Check the below NCERT MCQ Questions for Class 6 Hindi Chapter 4 हार की जीत with Answers Pdf free download. MCQ Questions for Class 6 Hindi with Answers were prepared based on the latest exam pattern. We have provided हार की जीत Class 6 Hindi MCQs Questions with Answers to help students understand the concept very well.
Students can also read NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 4 Questions and Answers at LearnInsta. Here all questions are solved with a detailed explanation, It will help to score more marks in your examinations.
Class 6 Hindi Chapter 4 MCQ हार की जीत
Haar Ki Jeet Class 6 MCQ
बहुविकल्पीय प्रश्न :
प्रश्न 1.
बाबा भारती घोड़े को क्या कहकर पुकारते थे?
(क) बादल
(ख) सुल्तान
(ग) शेरू
(घ) राणा
उत्तर:
(ख) सुल्तान
प्रश्न 2.
किसकी कीर्ति दूर-दूर तक फैल गई थी?
(क) सुल्तान की
(ख) बाबा भारती की
(ग) खड्गसिह की
(घ) दुर्गादत्त वैद्य की
उत्तर:
(क) सुल्तान की
प्रश्न 3.
खड्गसिंह कौन था?
(क) व्यापारी
(ख) किसान
(ग) डाकू
(घ) सैनिक
उत्तर:
(ग) डाकू
प्रश्न 4.
बाबा भारती ने खड्गसिंह से क्या प्रार्थना की थी?
(क) घोड़ा लौटाने के लिए
(ख) घटना को किसी से न कहने के लिए
(ग) धन माँगने के लिए
(घ) मदद करने के लिए
उत्तर:
(ख) घटना को किसी से न कहने के लिए
प्रश्न 5.
खड्गसिंह ने बाबा भारती का घोड़ा कैसे छीना?
(क) अपाहिज का रूप धारण करके
(ख) रात में चोरी से
(ग) लड़ाई में
(घ) व्यापार के बहाने से
उत्तर:
(क) अपाहिज का रूप धारण करके
प्रश्न 6.
बाबा भारती का वास्तविक भय क्या था?
(क) घोड़ा खोने का
(ख) डाकुओं का हमला
(ग) मेंदिर खोने का
(घ) समाज से विश्वास उठने का
उत्तर:
(घ) समाज से विश्वास उठने का
प्रश्न 7.
खड्गसिंह सुल्तान को किस समय लौटाने आया?
(क) सुवह के उजाले में
(ख) रात के अंधेरे में
(ग) दोपहर की
(ब) शाम की ठंडी हवा में
उत्तर:
(ख) रात के के
प्रश्न 8.
खड्गसिंह द्वारा सुल्तान को वापस लौटाने क क्या कारण था?
(क) बाबा का डर
(ख) लालच
(ग) पश्चाताप
(घ) मजबूरी
उत्तर:
(ग) पश्चाताप
प्रश्न 9.
खड्गसिंह बाबा भारती के पास क्यों आकर बैठा?
(क) भोजन के लिए
(ख) घोड़ा देखने के लिए
(ग) सहायता माँगने के लिए
(घ) धन माँगने के लिए
उत्तर:
घोड़ा देखने के लिए
रिक्त स्थान भरें –
1. नीचे दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(i) बाबा भारती का घोड़ा अत्यधिक________ और _______ था, जिसे देखकर खड्गसिंह मी चकित हो गया।
उत्तर:
सुंदर, बलवान
(ii) बाबा भारती घोड़े की चाल को की तरह मानते थे।
उत्तर:
मोर की नृत्य
(iii) बाबा भारती ने खड्गसिह से कहा, “लोगों का उठ जाएगा।”
उत्तर:
विश्वास
(iv) खड्गसिंह ने बाबा भारती के घोड़े को _______ में लौटाया।
उत्तर:
रात के अँधेरे
(v) रात का पहर बीत चुका था।
उत्तर:
तीसरा
सत्य-असत्य :
1. नीचे दिए गएए कथनों में से सत्य या असत्य कथन की पहचान कीजिए
(i) खड्गसिंह ने बिना किसी योजना के बाबा भारती का घोड़ा छीन लिया।
उत्तर:
असत्य
(ii) बाबा भारती का घोड़ा काले रंग का था।
उत्तर:
असत्य
(iii) बाबा भारती अपने घोड़े के बिना नहीं रह सकते थे।
उत्तर:
सत्य
(iv) खड्ग्गसिह ने घोड़ा लौटाने के बाद बाबा भारती को धन्यवाद दिया।
उत्तर:
असत्य
(v) बाबा भारती ने खइ्गसिंह से उस घटना को किसी के सामने न प्रकट करने की प्रार्थना की।
उत्तर:
सत्य
मिलान करें –
प्रश्न 1.
पाठ में से चुनकर कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चां कीजिए और इन्हें इनके सही अर्थों या संदर्भों से मिलाइए।
शब्द | अर्थ या संदर्भ |
1. कीर्ति | (i) घोड़ों को रखने का स्थान |
2. त्याग | (ii) बेचैनी या जल्दबाजी का भाव |
3. अस्तबल | (iii) विनम्र निवेदन या अनुरोध |
4. ध्रम | (iv) बलिदान या किसी चीजज को छोड़ देना |
5. प्रार्थना | (v) गलतफहम्नी या मिथ्या विश्वास |
6. अर्धीरता | (vi) प्रसिद्धि या यश |
उत्तर:
शब्द | अर्थ या संदर्भ |
1. कीर्ति | (vi) प्रसिद्धि या यश |
2. त्याग | (iv) बलिदान या किसी चीजज को छोड़ देना |
3. अस्तबल | (i) घोड़ों को रखने का स्थान |
4. ध्रम | (v) गलतफहम्नी या मिथ्या विश्वास |
5. प्रार्थना | (iii) विनम्र निवेदन या अनुरोध |
6. अर्धीरता | (ii) बेचैनी या जल्दबाजी का भाव |
गद्यांश आधारित प्रश्न –
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उन पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
गद्यांश 1
माँ को अपने बेटे. और किसान को अपने लहलहाते खेत देखकर जो आनंद आता है, वही आनंद बाबा भारती को अपना घोड़ा देखकर आता था। भगवत भजन से जो समय बचता, वह घोड़े को अर्पण न था। बाबा भारती उसे सुल्तान कहकर पुकारते, अपने हाथ से खरहरा करते, खुद दाना खिलाते और देख-देखकर प्रसन्न होते थे। उन्होंने रुपया, माल, असबाब, ज़मीन आदि अपना सब-कुछ छोड़ दिया था, यहाँ तक कि उन्हें नगर के जीवन से भी घृणा थी।
अब गाँव से बाहर एक छोटे-से मंदिर में रहते और भगवान का भजन करते थे। मैं सुल्तान के बिना नहीं रह सकूँगा, उन्हें ऐसी भ्रांति-सी हो गई थी। वे उसकी चाल पर लट्टू थे। कहते, “ऐसे चलता है जैसे मोर घटा को देखकर नाच रहा हो।” जब तक संध्या समय सुल्तान पर चढ़कर आठ-दस मील का चक्कर न लगा लेते, उन्हें चैन न आता।
खड्गसिंह उस इलाके का प्रसिद्ध डाकृ था। लोग उसका नाम सुनकर काँपते थे। होते-होते सुल्तान की कीर्ति उसके कानों तक भी पहुँची। उसका हृदय उसे देखने के लिए अधीर हो उठा। एक दिन वह दोपहार के समय बाबा भारती के पास पहुँचा और नमस्कार करके बैठ गया।
प्रश्न 1.
सुल्तान की चाल की तुलना बाबा भारती ने किससे की?
(क) हवा के झोंके से
(ख) मोर के नाच से
(ग) घोड़े की दौड़ से
(घ) नदी की धारा से
उत्तर:
(ख) मोर के नाच से
प्रश्न 2.
कथन (A) बाबा भारती को नगर के जीवन से घृणा थी। कारण (R) वे मंदिर में रहकर भगवान का भजन करते थे।
कूट
(क) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
(ख) कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) गलत है।
(ग) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही है।
(घ) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर:
(ग) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही है।
प्रश्न 3.
‘प्रसिद्ध’ शब्द में उपसर्ग व मूल शब्द है
(क) प्रसि + द्ध
(ख) पर + सिद्ध
(ग). प्रसि + द्ध
(घ) प्र + सिद्ध
उत्तर:
(घ) प्र + सिद्ध
प्रश्न 4.
सुल्तान की देखभाल कौन करता था?
उत्तर:
सुल्तान की देखभाल बाबा भारती स्वयं करते थे। वे अपने हाथ से सुल्तान को खरहरा करते, उसे दाना खिलाते और उसकी चाल की प्रशंसा करते थे।
प्रश्न 5.
सुल्तान के प्रति बाबा भारती का व्यवहार कैसा था?
उत्तर:
सुल्तान के प्रति बाबा भारती का व्यवहार अत्यंत प्रेमपूर्ण और स्नेहिल था। वे सुल्तान को अपने पुत्र के समान प्रेम करते थे। बाबा भारती सुल्तान को केवल एक घोड़ा नहीं, बल्कि अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा मानते थे।
प्रश्न 6.
बाबा भारती को नगर के जीवन से घृणा क्यों थी?
उत्तर:
बाबा भारती को नगर के जीवन से घृणा थी, क्योकि उन्होने अपने सांसारिक जीवन का त्याग करके भगवत भजन और साधारण जीवन को अपनाया था। उनके लिए नगर का जीवन अब मोह और माया से भरा हुआ था, जिससे वे दूर रहना चाहते थे। इस कारण, वे गाँव के बाहर एक छोटे-से मंदिर में निवास करने लगे।
गद्यांश 2
बाधा भारती और खड्गसिह दोनों अस्तबल में पहुँचे। बाबा ने घोड़ा दिखाया घमंड से, खड्गसिंह ने घोड़ा देखा आश्चर्य से। उसने सैकड़ों घोड़े देखे थे, परंतु ऐसा बाँका घोड़ा उसकी आँखों से कभी न गुजरा था। सोचने लगा, भाग्य की बात है। ऐसा घोड़ा खड्गसिंह के पास होना चाहिए था। इस साधु को ऐसी चीज़ों से क्या लाभ? कुछ देर तक आश्चर्य से चुपचाप खड़ा रहा। इसके पश्चात् उसके हृदय में हलचल होने लगी। बालकों की-सी अधीरता से बोला, परंतु बाबाजी, इसकी चाल न देखी तो क्या?
बाबा भारती भी मनुष्य ही थे। अपनी चीज़ की प्रशंसा दूसरे के मुख से सुनने के लिए उनका हुदय भी अधीर हो गया। घोड़े को खोलकर बाहर लाए और उसकी पीठ पर हाथ फेरने लगे। एकाएक उचककर सवार हो गए, घोड़ा हवा से बातें करने लगा। उसकी चाल को देखकर खड्गसिह के हदय पर साँप लोट गया। वह डाकू था और जो वस्तु उसे पसंद आ जाए उस पर वह अपना अधिकार समझता था। उसके पास बाहुबल था, आदमी थे और बेरहमी थी। जाते-जाते उसने कहा, ‘बाबाजी, मैं यह घोड़ा आपके पास न रहने दूँगा”‘
बाबा भारती डर गए। अब उन्हें रात को नींद न आती। सारी रात अस्तबल की रखवाली में कटने लगी। प्रतिक्षण खड्गसिंह्ह का भय लगा रहता, परंतु कई मास बीत गए और वह न आया। यहाँ तक कि बाबा भारती कुछ असावधान हो गए और इस भय को स्वप्न के भय की नाई मिथ्या समझने लगे।
प्रश्न 1.
बाबा भारती और खड्गसिंह कहाँ पहुँचे?
(क) मंदिर में
(ख) बाजार में
(ग) अस्तबल में
(घ) खेत में
उत्तर:
(ग) अस्तबल में
प्रश्न 2.
घोड़े को देखकर खड्गसिंह मन में क्या सोचने लगा?
(क) घोड़ा बहुत साधारण है
(ख) घोड़े की चाल धीमी है
(ग) बाबा भारती को घोड़े से कोई लगाव नहीं है
(घ) ऐसा घोड़ा उसके पास होना चाहिए था
उत्तर:
(घ) ऐसा घोड़ा उसके पास होना चाहिए था
प्रश्न 3.
जाते-जाते खड्गसिंह ने बाबा भारती से क्या कहा?
(क) यहा घोड़ा बहुत अच्छा है
(ख) मैं यह घोड़ा आपके पास न रहने दूँगा
(ग) घोड़ा आपको मुबारक हो
(घ) मैं इस घोड़े को खरीदना चाहता हू.
उत्तर:
(ख) मैं ग्रह घोड़ा. आपके पास न रहने दूँगा
प्रश्न 4.
खड्गसिंह के जाने के बाद बाबा भारती के मन में कौन-सी आशंका घर कर गई?
उत्तर:
खड्गसिंह के जाने के बाद बाबा भारती के मन में यह आशंका घर कर गई कि खड्गासिह उनके प्रिय घोड़े सुल्तान को उनसे छीन सकता है। इस डर के कारण बाबा भारती रात भर जागते रहते और अस्तबल की रखवाली करते थे।
प्रश्न 5.
खड्गसिंह ने बाबा भारती के घोड़े को देखकर क्या सोचा और क्यों?
उत्तर:
खड्गसिह ने सोचा कि भाग्य की बात है। ऐसा घोड़ा खड्गसंस के पास होना चाहिए था। बाबा भारती जैसे साधु को इस घोड़े का क्या लाभ हो सकता है। खड्गसिंह ने ऐसा इसलिए सोचा, क्योंकि खड्गासिंह ने सैकड़ों घोड़े देखे थे, परंतु ऐसा बाँका घोड़ा उसने पहले कभी नहीं देखा था। उसकी ईष्यों और लालच ने उसे यह सोचने पर मजबूर कर दिया।
प्रश्न 6.
‘साँप लोट जाना’ मुहावरे का क्या अर्थ है? यह मुहावरा किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
उत्तर:
‘साँप लोट जाना’ मुहावरे का अर्थ अत्यधिक जलन, ईप्यां या दु:ख का अनुभव करना है। जब कोई व्यक्ति किसी दुसरे की संपत्ति, गुण या सफलता को देखकर जलन महसूस करता है, तो उसके मन में ऐसी भावना उत्पन्न होती है, जिसे ‘साँप लोट जाना’ कहा जाता है। यह मुहावरा खड्यसिंह के संदर्भ में प्रयुक्त हुआ है।
गद्यांश 3
संध्या का समय था। बाबा भारती सुल्तान की पीठ पर सवार होकर घूमने जा रहे थे। इस समय उनकी आँखों में चमक थी, मुख पर प्रसन्नता। कभी घोड़े के शरीर को देखते, कभी उसके रंग को और मन में फूले न समाते थे।
सहसा एक ओर से आवाज़ आई, “ओ बाबा, इस कंगले की सुनते जाना।” आवाज़ में करुणा थी। बाबा ने घोड़े को रोक लिया। देखा, एक अपाहिज वृक्ष की छाया में पड़ा कराह रहा है। बोले, “क्यों तुम्हें क्या कष्ट है?” अपाहिज ने हाथ जोड़कर कहा, बाबा, मैं दुखियारा हूँ। मुझ पर दया करो। रामावाला यहाँ से तीन मील है, मुझे वहाँ जाना है। घोडे़े पर चढ़ा लो, परमात्मा भला करेगा।
“वहाँ तुम्हारा कौन है?”
“दुर्गादत्त वैद्य का नाम आपने सुना होगा। मैं उनका सौतेला भाई हूँ,”
बाबा भारती ने घोड़े से उतरकर अपाहिज को घोड़े पर सवार किया और स्वयं उसकी लगाम पकड़कर धीरे-धीरे चलने लगे। सहसा उन्हें एक झटका-सा लगा और लगाम हाथ से छूट गई। उनके आश्चर्य का ठिकाना न रहा, जब उन्होंने देखा कि अपाहिज घोड़े की पीठ पर तनकर बैठा है और घोड़े को दौड़ाए लिए जा रहा है। उनके मुख से भय, विस्मय और निराशा से मिली हुई चीख निकल गई। वह अपाहिज डाकू खड्गसिंह था।
प्रश्न 1.
अपाहिज ने स्वयं को किसका सौतेला भाई बताया?
(क) सुल्तान का
(ख) खइ्गसिंह का
(ग) दुर्गादत्त वैद्य का
(घ) दुर्गादास का
उत्तर:
(ग) दुर्गादत्त वैद्य का
प्रश्न 2.
बाबा भारती किस पर बैठकर घूमने जा रहे थे?
(क) बैलगाड़ी पर
(ख) हारी पर
(ग) घोड़े की पीठ पर
(घ) गधे पर
उत्तर:
(ग) घोड़े की पीठ पर
प्रश्न 3.
सहसा एक ओर से आई आवाज़ में क्या थी?
(क) गुस्सा
(ख) करुणा
(ग) आनंद
(घ) उत्सुकता
उत्तर:
(ख) करुणा
प्रश्न 4.
बाबा भारती ने अपाहिज की मदद कैसे की?
उत्तर:
बाबा भारती ने अपाहिज को घोड़े पर सवार किया और स्वयं उसकी लगाम पकड़कर धीरे-धीरे चलने लगे। इस तरह उन्होंने अपाहिज की मदद की।
प्रश्न 5.
‘अपाहिज’ शब्द का क्या अर्थ है? प्रस्तुत गद्यांश में अपाहिज कौन था?
उत्तर:
‘अपाहिज’ शब्द का अर्थ है-शारीरिक रूप से अशक्त या विकलांग व्यक्ति। प्रस्तुत गद्यांश में अपाहिज वास्तव में डाकू
खड्गसिंह था। उसने बाबा भारती को धोखा देने के लिए अपाहिज का वेश धारण किया था, जिससे वह सुल्तान को चुरा सके।
प्रश्न 6.
बाबा भारती को अपाहिज की वास्तविक पहचान का पता कैसे चला?
उत्तर:
बाबा भारती को अपाहिज की वास्तविक पहुचन का पता तब चला, जब उन्होने देखा कि अपाहिज घोड़े की पीठ पर तनकर बैठा है और घोड़े को तेज़ी से दौड़ा रहा है। यह देखकर उन्हें लगा कि अपाहिज वास्तव में और कोई नहीं, बल्कि डाकू खड्गसिंह था।
गद्यांश 4
बाबा भारती कुछ देर तक चुप रहे और कुछ समय पश्चात् कुछ निश्चय करके पूरे बल से चिल्लाकर बोले, “जरा ठहर जाओ।” खड्रासिह ने यह आवाज़ सुनकर घोड़ा रोक लिया और उसकी गरदन पर प्यार से हाथ फेरते हुए कहा, बाबाजी, यह घोड़ा अब न दूँगा।
“परंतु एक बात सुनते जाओ”
खड्गसिह ठहर गया।
बाबा भारती ने निकट जाकर उसकी ओर ऐसी आँखों से देखा जैसे बकरा कसाई की ओर देखता है और कहा, यह घोड़ा तुम्हारा हो चुका है। मैं तुमसे इसे वापस करने के लिए न कहूंगा, परंतु खड्गसिह, केवल एक प्रार्थना करता हूँ, इसे अस्वीकार न करना; नहीं तो मेरा दिल टूट जाएगा। “बाबाजी, आज्ञा कीजिए। मैं आपका दास हूँ, केक्ल यह घोड़ा न दूँगा।” “अब घोड़े का नाम न लो। मैं तुमसे इस विषय में कुछ न कहूँगा। मेरी प्रार्थना केवल यह है कि इस घटना को किसी के सामने प्रकट न करना।” खड्गसिंह का मुँह आश्चर्य से खुला रह गया। उसे लगा था कि उसे घोड़े को लेकर यहाँ से भागना पड़ेगा, परंतु बाबा भारती ने स्वयं उसे कहा कि इस घटना को किसी के सामने प्रकट न करना। इससे क्या प्रयोजन सिद्ध हो सकता है? खड्गसिंह ने बहुत सोचा, बहुत सिर मारा, परंतु कुछ समझ न सका। हारकर उसने अपनी आँखें बाबा भारती के मुख पर गड़ा दी और पूछा, ‘बाबाजी, इसमें आपको क्या डर है?”
सुनकर बाब्रा भारती ने उत्तर दिया, “लोगों को यदि इस घटना का पता चला तो वे किसी गरीब पर विश्वास न करेंगे। दुनिया से विश्वास उठ जाएगा।” यह कहते-कहते उन्होंने सुल्तान की ओर से इस तरह मुँह मोड़ लिया जैसे उनका उससे कभी कोई संबंध ही न रहा हो।
प्रश्न 1.
खड्गसिंह ने हारकर बाबा भारती से क्या पूछा?
(क) क्या आप मुझे घोड़े की कीमत बताएँगे
(ख) क्या आप मेरे साथ दोस्ती करेंगे
(ग) क्या आप मुझे घोड़े को देने के लिए मजबूर कर रहे हैं?
(घ) बाबाजी, इसमें आपको क्या डर है
उत्तर:
(घ) बाबाजी, इसमें आपको क्या डर है
प्रश्न 2.
खड्गसिंह ने किसकी आवाज़ सुनकर घोड़ा रोक लिया?
(क) एक राहगीर की
(ख) बाबा भारती की
(ग) एक अन्य डाकू की
(घ) एक साधु की
उत्तर:
(ख) बाबा भारती की
प्रश्न 3.
वास्तव में बाबा भारती को किस बात का डर था?
(क) खड्गसंसिह घोडे़ को चुराकर भाग जाएगा
(ख) लोग घोड़े की कीमत चुकाने के लिए दबाव बनाएँगे
(ग) लोग घटना के बारे में जानकर गरीबों पर विश्वास नहीं करेंगे
(घ) खड्गसिह उनके खिलाफ विद्रोह करेगा
उत्तर:
(ग) लोग घटना के बारे में जानकर गरीबों पर विश्वास नहीं करेंगे
प्रश्न 4.
बाबा भारती ने खड्गसिंह से घोड़े को लेकर क्या अंतिम निर्णय लिया?
उत्तर:
बाबा भारती ने खड्गसिंह से घोड़े को लेकर अंतिम निर्णय लिया कि वह घोड़ा खड्गर्गसह का हो चुका है और वे इसे वापस करने की कोई माँग नहीं करेंगे। उनकी प्रार्थना केवल यह थी कि इस घटना को किसी के सामने प्रकट न किया जाए।
प्रश्न 5.
बाबा भारती ने सुल्तान की ओर से मुँह क्यों मोड़ा?
उत्तर:
बाबा भारती ने सुल्तान की ओर से मुंह मोड़ा जैसे उनका उससे कोई संबंध नहीं रहा हो, ताकि वह यह दर्शा सकें कि अब उनका घोहे से कोई भावनात्मक जुड़ाव नहीं है और उन्होंने उस घटना को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है।
प्रश्न 6.
‘निश्चय’ शब्द का क्या अर्थ है और इसे गद्यांश में किस संदर्भ में प्रयोग किया गया है?
उत्तर:
निश्चय शब्द का अर्थ है- दृद निर्णय या निश्चितता। गद्यांश में इसे उस संदर्भ में प्रयोग किया गया है, जब बाबा भारती ने पूरी तरह से तय करके और आत्मविश्वास के साथ खड्गसित्र से अनुरोध किया कि वह घोड़े की घटना को सार्वजनिक न करे। यह शब्द दर्शाता है कि बाबा भारती की इच्छाएँ और निर्णय पूरी तरह से स्पष्ट और निर्धारित थे।
व्याकरण आधारित प्रश्न –
प्रश्न क.
दिए गए शब्दों के लिंग परिवर्तन कीजिए
(i) स्वामी
(ii) साधु
(iii) मालिक
(iv) कवि
(v) सेवक
(vi) दास
उत्तर :
(i) स्वामी-स्वामिनी
(ii) साधु-साध्वी
(iii) मालिक-मालकिन
(iv) कवि-कवयित्री
(v) सेवक-सेविका
(vi) दास-दासी
प्रश्न ख.
दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखिए
(i) प्रसन्न
(ii) प्रसिद्ध
(iii) वृद्ध
(iv) धन
(v) प्रकाश
(vi) भय
उत्तर :
(i) प्रसन्न-अप्रसन्न
(ii) प्रसिद्ध-अप्रसिद्ध
(iii) वृद्ध-तरुण
(iv) धन-निर्धन
(v) प्रकाश-अंधकार
(vi) भय-निर्भय
प्रश्न ग.
निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची लिखिए
(i) प्रसन्नता
(ii) डाकू
(iii) इबदय
(iv) गृह
(v) समय
(vi) प्रार्थना
उत्तर :
(i) प्रसन्नता-खुशी, आनंद
(ii) डाकू-दस्यु, लुटेरा
(iii) हादय-दिल, मन
(iv) गृह-घर, मकान
(v) समय-वक्त, काल
(vi) प्रार्थना-अनुरोध, विनती
बचपन Class 6 MCQs Questions with Answers
Question 1.
चाँद से गप्पें कौन लड़ा रहा है?
(a) लड़का
(b) तारे
(c) लड़की
(d) आसमान
Answer
Answer: (c) लड़की
Question 2.
चाँद ने क्या पहना है?
(a) सफ़ेद वस्त्र
(b) नीले रंग का पूरा आकाश
(c) सारा आकाश वस्त्र की भाँति जो तारों से जड़ित है
(d) सफ़ेद रंग का वस्त्र तारों से जड़ित
Answer
Answer: (c) सारा आकाश वस्त्र की भाँति जो तारों से जड़ित है
Question 3.
चाँद को कैसी बीमारी है?
(a) घटने की
(b) बढ़ने की
(c) दोनों की
(d) इनमें से कोई नहीं
Answer
Answer: (c) दोनों की
Question 4.
‘चाँद से थोड़ी-सी गप्पे’ कविता के कवि कौन हैं?
(a) केदारनाथ अग्रवाल
(b) शमशेर बहादुर सिंह
(c) सुमित्रानंदन पंत
(d) विनय महाजन
Answer
Answer: (b) शमशेर बहादुर सिंह
Question 5.
बालिका ने चाँद को क्या बीमारी बताई है?
(a) क्रोध करने की
(b) लाल-पीला होने की
(c) घटने-बढ़ने की
(d) भूलने की
Answer
Answer: (c) घटने-बढ़ने की
(1)
गोल हैं खूब मगर
आप तिरछे नज़र आते हैं ज़रा।
आप पहने हुए हैं कुल आकाश
तारों-जड़ा;
सिर्फ मुँह खोले हुए हैं अपना
गोरा-चिट्टा
गोल-मटोल,
अपनी पोशाक को फैलाए हुए चारों सिम्त।
आप कुछ तिरछे नज़र आते हैं जाने कैसे
Question 1.
कवि और कविता का नाम लिखिए।
Answer
Answer:
कवि का नाम-शमशेर बहादुर सिंह।
कविता का नाम-चाँद से थोड़ी-सी गप्पें।
Question 2.
चाँद से बातें कौन कर रहा है?
Answer
Answer: लडकी।
Question 8.
गोल कौन है और वह कैसे नज़र आते हैं ?
Answer
Answer: गोल चाँद है और वह ज़रा-सा तिरछे नज़र आते हैं।
(2)
वाह जी, वाह!
हमको बुद्धू ही निरा समझा है!
हम समझते ही नहीं जैसे कि
आपको बीमारी है :
आप घटते हैं तो घटते ही चले जाते हैं,
और बढ़ते हैं तो बस यानी कि
बढ़ते ही चले जाते हैं
दम नहीं लेते हैं जब तक बिलकुल ही
गोल न हो जाएँ,
बिलकुल गोल।
यह मरज़ आपका अच्छा ही नहीं होने में ….
आता है।
Question 1.
कवि और कविता का नाम लिखिए।
Answer
Answer:
कवि का नाम – शमशेर बहादुर सिंह
कविता का नाम – चाँद से थोड़ी-सी गप्पें।
Question 2.
लड़की किससे बात कर रही है?
Answer
Answer: लड़की चाँद से बातें कर रही है।
Question 3.
‘दम न लेना’ का क्या अर्थ है ?
Answer
Answer: ‘दम न लेना’ का अर्थ है विश्राम न करना।
(3)
गोल हैं खूब मगर
आप तिरछे नज़र आते हैं ज़रा।
आप पहने हुए हैं कुल आकाश
तारों-जड़ा;
सिर्फ मुँह खोले हुए हैं अपना
गोरा-चिट्टा
गोल-मटोल,
Question 1.
उपर्युक्त काव्यांश में किसके बारे में बताया गया है?
(a) सूर्य
(b) चाँद
(c) लड़की
(d) तारे
Answer
Answer: (b) चाँद
Question 2.
चाँद कैसा नज़र आता है?
(a) सीधा
(b) टेढ़ा
(c) तिरछा
(d) उलटा
Answer
Answer: (c) तिरछा
Question 3.
चाँद से बातें कौन कर रहा है?
(a) लड़का
(b) तारे
(c) लड़की
(d) आकाश
Answer
Answer: (c) लड़की
(4)
अपनी पोशाक को फैलाए हुए चारों सिम्त।
आप कुछ तिरछे नज़र आते हैं जाने कैसे
खूब हैं गोकि!
वाह जी, वाह!
हमको बुद्धू ही निरा समझा है!
हम समझते ही नहीं जैसे कि
आपको बीमारी है:
Question 1.
चाँद ने अपनी पोशाक को कहाँ फैला रखा है?
(a) आकाश की ओर
(b) उत्तर की ओर
(c) चारों दिशाओं में
(d) दक्षिण की ओर
Answer
Answer: (c) चारों दिशाओं में
Question 2.
कवि को चाँद कैसा दिखाई देता है?
(a) चौड़ा नज़र आता है
(b) तिरछा नज़र आता है।
(c) गोल नज़र आता है
(d) इनमें से कोई नहीं
Answer
Answer: (b) तिरछा नज़र आता है।
Question 3.
बीमारी किसे है?
(a) लड़की को
(b) चाँद को
(c) कवि को
(d) सभी को
Answer
Answer: (b) चाँद को
(5)
आप घटते हैं तो घटते ही चले जाते हैं,
और बढ़ते हैं तो बस यानी कि
बढ़ते ही चले जाते हैं-
दम नहीं लेते हैं जब तक बिलकुल ही
गोल न हो जाएँ,
बिलकुल गोल।
यह मरज़ आपका अच्छा ही नहीं होने में …..
आता है।
Question 1.
चाँद की विशेषता क्या है?
(a) कभी पूरा गोल होता है।
(b) कभी-कभी दिखाई नहीं देता।
(c) कभी घटता और कभी बढ़ता रहता है।
(d) उपर्युक्त सभी।
Answer
Answer: (c) कभी घटता और कभी बढ़ता रहता है।
Question 2.
चाँद कब घटते-घटते गायब हो जाता है?
(a) दिन
(b) रात
(c) पूर्णिमा
(d) अमावस्या
Answer
Answer: (d) अमावस्या
Question 3.
चाँद कब बढ़ते-बढ़ते गोल हो जाता है?
(a) रात
(b) दिन
(c) पूर्णिमा
(d) अमावस्या
Answer
Answer: (c) पूर्णिमा
We hope the given NCERT MCQ Questions for Class 6 Hindi Chapter 4 हार की जीत with Answers Pdf free download will help you. If you have any queries regarding CBSE Class 6 Hindi हार की जीत MCQs Multiple Choice Questions with Answers, drop a comment below and we will get back to you soon.