We have compiled MCQ Questions for Class 12 Hindi Antra with Answers Class 12 Hindi Antra Chapter 21 MCQ Questions – Kutaj Class 12 MCQ to check students’ analytical skills.
Class 12 Hindi Chapter 21 MCQ Questions Antra – कुटज Class 12 MCQ
पठित गद्यांश पर आधारित प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनिए –
1. कुटज के ये सुंदर फूल बहुत बुरे तो नहीं हैं। जो कालिदास के काम आया हो उसे ज्यादा इत्ज्तत मिलनी चाहिए। मिली कम है। पर इज्ज़त तो नसीब की बात है। रहीम को मैं बड़े आदर के साथ स्मरण करता हूँ। दरियादिल आदमी थे, पाया सो लुटाया। लेकिन दुनिया है कि मतलब से मतलब है, रस चूस लेती है, छिलका और गुठली फेंक देती है। सुना है, रस चूस लेने के बाद रहीम को भी फेंक दिया गया था। एक बादशाह ने आदर के साथ बुलाया, दूसरे ने फेंक दिया ! हुआ ही करता है। इससे रहीम का मोल घट नहीं जाता।
Question 1.
प्रस्तुत पाठ किस विधा में लिखा गया है?
(क) उपन्यास
(ख) कहानी
(ग) निबंध
(घ) लेख
Answer:
(ग) निबंध
Question 2.
लेखक का नाम चुनिए-
(क) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(ख) रामविलास शर्मा
(ग) ममता कालिया
(घ) निर्मल वर्मा
Answer:
(क) हजारी प्रसाद द्विवेदी
Question 3.
कुटज के वृक्ष संस्कृत के किस महान महाकवि के काम आए?
(क) बाणभट्ट
(ख) भवभूति
(ग) कालिदास
(घ) चरक
Answer:
(ग) कालिदास
Question 4.
किस कवि को दुनिया के लोगों ने रस चूसने के बाद फेंक दिया?
(क) कवि रहीम को
(ख) कवि घनानंद को
(ग) कवि केशव को
(घ) कवि भूषण को
Answer:
(क) कवि रहीम को
Question 5.
दुनिया की किस वृत्ति का मान्मिक चित्रण हुआ है?
(क) परस्वार्थ वृत्ति का
(ख) दान वृत्ति का
(ग) स्वार्थ वृत्ति का
(घ) आधुनिक वृत्ति का
Answer:
(ग) स्वार्थ वृत्ति का
2. दुख और सुख तो मन के विकल्प हैं। सुखी वह है जिसका मन वश में है, दुखी वह है जिसका मन परवश है। परवश होने का अर्थ है खुशामद करना, दाँत निपोरना, चाटुकारिता, हाँ-हजूरी। जिसका मन अपने वश में नहीं है वही दूसरे के मन का छंदावर्तन करता है, अपने को छिपाने के लिए मिथ्या आडंबर रचता है, दूसरों को फँसाने के लिए जाल बिछाता है। कुटज इन सब मिध्याचारों से मुक्त है। वह वशी है। वह बैरागी है। राजा जनक की तरह संसार में रहकर, संपूर्ण भोगों को भोगकर भी उनसे मुक्त है।
Question 1.
प्रस्तुत अवतरण किस पाठ से लिया गया है?
(क) दूसरा देवदास
(ख) कुटज
(ग) संवदिया
(घ) कच्चा चिट्ठा
Answer:
(ख) कुटज
Question 2.
मन के विकल्प किन्हें कहा गया है?
(क) सुख-दुख
(ख) आमोद-प्रमोद
(ग) जन्म-मृत्यु
(घ) जय-पराजय
Answer:
(क) सुख-दुख
Question 3.
लेखक ने कुटज के जीवन की तुलना किससे की है?
(क) राजा पृथु से
(ख) राजा जनक से
(ग) राजा दशरथ से
(घ) राजा हरिश्चंद्र से
Answer:
(ख) राजा जनक से
Question 4.
‘दाँत निपोरना’ का क्या अर्थ है?
(क) गिड़ििड़ाना
(ख) ठहाका लगाना
(ग) विलाप करना
(घ) कॉँपना
Answer:
(क) गिड़ििड़ाना
Question 5.
किस शैली का भावपूर्ण प्रयोग किया गया है?
(क) नाटकीय शैली
(ख) प्रतीकात्मक शैली
(ग) मनोविश्लेषणात्मक शैली
(घ) उपदेशात्मक शैली
Answer:
(घ) उपदेशात्मक शैली