किसान की होशियारी NCERT Class 3rd Hindi Veena Chapter 14 Question Answer
किसान की होशियारी Class 3 Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
आपको अपनी कौन-कौन सी वस्तुएँ प्रिय हैं?
उत्तर-
छात्र अपनी प्रिय वस्तुओं के नाम बताएँ।
प्रश्न 2.
यदि आप भालू के स्थान पर होते तो किसान से क्या कहते?
उत्तर-
छात्र स्वयं सोचकर उत्तर दें; जैसे- भूमि के नीचे या ऊपर की उपज न कहकर आलू या मूँगफली की उपज कहते या आधे आलू और आधी मूँगफली माँग लेते।
प्रश्न 3.
आप किसान की चतुराई के बारे में क्या सोचते हैं?
उत्तर-
किसान चतुर था इसलिए उसने हर बार भालू की बात भी रखी और अपनी फसल भी बचा ली।
सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
किसान ने भालू से बचने के लिए उससे क्या कहा?
उत्तर-
किसान ने भालू से बचने के लिए उससे कहा, “उपज होने दो, जो कहोगे वही खिलाऊँगा।”
प्रश्न 2.
भालू ने दूसरी बार नीचे की उपज क्यों माँगी?
उत्तर-
भालू ने दूसरी बार नीचे की उपज इसलिए माँगी क्योंकि पिछली बार ऊपर की उपज माँगने पर उसे केवल पत्ते ही खाने को मिले थे। किसान ने चतुराई से आलू की फसल बो दी थी और आलू ज़मीन के नीचे होते हैं।
प्रश्न 3.
अंत में किसान ने बुद्धिमत्ता कैसे दिखाई?
उत्तर-
भालू ने किसान से भूमि के सबसे ऊपर और भूमि के नीचे की उपज माँगी थी। अतः किसान ने बुद्धिमानी दिखाते हुए गन्ना बो दिया जिसमें नीचे जड़ें और सबसे ऊपर पत्ते होते हैं।
प्रश्न 4.
आप किसान के स्थान पर होते तो क्या करते?
उत्तर-
छात्र स्वयं सोचकर लिखें; जैसे- भालू को उपज देने की बात न कहकर उसका प्रिय भोजन शहद देने की बात कर सकते थे।
भाषा की बात
प्रश्न 1.
उचित विराम चिह्न दिए गए खानों में लिखिए।
उत्तर-
प्रश्न 2.
दिए गए मुहावरों के अर्थ लिखकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
उत्तर-
कहानी से आगे
प्रश्न 1.
यदि भालू आगे भी हार न मानता तो किसान क्या करता? कल्पना करके बताइए।
उत्तर-
छात्र स्वयं सोचकर उत्तर दें; जैसे- किसान कोई ऐसी फसल बो देता जो भालू को पसंद ही न हो, जैसे- करेला। फिर भालू उससे कभी कुछ नहीं माँगता।
प्रश्न 2.
आपके अनुसार उपज पर अधिकार किसान का होना चाहिए था या भालू का?
उत्तर-
उपज पर किसान का ही अधिकार होना चाहिए था, भालू का नहीं क्योंकि मेहनत किसान ने की थी।
वर्ग पहेली
चित्रों को पहचानिए और उनके नाम वर्ग पहेली में से ढूँढ़कर नीचे लिखिए-
उत्तर-
आनंद के लिए
प्रश्न 1.
किसको क्या खाना अच्छा लगता है, पहचानिए-
उत्तर-
प्रश्न 2.
आपके घर में जितने भी साग आते हैं, उन्हें वर्गीकृत कीजिए-
उत्तर-
साग वर्गीकरण का आधार | साग |
भूमि के नीचे पैदा होने वाले | आलू, गाजर, मूली, शलगम |
पत्ते के रूप में खाए जाने वाले | पालक, सरसों, बथुआ, धनिया |
फल के रूप में उगने वाले | बैंगन, टमाटर, घीया, खीरा |
फली के रूप में खाए जाने वाले | सेम, बीन्स, मटर |
कुछ नया करें
कल्पना कीजिए कि कहानी वाला भालू आपके स्कूल में आया है। आप भालू से क्या बातचीत करेंगे?
उत्तर-
आप – अरे भालू भाई! आज हमारे स्कूल में कैसे आए?
भालू – बच्चों, मैं खाने की तलाश में जंगल से बाहर आ गया।
आप – तो आओ, हम तुम्हें शहद खिलाते हैं।
भालू – मेरा खेलने का भी मन है।
आप – पहले अपनी भूख मिटाओ, फिर हम सब मिलकर खेलेंगे।
छात्र अपनी कल्पना के आधार पर बातचीत स्वयं लिखें।
मेरी चित्रकारी
भालू का एक सुंदर चित्र बनाकर उसमें मनचाहे रंग भरिए-
उत्तर-
छात्र स्वयं करें।
झटपट कहिए
उत्तर-
छात्र झटपट बोलकर तुकबंदी का आनंद उठाएँ।
Class 3 Hindi Chapter 14 किसान की होशियारी पाठ का सारांश
प्रस्तुत कहानी में बुद्धि को बल से श्रेष्ठ और हितकारी सिद्ध किया गया है। भालू बलपूर्वक किसान की फसल को हड़पना चाह रहा है किंतु किसान अपनी बुद्धि से बार-बार अपनी फसल बचाने में सफल होता है। इस प्रकार से बुद्धि एवं परिश्रम को कहानी में श्रेष्ठ बताया गया है और इन्हें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया है।
शब्दार्थ- उपज – फसल, खीझकर – चिढ़कर, सिर चकराना – सिर घूमना / चक्कर खाना।