Class 2 Hindi Chapter 22 चार दिशाएँ Question Answer
Char Dishayen Question Answer
Char Dishayen Class 2 Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
आप दिशा का अनुमान कैसे लगाते हैं?
उत्तर-
हम दिशा का अनुमान उगते सूरज की तरफ़ मुँह करके आसानी से लगा लेते हैं।
प्रश्न 2.
नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं। इन शब्दों से अपनी-अपनी कहानी बनाइए और कक्षा में सुनाइए।

उत्तर-
जंगल कम हो रहे थे! जंगल के सभी जानवर डर गए थे! वे कहाँ रहेंगे? इसको लेकर उनमें बातचीत चल रही थी। एक सुबह तय हुआ कि हम वृक्ष लगाएँगे। पौधे लगाए गए। लेकिन आकाश से सूरज पौधों को अपनी लाल-लाल आँखें दिखा रहा था। पौधे बढ़ने की जगह सूखते जा रहे थे। ऐसे में सभी जानवरों ने मिलकर बादल से विनती की। इसमें पक्षियों ने भी उनका साथ दिया। खुशी-खुशी मोर नाचे। कोयल ने मीठे गीत सुनाए। बादल खुश होकर पहाड़ के पीछे से आए। बिजली कड़की! बादल गरजा! बहुत तेज़ बारिश हुई। जंगल काटने वालों के घरों पर तो, ओले भी पड़े। शेर, हाथी, लोमड़ी आदि सभी जानवरों ने खुशी के मारे झूमना-नाचना शुरू कर दिया।
![]()
खेल-खेल में
एक गोले में बैठकर इस गतिविधि को कीजिए।

प्रश्न 1.
आपके दाईं ओर कौन-कौन से मित्र बैठे हैं?
उत्तर-
रोहन, राधा और सोनू।
प्रश्न 2.
आपके बाईं ओर कौन-कौन से मित्र बैठे हैं?
उत्तर-
मोनू, रॉकी और टीना।
प्रश्न 3.
बाईं ओर से आप किस नंबर पर हैं?
उत्तर-
पहले नंबर पर।
प्रश्न 4.
दाईं ओर से आप किस नंबर पर हैं?
उत्तर-
पहले नंबर पर।
आइए, कुछ बनाएँ
छोटे समूहों में चारों दिशाओं के नाम लिखे हुए कार्ड्स बनाइए और दीवारों पर सही जगह लगाइए। चारों दिशाओं के लिए कुछ चित्र भी बनाइए।
उत्तर-
बच्चे स्वयं करें।
![]()
चार दिशाएँ पाठ का सारांश
प्रस्तुत कविता में दिशाओं की पहचान कराई गई है। बताया गया है कि सूरज जिधर से उगता है, उस ओर मुँह करके खड़े होने पर, सामने पूरब दिशा होती है। ठीक पीठ पीछे पश्चिम, बायीं ओर उत्तर और दायीं ओर दक्षिण दिशा होती है।

चार दिशाएँ काव्यांशों की व्याख्या
उगता सूरज जिधर सामने
उधर खड़े हो मुँह करके तुम
ठीक सामने पूरब होता
और पीठ पीछे है पश्चिम
बायीं ओर दिशा उत्तर की
दायीं ओर तुम्हारे दक्षिण
चार दिशाएँ होती हैं यों
पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण।
प्रसंग- प्रस्तुत आनंददायी कविता चार दिशाएँ हमारी पाठ्यपुस्तक सारंगी, भाग-2 संकलित है। इस कविता के माध्यम से कवि ने बहुत सरल तरीके से दिशाओं का ज्ञान कराया है।
व्याख्या- कवि कहता है कि सूरज जिधर से उगता है, उधर की तरफ़ मुँह करके खड़े हो जाओ। सामने पूरब दिशा होगी और पीठ के पीछे पश्चिम दिशा। आपके बाईं ओर उत्तर दिशा और दाईं और दक्षिण दिशा होगी। इस तरह कुल चार दिशाएँ होती हैं- पूरब पश्चिम, उत्तर एवं दक्षिण।
चार दिशाएँ के प्रश्न उत्तर

