Reading Class 4 Hindi Notes Veena Chapter 7 नकली हीरे Nakli Heere Summary in Hindi helps students understand the main plot quickly.
Nakli Heere Class 4 Summary in Hindi
Nakli Heere Class 4 Hindi Summary
नकली हीरे का सारांश – Nakli Heere Summary in Hindi
यह कहानी – काननपुर के एक वृद्ध और बुद्धिमान राजा की है जो अपने पुत्र के लिए सलाहकार ढूँढ़ना चाहता है। यह सोचकर वह अपने सभी दरबारियों को बुलाता है और अपने बारे में ही प्रश्न पूछता है कि- ” क्या मैं बुद्धिमान और ईमानदार राजा हूँ?” उसके सभी दरबारी कहते हैं- निस्संदेह महाराज, आप जैसा कोई बुद्धिमान और ईमानदार राजा नहीं है।
तब राजा उन सभी दरबारियों को एक-एक हीरा देता है। जब सभी दरबारी खुश होकर चले जाते हैं तब कोने में खड़े नौजवान से चुप रहने का कारण राजा पूछता उसने कहा- महाराज! सब ने केवल आपको प्रसन्न करने के लिए जवाब दिया, पर मैं वैसा नहीं हूँ, अतः क्षमा कीजिएगा। आपसे भी श्रेष्ठ, बुद्धिमान और ईमानदार राजा हो चुके हैं।

उसका जवाब सुनकर राजा ने उसे भी हीरा दिया। दूसरे दिन जब सभी दरबारी आए तो महाराज से नकली हीरे होने की शिकायत करने लगे। इस पर राजा ने कहा- जब आपका उत्तर झूठा हो सकता है, तो मेरा हीरा भी नकली हो सकता है। मेरे बाद, मेरे बेटे का विश्वस्त सलाहकार यही नवयुवक होगा ।
यह कहानी काननपुर के एक वृद्ध और बुद्धिमान राजा की है, जो अपने बेटे के लिए एक योग्य सलाहकार चुनना चाहता था। राजा ने दरबारियों से अपनी बुद्धिमत्ता और ईमानदारी पर राय पूछी। सभी दरबारियों ने राजा को खुश करने के लिए उसकी प्रशंसा की, जबकि एक दरबारी ने सच्चाई से उत्तर दिया। राजा ने सभी को हीरे दिए, लेकिन सच्चे दरबारी को असली और बाकी को नकली हीरे मिले। इस प्रकार, राजा ने सत्यवादी दरबारी को अपने बेटे का सलाहकार नियुक्त किया।

नकली हीरे शब्दार्थ
वृद्ध – बूढ़ा ।
निस्संदेह – बिना संदेह के ।
चुपचाप – शांत।
ईमानदार – शरीफ़, सज्जन ।
जौहरी – हीरा परखने वाला ।

विश्वस्त – विश्वास के काबिल ।
बुद्धिमान – समझदार;
सलाहकार – सलाह देने वाला व्यक्ति;
दरबारी – राजा के दरबार में सेवा करने वाला व्यक्ति;
प्रशंसा – तारीफ़ करना;
जाँच – जाँचना;
नियुक्त – किसी पद पर आधिकारिक रूप से नियुक्त करना।