Reading Class 4 Hindi Notes Veena Chapter 6 जयपुर से पत्र Jayapur Se Patra Summary in Hindi helps students understand the main plot quickly.
Jayapur Se Patra Class 4 Summary in Hindi
Jayapur Se Patra Class 4 Hindi Summary
जयपुर से पत्र का सारांश – Jayapur Se Patra Summary in Hindi
प्रस्तुत पाठ में एक पुत्र अपने पिता को पत्र लिखकर अपनी जयपुर यात्रा का वर्णन करता है। यह यात्रा विद्यालय के कुछ सहपाठियों के साथ अध्यापक की देख-रेख में थी ।
बालक पत्र में लिखता है कि हम सब रात में जयपुर पहुँच गए। सुबह जल – पान करने के बाद पहलें हवामहल देखा, इसके पास ही जंतर-मंतर वेधशाला भी है जिसे राजा सवाई जयसिंह ने बनवाया था। वहाँ से रामनिवास बाग कला संग्रहालय गए जहाँ राजा-महाराजाओं के अस्त्र-शस्त्र, कपड़े और चित्र देखे। जयपुर से चौदह किलोमीटर की दूरी पर आमेर का दुर्ग है। यह बहुत पुराना और बड़ा है, यहाँ शीशमहल देखने योग्य है।

शीशमहल के पास ही शिला देवी का मंदिर है। मंदिर में दर्शन करके हम सबने राजस्थानी लोकनृत्य देखे और वहाँ का विशेष व्यंजन दाल-बाटी चूरमा खाया। आज दोपहर बाद झीलों के नगर उदयपुर जाएँगे फिर वहीं से पत्र लिखूँगा।
यह पत्र एक पुत्र द्वारा अपने पिताजी को लिखा गया है। इसमें वह जयपुर यात्रा का वर्णन करता है। वह बताता है कि वे सकुशल जयपुर पहुँच गए और यात्रा सुखद रही। उन्होंने हवामहल, जंतर-मंतर, रामनिवास बाग और संग्रहालय देखा। फिर वे आमेर का किला और शीशमहल
देखने गए।

मंदिर में दर्शन किए और राजस्थान के लोकनृत्य व प्रसिद्ध व्यंजन दाल-बाटी चूरमा का आनंद लिया। अंत में, वह बताता है कि वे अब उदयपुर जाने वाले हैं और वहाँ से अगला पत्र लिखेगा।
जयपुर से पत्र शब्दार्थ
सकुशल – राजी – खुशी से।
सैर – भ्रमण ।
वेधशाला – ग्रह-नक्षत्रों का अध्ययन-स्थान ।
संग्रहालय – संग्रह करने का स्थान ।
दुर्ग – किला ।
दर्शन – देखना ।
लोकनृत्य – पारंपरिक नाच ।

पश्चात् – बाद।
सकुशल – सुरक्षित;
जलपान – हल्का भोजन या नाश्ता;
वेधशाला – तारों, ग्रहों और आकाशीय पिंडों के अध्ययन के लिए बनाई गई विशेष जगह;
संग्रहालय – वह स्थान जहाँ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक या वैज्ञानिक वस्तुओं को एकत्र कर प्रदर्शित किया जाता है;
दर्शनीय – देखने में सुंदर;
अस्त्र-शस्त्र – हथियार, अस्त्र (फेंकने वाले) और शस्त्र (हाथ से चलाए जाने वाले);
दुर्ग – किला;
दर्शन – देखना;
लोकनृत्य – किसी क्षेत्र का पारंपरिक नृत्य;
व्यंजन – स्वादिष्ट पकवान ।