Check the below NCERT MCQ Questions for Class 6 Hindi Chapter 9 मैया मैं नहिं माखन खायो with Answers Pdf free download. MCQ Questions for Class 6 Hindi with Answers were prepared based on the latest exam pattern. We have provided मैया मैं नहिं माखन खायो Class 6 Hindi MCQs Questions with Answers to help students understand the concept very well.
Students can also read NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 9 Questions and Answers at LearnInsta. Here all questions are solved with a detailed explanation, It will help to score more marks in your examinations.
Class 6 Hindi Chapter 9 MCQ मैया मैं नहिं माखन खायो
Maiya Main Nahin Makhan Khayo Class 6 MCQ
बहुविकल्पीय प्रश्न :
प्रश्न 1.
श्रीकृष्ण ने माता यशोदा से क्या कहा?
(क) मैंने ही माखन खाया था।
(ख) मैंने माखन नहीं खाया।
(ग) मुझे बहुत देर हो गई थी।
(घ) ग्वाल-सखाओं ने माखंन खाया था।
उत्तर :
(ख) मैंने माखन नहीं खाया।
प्रश्न 2.
भोर होते ही माता यशोदा श्रीकृष्ण को कहाँ भेज देती थीं?
(क) नंदगाँव
(ख) नदी के किनारे
(ग) अवध
(घ) मधुबन
उत्तर :
(घ) मधुबन
प्रश्न 3.
श्रीकृष्ण चार पहर कहाँ भटकते रहे?
(क) हरिद्वार
(ख) वृंदावन
(ग) बंसीवट
(घ) मथुरा
उत्तर :
(ग) बंसीवट
प्रश्न 4.
श्रीकृष्ण ने माँ यशोदा को भोली कहा, क्योंकि
(क) वे सहजता से सबकी बातों में आ जाती थीं।
(ख) वे किसी की बात नहीं मानती थीं।
(ग) वे श्रीकृष्ण को डाँटती थीं।
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर :
(क) वे सहजता से सबकी बातों में आ जाती थीं।
प्रश्न 5.
श्रीकृष्ण ने अपने बाल-ग्वाल सखाओं के बारे में क्या कहा?
(क) बाल-ग्वाल श्रीकृष्ण से बहुत प्रेम करते हैं।
(ख) बाल-ग्वाल श्रीकृष्ण से बैर करते हैं।
(ग) बाल-ग्वाल श्रीकृष्ण की मदद करते हैं।
(घ) बाल-ग्वाल हमेशा श्रीकृष्ण के साथ खेलते हैं।
उत्तर
(ख) बाल-ग्वाल श्रीकृष्ण से बैर करते हैं।
प्रश्न 6.
श्रीकृष्ण को दोषी कौन सिद्ध करना चाहता है?
(क) पड़ोसी
(ख) बाल-ग्वाल (सखा)
(ग) दासी
(घ) पालतू जानवर
उत्तर :
(ख) बाल-ग्वाल (सखा)
प्रश्न 7.
श्रीकृष्ण ने अपनी माँ को क्या वापस लौटाने की बात कहीं?
(क) मक्खन
(ख) लाठी और कंबल
(ग) बंसी
(घ) गायें
उत्तर :
(ख) लाठी और कंबल।
प्रश्न 8.
श्रीकृष्ण ने माँ यशोदा से क्या करने के लिए मना कर दिया?
(क) अब वे घर नहीं लौटेंगे।
(ख) अब वे पढ़ाई नहीं करेंगे।
(ग) अब वे मक्खन नहीं खाएँगे।
(घ) अब वें गाय चराने नहीं जाएँगे।
उत्तर :
(घ) अब वे गाय चराने नहीं जाएँगे।
प्रश्न 9.
जब श्रीकृष्ण ने माता यशोदा को तर्क दिए, तो उनकी प्रतिक्रिया क्या थी?
(क) माता यशोदा गुस्सा हो गई।
(ख) माता यशोदा चुप हो गई।
(ग) माता यशोदा मुस्काई और श्रीकृष्ण को गले लगा लिया।
(घ) माता यशोदा और भी अधिक नाराज हो गई।
उत्तर :
(ग) माता यशोदा मुस्काई और श्रीकृष्ण को गले लगा लिया।
रिक्त स्थान भरें –
नीचे दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(i) भोर भयो गैयन के पाछे _______ मोहि पठायो।
उत्तर :
मधुबन
(ii) में बालक _______ को छोटो।
उत्तर :
बहियन
(iii) ग्वाल-बाल सब _______ परे हैं।
उत्तर :
बैर
(iv) तू माता मन की अति _______।
उत्तर :
भोरी
(v) ये ले अपनी _______ कमरिया, बहुतहिं नाच नचायो।
उत्तर :
लकुटि
सत्य या असत्य –
नीचे दिए गए कथनों में से सत्य या असत्य कथन की पहचान कीजिए।
(i) श्रीकृष्ण ने माखन चोरी करने के आरोप को स्वीकार किया।
उत्तर :
असत्व
(ii) श्रीकृष्ण ने दिन का अधिकांश समय बंसीवट में बिताया।
उत्तर :
सत्य
(iii) ग्वाल-बालों ने श्रीकृष्ण के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार किया।
उत्तर :
असत्व
(iv) सुबह होते ही श्रीकृष्ण को मधुबन भेजा गया।
उत्तर :
सत्य
(v) श्रीकृष्ण ने कहा कि वे इतने छोटे हैं कि छीके तक नहीं पहुँच सकते।
उत्तर :
सत्य
मिलान करें –
प्रश्न 1.
स्तंभ 1 और स्तंभ 2 में कुछ पंक्तियाँ दी गईं हैं। सही पंक्तियों को रेखा खींचकर जोड़िए।
स्तंभ 1 | स्तंभ 2 |
1. मैं बालक बहियन को छोटो | (i) इनके कहे पतियायो। |
2. तू माता मन की अति भोरी | (ii) बहुतहिं नाच नचायो। |
3. सूरदास तब बिहुँसि जसोदा | (iii) मधुबन मोहि पठ्ठायो। |
4. ये ले अपनी लकुटि कमरिया | (iv) बरबस मुख लपटायो। |
5. भोर भयो गैयन के पाछे | (v) छीको केहि बिधि पायो |
6. ग्वाल-बाल सब बैर परे हैं | (vi) लै उर कंढ लगायो। |
उत्तर :
स्तंभ 1 | स्तंभ 2 |
1. मैं बालक बहियन को छोटो | (v) छीको केहि बिधि पायो |
2. तू माता मन की अति भोरी | (i) इनके कहे पतियायो। |
3. सूरदास तब बिहुँसि जसोदा | (vi) लै उर कंढ लगायो। |
4. ये ले अपनी लकुटि कमरिया | (ii) बहुतहिं नाच नचायो। |
5. भोर भयो गैयन के पाछे | (iii) मधुबन मोहि पठ्ठायो। |
6. ग्वाल-बाल सब बैर परे हैं | (iv) बरबस मुख लपटायो। |
काव्यांश आधारित प्रश्न –
निम्नलिखित काव्यांशों को पढ़कर उन पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
काव्यांश 1
मैया मैं नहि माखन खायो।
भोर भयो गैयन के पाछे, मधुलन मोहि पठायो।
चार पहर बंसीवट भटक्यो, साँझ परे घर आयो।
मैं बालक बहियन को छोटो, छीको केहि बिधि पायो।
ग्वाल-बाल सब बैर परे हैं, बरबस मुख लपटायो।।
प्रश्न 1.
श्रीकृष्ण ने स्वयं को किस कारण माखन चोरी करने में असमर्थ बताया?
(क) वे वृदावन में थे
(ख) वे छोटे बालक हैं
(ग) वे सो रहे थे
(घ) वे गुरुदेव के आश्रम में थे
उत्तर :
(ख) वे छोटे बालक हैं
प्रश्न 2.
माता यशोदा ने श्रीकृष्ण को मधुबन क्यों भेजा?
(क) खेलने के लिए
(ख) माखन खाने के लिए
(ग) गायों को चराने के लिए
(घ) विश्राम करने के लिए
उत्तर :
(ग) गायों को चराने के लिए
प्रश्न 3.
श्रीकृष्ण ने अपने मुख पर माखन लगने का क्या कारण बताया?
(क) उन्होंने खुद लगाया।
(ख) ग्वाल-बालों ने जबरदस्ती लगाया।
(ग) गोपियों ने लगा दिया।
(घ) माता यशोदा ने लगा दिया।
उत्तर :
(ख) ग्वाल-बालों ने जबरदस्ती लगाया।
प्रश्न 4.
‘बरबस’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर :
बरबस’ शब्द का अर्थ है-जबरदस्ती या हठपूर्वक।
प्रश्न 5.
‘चार पहर बंसीवट भटक्यो, साँझ परे घर आयो।’ पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
श्रीकृष्ण माता यशोदा से कहते हैं कि सुबह होते ही मुझे गायों के पीछे (अर्थात् गायों को चराने के लिए) मधुबन भेज दिया। ग्वाल-बाल व गायों के साथ चार पहर बंसीवट में भटकने (घूमने) के बाद शाम होने पर घर आया है। मैं माखन कैसे खा, सकता हैं?
प्रश्न 6.
श्रीकृष्ण के अनुसार, ग्वाल-बाल उनसे क्या रखते थे?
उत्तर :
श्रीकृष्ण के अनुसार, ग्वाल-बाल उन्से बैर रखते थे। श्रीकृष्ण माता यशोदा से कहते हैं कि ग्वाल-बाल उनके साथ शत्रुतापूर्ण व्यवहार करते हैं और इसी शत्रुता के कारण उन्होने जबरदस्ती उनके मुख पर माखन लगा दिया, ताकि उन्हें दोषी सिद्ध किया जा सके।
प्रश्न 7.
प्रस्तुत पद्यांश में श्रीकृष्ण ने किस तरह की बाल सुलभ चतुराई का प्रदर्शन किया है?
उत्तर :
प्रस्तुत पद्यांश में श्रीकृष्णा ने स्वयं को निदोंष सिद्ध करने के लिए भोलेपन और चतुराई का प्रदर्शन करते हुए माता से कहा कि वे तो केवल छोटे-से बालक हैं, जिसके छोटे-छोटे हाथ हैं, जो छीके तक नहीं पहुँच सकते। इसके अतिरिक्त, उन्होने ग्वाल-बालों पर शत्रुता का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मक्खन उनके मुख पर जबरदस्ती लगाया गया था।
काव्यांश 2
तू माता मन की अति भोरी, इनके कहे पतियायो।
जिय तेरे कछु भेद उपजि हैं, जानि परायो जायो।।
ये ले अपनी लकुटि कमरिया, बहुतहिं नाच नचायो।
सूरदास तब बिहाँसि जसोदा, लै उर कंठ लगायो।।
प्रश्न 1.
प्रस्तुत पंक्तियों में कवि सूरदास ने किसका वर्णन किया है?
(क) श्रीराम के वनवास गमन का
(ख) श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं का
(ग) शिव के बालपन का
(घ) श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुंन को गीता उपदेश देने का
उत्तर :
(ख) श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं का
प्रश्न 2.
‘लकुटि कमरिया’ का क्या अर्थ है?
(क) गहना
(ख) वस्त्र
(ग) लाठी और कंबल
(घ) बाँसुरी और मोरपंख
उत्तर :
(ग) लाठी और कंबल
प्रश्न 3.
श्रीकृष्ण को गले से किसने लगाया?
(क) राधा ने
(ख) यशोदा ने
(ग) देवकी ने
(घ) सुदामा ने
उत्तर :
(ख) यशोदा ने
प्रश्न 4.
‘पतियायो’ शब्द का अर्थ क्या है?
उत्तर :
‘पतियायो’ शब्द का अर्थ है-विश्वास किया या सच मान लिया।
प्रश्न 5.
‘मन की अति भोरी’ से क्या तात्पर्य है?
उत्तर :
‘मन की अति भोरी’ से तात्पर्य है कि माता यशोदा मन की अत्यंत भोली हैं। श्रीकृष्ण अपनी माँ यशोदा को समझाते हुए कहते हैं कि माता तुम मन की बहुत भोली हो और दूसरों की बातों में शी्र ही आ जाती हो अर्थात् ग्वाल-बालों की बातों को तुमने सच मान लिया है। इस कारण तुम मुझ पर माखन चोरी का संदेह करने लग गई हो।
प्रश्न 6.
अंत में माता यशोदा ने श्रीकुष्ण के साथ क्या किया तथा क्यों किया?
उत्तर :
अंत में माता यशोदा ने श्रीकृष्ण को गले से लगा लिया। श्रीकृष्ण ने अपने तर्क और भोलेपन के साथ यह सिद्ध करने का प्रयास किया कि उन्होंने माखन नहीं खाया। श्रीकृष्ण की इस चंचलता और भोलेपन को देखकर माता यशोदा का मन प्रेम और वाल्सल्य से भर गया। उन्हें अपने पुत्र की नटखट और भोली बातों पर प्यार आ गया और इस प्रेमभाव में उन्होंने श्रीकृष्ग को हँसते हुए गले से लगा लिया। इस दृश्य में माता-पुत्र के बीच गहरे स्नेह और प्रेम का भाव प्रकट होता है।
व्याकरण आधारित प्रश्न –
प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची लिखिए।
(i) गाय
(ii) माँ
(iii) सखा
(iv) संदेह
(v) मुख
उत्तर :
गाय गौ, गैया, गक, धेनु, सुरभी, पयस्विनी आदि।
माँ माता, मातु, जननी, पितामही।
सखा साथी, सहलयोगी, मित्र, संगी।
संदेह संशय, शंका , अविश्वास, अनिश्चितता।
मुख मुँह, शक्ल, चेहरा, मुखड़ा, मुखमंडल, आनन आदि।
प्रश्न 2.
निम्न शब्दों के विलोम शब्द बताइए।
(i) छोटा
(ii) पराया
(iii) बैर
(iv) हँसना
उत्तर :
(i) छोटा-बड़ा
(ii) पराया-अपना
(iii) बैर-प्रीति
(iv) हैसना-रोना
प्रश्न 3.
दिए गए वाक्यों में विशेषण को छाँटकर लिखिए।
(i) मैं तो छोटा-सा बालक हूँ।
(ii) मेरी बाँहि छोटी हैं।
(iii) माता तुम मन की बहुत भोली हो।
(iv) इन्होंने मक्बन हठपूर्वक मेरे मुख पर लगा दिया।
उत्तर :
(i) छोटा-सा
(ii) छोटी
(iii) बहुत भोली
(iv) हठपूर्वक
टिकट अलबम Class 6 MCQs Questions with Answers
Question 1.
‘टिकट-अलबम’ पाठ के लेखक कौन हैं?
(a) सुंदरा रामस्वामी
(b) भगवत शरण उपाध्याय
(c) जया विवेक
(d) अनुबंधोपाध्याय
Answer
Answer: (a) सुंदरा रामस्वामी
Question 2.
नागराजन को अलबम किसने भिजवाया था?
(a) उसके ताऊ ने
(b) उसके चाचा ने
(c) उसके मामा जी ने
(d) उसके दादा जी ने
Answer
Answer: (c) उसके मामा जी ने
Question 3.
नागराजन को लड़के क्यों घेरे रहते थे?
(a) वह अच्छे-अच्छे चुटकुले सुनाता था।
(b) उसके पास सुंदर खिलौने थे।
(c) उसके पास काफ़ी मिठाई थी।
(d) उसके पास टिकट-अलबम था।
Answer
Answer: (d) उसके पास टिकट-अलबम था।
Question 4.
नागराजन के मामा कहाँ रहते थे?
(a) सिंगापुर
(b) त्रिवेंद्रम
(c) तिरुचिरा पल्ली
(d) चेन्नई।
Answer
Answer: (a) सिंगापुर
Question 5.
नागराजन का अलबम किसने चुराया?
(a) पार्वती ने
(b) उसके मित्र ने
(c) राजप्पा ने
(d) किसी पड़ोसी ने।
Answer
Answer: (c) राजप्पा ने
(1)
अब राजप्पा को कोई नहीं पूछता। आजकल सब-के-सब नागराजन को घेरे रहते।
‘नागराजन घमंडी हो गया है,’ राजप्पा सारे लड़कों में कहता फिरता, पर लड़के भला कहाँ उसकी बातों पर ध्यान देते! नागराजन के मामा जी ने सिंगापुर से एक अलबम भिजवाया था। वह लड़कों को दिखाया करता। सुबह पहली घंटी के बजने तक सभी लड़के नागराजन को घेरकर अलबम देखा करते।
Question 1.
नागराजन को लड़के क्यों घेरे रहते थे?
(a) उसके पास सुंदर खिलौने थे।
(b) उसके पास एक टिकट अलबम था।
(c) उसके पास चॉकलेट था।
(d) वह अच्छे-अच्छे चुटकुले सुनाता था।
Answer
Answer: (b) उसके पास एक टिकट अलबम था।
Question 2.
नागराजन के मामा कहाँ रहते थे?
(a) सिंगापुर
(b) त्रिवेंद्रम
(c) दुबई
(d) इंग्लैंड
Answer
Answer: (a) सिंगापुर
Question 3.
सभी लड़के राजप्पा के अलबम की करते थे
(a) निंदा
(b) शिकायत
(c) प्रशंसा
(d) चिंता
Answer
Answer: (c) प्रशंसा
(2)
पर राजप्पा ने नागराजन के अलबम को देखने की इच्छा कभी नहीं प्रकट की, लेकिन जब दूसरे लड़के उसे देख रहे होते तो वह नीची आँखों से देख लेता। सचमुच नागराजन का अलबम बेहद प्यारा था, पर राजप्पा के पास जितने टिकट थे उतने नागराजन के अलबम में नहीं थे। पर खुद उसका अलबम भी कितना प्यारा था। उसे छू लेना ही कोई बड़ी बात थी। इस तरह का अलबम यहाँ थोड़ी मिलेगा।
Question 1.
राजप्पा नागराजन का अलबम क्यों नहीं देखना चाहता था?
(a) ईर्ष्यावश
(b) प्रशंसावश
(c) सामान्य रूप से
(d) संकोच के कारण
Answer
Answer: (a) ईर्ष्यावश
Question 2.
किसके अलबम में अधिक टिकट था?
(a) नागराजन के
(b) राजप्पा के
(c) दोनों के
(d) किसी के नहीं
Answer
Answer: (b) राजप्पा के
Question 3.
नागराजन का अलबम कैसा था?
(a) साधारण
(b) घटिया
(c) बहुत सुंदर
(d) राजप्पा के अलबम जैसा
Answer
Answer: (c) बहुत सुंदर
(3)
राजप्पा मन-ही-मन कुढ़ रहा था। स्कूल जाना अब खलने लगा था और लड़कों के सामने जाने में शर्म आने लगी। आमतौर पर शनिवार और रविवार को टिकट की खोज में लगा रहता, परंतु अब घर-घुसा हो गया था। दिन में कई बार अलबम को पलटता रहता। रात को लेट जाता। साहसा जाने क्या सोचकर उठता, ट्रंक खोलकर अलबम निकालता और एक बार पूरा देख जाता। उसे अलबम से चिढ़ होने लगी थी। उसे लगा, अलबम वाकई कूड़ा हो गया है।
Question 1.
राजप्पा क्यों कुढ़ रहा था?
(a) मित्रों द्वारा उसकी और उसके अलबम की उपेक्षा
(b) अलबम खो जाने के कारण।
(c) नागराजन द्वारा किया गया अपमान
(d) अलबम में अच्छे टिकट का न होना
Answer
Answer: (a) मित्रों द्वारा उसकी और उसके अलबम की उपेक्षा
Question 2.
स्कूल जाना किसे खलने लगा?
(a) नागराजन को
(b) राजप्पा को
(c) अन्य लड़कों को
(d) उपर्युक्त सभी को
Answer
Answer: (b) राजप्पा को
Question 3.
रात के समय राजप्पा क्या करता था?
(a) लेट जाता
(b) ट्रंक खोलता
(c) अलबम निकालकर देखता
(d) उपर्युक्त सभी
Answer
Answer: (d) उपर्युक्त सभी
(4)
पर राजप्पा ने नागराजन के अलबम को देखने की इच्छा कभी नहीं प्रकट की, लेकिन जब दूसरे लड़के उसे देख रहे होते तो वह नीची आँखों से देख लेता। सचमुच नागराजन का अलबम बेहद प्यारा था, पर राजप्पा के पास जितने टिकट थे, उतने नागराजन के अलबम में नहीं थे, पर खुद उसका अलबम भी कितना प्यारा था। उसे छू लेना ही कोई बड़ी बात थी। इस तरह का अलबम यहाँ थोड़ी मिलेगा। अलबम के पहले पृष्ठ पर मोती जैसे-अक्षरों में उसके मामा ने लिख भेजा था- -ए. एम. नागराजन ‘इस अलबम को चुराने वाला बेशर्म है। ऊपर लिखे नाम को कभी देखा है? यह अलबम मेरा है। जब तक घास हरी है और कमल लाल, सूरज जब तक पूर्व से उगे और पश्चिम में छिपे, उस अनंत काल तक के लिए यह अलबम मेरा ही रहेगा’।
Question 1.
राजप्पा ने नागराजन के अलबम को देखने की इच्छा क्यों प्रकट नहीं की?
(a) वह नागराजन को पसंद नहीं करता था।
(b) नागराजन एक घमंडी लड़का था।
(c) नागराजन के अलबम के प्रति उसके मन में ईर्ष्या थी।
(d) नागराजन ने राजप्पा को अलबम दिखाने से मना कर दिया था।
Answer
Answer: (c) नागराजन के अलबम के प्रति उसके मन में ईर्ष्या थी।
Question 2.
नागराजन का अलबम कैसा था?
(a) बहुत अच्छा
(b) बहुत खराब
(c) बहुत टिकटों वाला
(d) रद्दी
Answer
Answer: (a) बहुत अच्छा
Question 3.
नागराजन के अलबम पर नागराजन का नाम किसने लिखा था?
(a) राजप्पा ने
(b) नागराजन ने
(c) नागराजन के मामा ने
(d) इसमें से कोई नहीं
Answer
Answer: (c) नागराजन के मामा ने
(5)
सीढ़ियों के पास जाकर उसने एक बार झाँककर देखा, फिर जल्दी से दराज़ खोली। अलबम ऊपर ही रखा हुआ था। पहला पृष्ठ खोला। उन वाक्यों को उसने दोबारा पढ़ा। उसका दिल तेज़ी से धड़कने लगा। अलबम को झट कमीज़ के नीचे खोंस लिया और दराज़ बंद कर दिया। सीढ़ियाँ उतरकर घर की ओर भागा। घर जाकर सीधा पुस्तक की अलमारी के पास गया और पीछे की ओर अलबम छिपा दिया। उसने बाहर आकर झाँका। पूरा शरीर जैसे जलने लगा था। गला सूख रहा था और चेहरा तमतमाने लगा था।
Question 1.
दराज़ किसने खोली?
(a) नागराजन ने
(b) राजप्पा ने
(c) कमाक्षी ने
(d) किसी ने नहीं
Answer
Answer: (b) राजप्पा ने
Question 2.
राजप्पा ने कौन सा पृष्ठ खोला?
(a) पहला
(b) दूसरा
(c) तीसरा
(d) चौथा
Answer
Answer: (a) पहला
Question 3.
राजप्पा कहाँ भागकर गया?
(a) सीढ़ियों की ओर
(b) घर की ओर
(c) विद्यालय की ओर
(d) अंदर की ओर
Answer
Answer: (b) घर की ओर
(6)
राजप्पा पिछवाड़े की ओर भागा। जल्दी से बाथरूम में घुसकर दरवाज़ा बंद कर लिया। अम्मा ने अँगीठी पर गरम पानी की देगची चढ़ा रखी थी। उसने अलबम को अँगीठी में डाल दिया। अलबम जलने लगा। कितने प्यारे टिकट थे। राजप्पा की आँखों में आँसू आ गए।
Question 1.
राजप्पा कहाँ से भागा?
(a) घर के आगे से
(b) घर के पिछवाड़े से
(c) घर के सामने से
(d) गली से
Answer
Answer: (b) घर के पिछवाड़े से
Question 2.
वह जल्दी से कहाँ घुस गया?
(a) घर में
(b) दुकान में
(c) बाथरूम में
(d) स्कूल में
Answer
Answer: (c) बाथरूम में
Question 3.
अम्मा ने किसमें गरम करने के लिए पानी चढ़ा रखी थी?
(a) लोटा में
(b) घड़ा में
(c) चाय के बरतन
(d) देगची में
Answer
Answer: (d) देगची में
(7)
अब राजप्पा को कोई नहीं पूछता। आजकल सब-के-सब नागराजन को घेरे रहते। ‘नागराजन घमंडी हो गया है’, राजप्पा सारे लड़कों में कहता फि रता। पर लड़के भला कहाँ उसकी बातों पर ध्यान देते! नागराजन के मामा जी ने सिंगापुर से एक अलबम भिजवाया था। वह लड़कों को दिखाया करता। सुबह पहली घंटी के बजने तक सभी लड़के नागराजन को घेरकर अलबम देखा करते।
Question 1.
आजकल नागराजन को लड़के घेरे रहते थे और क्यों?
Answer
Answer: आजकल लड़के नागराजन को घेरे रहते थे, क्योंकि उसके पास एक सुंदर अलबम था।
Question 2.
राजप्पा को कोई क्यों नहीं पूछता था?
Answer
Answer: राजप्पा के अलबम से अधिक सुंदर अब नागराजन के पास था। इसलिए राजप्पा को कोई नहीं पूछता था।
Question 3.
नागराजन के पास अलबम कहाँ से आया था?
Answer
Answer: नागराजन के पास अलबम सिंगापुर से आया था। इसे उसके मामा जी ने भिजवाया था।
Question 4.
राजप्पा नागराजन को घमंडी क्यों कहता फिरता?
Answer
Answer: नागराजन के अलबम को देखने के लिए सभी उसे घेरे रहते। उसके आसपास लड़कों का जमघट लगा रहता। इसलिए राजप्पा सबसे कहता था कि नागराजन घमंडी हो गया है।
Question 5.
लड़के उसके अलबम को कब देखते थे?
Answer
Answer: लड़के नागराजन के अलबम को सुबह पहली घंटी बजने तक देखते थे।
(8)
अब राजप्पा के अलबम को कोई पूछने वाला नहीं था। वाकई उसकी शान अब घट गई थी। राजप्पा के अलबम की लड़कों में काफ़ी तारीफ़ रही थी। मधुमक्खी की तरह उसने एक-एक करके टिकट जमा किए थे। उसे तो बस एक यही धुन सवार थी। सुबह आठ बजे वह घर से निकल पड़ता। टिकट जमा करने वाले सारे लड़कों के चक्कर लगाता।
Question 1.
गद्यांश के पाठ और लेखक का नाम लिखिए।
Answer
Answer: पाठ का नाम-टिकट अलबम, लेखक का नाम-सुंदरा रामस्वामी।
Question 2.
अब किसके अलबम की पूछ नहीं रह गई थी?
Answer
Answer: अब राजप्पा के अलबम की पूछ लड़कों में नहीं रह गई थी।
Question 3.
राजप्पा को क्या धुन सवार थी?
Answer
Answer: राजप्पा को तरह-तरह की टिकटें जमा करने की धुन सवार होती थी।
(9)
राजप्पा मन-ही-मन कुढ़ रहा था। स्कूल जाना अब खलने लगा था और लड़कों के सामने जाने में शर्म आने लगी। आमतौर पर शनिवार और रविवार को टिकट की खोज में लगा रहता, परंतु अब घर-घुसा हो गया था। दिन में कई बार अलबम को पलटता रहता। रात को लेट जाता। सहसा न जाने क्या सोचकर उठता, ट्रंक खोलकर अलबम निकालता और एक बार पूरा देख जाता। उसे अलबम से चिढ़ होने लगी थी। उसे लगा, अलबम वाकई कूड़ा हो गया है।
Question 1.
राजप्पा के कुढ़ने का क्या कारण था?
Answer
Answer: राजप्पा के कुढ़ने का कारण साथियों द्वारा उसकी और उसके अलबम की उपेक्षा था।
Question 2.
कौन मन-ही-मन कुढ़ रहा था और क्यों?
Answer
Answer: राजप्पा मन-ही-मन कुढ़ रहा था, क्योंकि लड़के उसकी ओर ध्यान नहीं देते थे।
Question 3.
राजप्पा के स्वभाव में अचानक क्या परिवर्तन आया?
Answer
Answer: पहले वह शनिवार और रविवार को टिकटों की खोज में घर से बाहर निकल जाता था, पर अब वह घर में ही घुसा रहता था।
(10)
सीढ़ियों के पास जाकर उसने झाँककर देखा। फिर जल्दी से दराज़ खोली। अलबम ऊपर ही रखा हुआ था। पहला पृष्ठ खोला। उन वाक्यों को उसने दोबारा पढ़ा। उसका दिल तेज़ी से धड़कने लगा। अलबम को झट कमीज़ के नीचे खोंस लिया और दराज़ बंद कर दिया। सीढ़ियाँ उतरकर घर की ओर भागा।
Question 1.
पाठ और लेखक का नाम लिखिए।
Answer
Answer: पाठ का नाम-टिकट अलबम, लेखक का नाम-सुंदरा रामस्वामी।
Question 2.
सीढ़ियों के पास जाकर किसने और क्यों झाँककर देखा?
Answer
Answer: सीढ़ियों के पास जाकर राजप्पा ने झाँका। उसने इसलिए झाँककर देखा कि कहीं कोई उसे देख तो नहीं रहा।
Question 3.
दराज़ खोलने पर उसे क्या मिला?
Answer
Answer: दराज़ खोलने पर नागराजन का अलबम मिला।
(11)
घर जाकर सीधा पुस्तक की अलमारी के पास गया और पीछे की ओर अलबम छिपा दिया। उसने बाहर आकर झाँका। पूरा शरीर जैसे जलने लगा था।
गला सूख रहा था और चेहरा तमतमाने लगा था। रात आठ बजे अपू आया। हाथ-पाँव हिलाकर उसने पूरी बात कह सुनाई।
“सुना। तुमने, नागराजन का अलबम खो गया। हम दोनों शहर गए हुए थे। लौटकर देखा तो अलबम गायब!”
Question 1.
राजप्पा कहाँ से आ रहा था?
Answer
Answer: राजप्पा नागराजन के घर से उसका अलबम चुरा करके आ रहा था।
Question 2.
राजप्पा ने नागराजन का अलबम क्यों चुराया?
Answer
Answer: राजप्पा ने नागराजन का अलबम टिकट चुराने के लिए चुराया था।
Question 3.
राजप्पा ने अलबम को छिपा क्यों दिया?
Answer
Answer: उसने नागराजन का अलबम चुराया था। वह यह चाहता था कि किसी को इसके बारे में कुछ पता न चले।
We hope the given NCERT MCQ Questions for Class 6 Hindi Chapter 9 मैया मैं नहिं माखन खायो with Answers Pdf free download will help you. If you have any queries regarding CBSE Class 6 Hindi मैया मैं नहिं माखन खायो MCQs Multiple Choice Questions with Answers, drop a comment below and we will get back to you soon.