Thathu Aur Class 2 Worksheet
Thathu Aur Class 2 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए।
(i) लड़की अपने दादाजी को क्या कहकर बुलाती है?
(क) बाबा
(ख) बाबूजी
(ग) दादू
(घ) थाथा
उत्तर :
(घ) थाथा
(ii) थाथू लड़की को क्या दिखाने बाहर ले जाते हैं ?
(क) सिनेमा
(ख) सरकस
(ग) क्रिकेट
(घ) चिड़ियाघर
उत्तर :
(क) सिनेमा
(iii) लड़की थाथा की गोदी में बैठकर क्या बजाती है ?
(क) बर्तन बजाती है।
(ख) हॉर्न बजाती है।
(ग) तालियाँ बजाती है।
(घ) ढोलक बजाती है।
उत्तर :
(ख) हॉर्न बजाती है।
(iv) लड़की किसके जैसा बनने की प्रार्थना करती है ?
(क) थाथा के जैसा
(ख) पापा के जैसा
(ग) मामा के जैसा
(घ) चाचा के जैसा
उत्तर :
(क) थाथा के जैसा
![]()
प्रश्न 2.
दिए गए शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।
![]()
(i) चाँद हमारे साथ – साथ चलता है और हवाएँ ___________ बजाती हैं।
(ii) मेरी ___________ कुतरती हैं।
(iii) हम ___________ तट पर जाते हैं।
(iv) ___________ लहरें मेरे चारों तरफ उठती – गिरती हैं।
उत्तर :
(i) सीटी
(ii) उँगलियाँ
(iii) समुद्र
(iv) ऊँची-नीची
प्रश्न 3.
दिए गए कथनों में सही कथन पर (✓) और गलत कथन पर (✗) का निशान लगाइए।
(i) थाथा के दाँत नहीं हैं।
उत्तर :
✓
(ii) मछलियाँ था और मुझे ढूँढती हुई आती हैं।
उत्तर :
✓
(iii) लड़की हमेशा दादी के साथ रहती है।
उत्तर :
✗
(iv) लड़की थाथा की गोदी में बैठकर हॉर्न बजाती है पॉम! पॉम !
उत्तर :
✓
प्रश्न 4.
दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) लड़की को जब थाथा पर बहुत प्यार आता है तो वह उनको क्या कहकर बुलाती है?
__________________________________________________________
__________________________________________________________
__________________________________________________________
उत्तर :
लड़की को जब थाथा पर बहुत प्यार आता है तो वह उनको ‘थाथू’ कहकर बुलाती है।
(ii) रास्ते की बकरियाँ और गायें दूर कब हट जाती हैं?
__________________________________________________________
__________________________________________________________
__________________________________________________________
उत्तर :
जब लड़की अपने थाथू के साथ सिनेमा देखने बाहर जाती है, तो वह उनकी गोदी में बैठकर हॉर्न बजाती है पॉम-पॉम। तब रास्ते की सब बकरियाँ और गायें दूर हट जाती हैं।
(iii) लड़की थाथू से कहाँ चलने के लिए कहती है?
__________________________________________________________
__________________________________________________________
__________________________________________________________
उत्तर :
लड़की थाथू से चाँद पर चलने के लिए कहती है।
![]()
शब्दों का खेल
प्रश्न 5.
प्रत्येक मात्रा से बने दो-दो शब्द लिखिए |

उत्तर :
प्रश्न 6.
वर्णों को सही क्रम में लिखकर शब्द बनाइए ।

उत्तर :
(i) बकरी
(ii) किताब
(iii) चाँद
(iv) गाय
प्रश्न 7.
नीचे दिए गए शब्दों की प्रथम अक्षर की ध्वनि पहचानकर लिखिए।
(i) थाथू ध्वनि ___________
(ii) ऊँची ध्वनि ___________
(iii) हवाएँ ध्वनि ___________
(iv) फाँदती ध्वनि ___________
उत्तर :
(i) ‘थ’ की ध्वनि
(ii) ‘ऊ’ की ध्वनि
(iii) ‘ह’ की ध्वनि
(iv) ‘फ’ की ध्वनि
![]()
प्रश्न 8.
सही जगह पर चंद्रबिंदु लगाकर वाक्यों को पुन: लिखिए ।
(क) ऊची-नीची लहरें मेरे चारों तरफ उठती – गिरती हैं।
__________________________________________________________
उत्तर :
ऊँची-नीची लहरें मेरें चारों तरफ उठती गिरती हैं।
(ख) थाथू क्यों न हम चाद पर चलें ?
__________________________________________________________
उत्तर :
थाथू क्यों न हम चाँद पर चलें ?
(ग) मेरी उगलिया कुतरती हैं।
__________________________________________________________
उत्तर :
मेरी उँगलियाँ कुतरती हैं।
(घ) उनके साथ मैं कूदती – फादती घर आ जाती हूँ।
__________________________________________________________
उत्तर :
उनके साथ मैं कूदती फाँदती घर आ जाती हूँ।
प्रश्न 9.
नीचे दिए गए शब्द उलट-पलट हो गए हैं। शब्दों को सही क्रम में लगाकर पुनः लिखिए।
(i) साथ के रहती हूँ मैं दादाजी ।
__________________________________________________________
उत्तर :
मैं दादाजी के साथ रहती हूँ।
(ii) तट समुद्र जाते हम पर हैं।
__________________________________________________________
उत्तर :
हम समुद्र तट पर जाते हैं।
(iii) हैं थाथू मुस्कुराते ।
__________________________________________________________
उत्तर :
थाथू मुस्कुराते हैं।
(iv) हूँ मैं कहती ‘थाथा’ उन्हें ।
__________________________________________________________
उत्तर :
मैं उन्हें ‘थाथा’ कहती हूँ।
थाथू और मैं Worksheet