के लिए बंदर ने सिर पर पैर रखकर भागने की सलाह दी। सलाह मानकर सभी जानवर अपने-अपने घर चले गए। रह गए तो सिर्फ़ साँप।
शब्दार्थ- सलाह – राय। सिर पर पैर रखकर भागना – बहुत ही तेज़ भागना। ठिकाना – स्थान, जगह।