Students prefer NCERT Class 4 Hindi Veena Solutions Chapter 11 कविता का कमाल के प्रश्न उत्तर Kavita Ka Kamal Question Answer Pdf that are written in simple and clear language.
Kavita Ka Kamal Class 4 Question Answer
Class 4 Hindi Kavita Ka Kamal Question Answer
कक्षा 4 हिंदी पाठ 11 प्रश्न उत्तर – Class 4 Hindi Chapter 11 Kavita Ka Kamal Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
क्या आपको कथा – कहानी सुनना-सुनाना पसंद है? अपने उत्तर का कारण बताइए ।
उत्तर:
हाँ, हमें कहानी सुनना और सुनाना बहुत पसंद है। मैं अक्सर अपनी दादी से और माताजी से कहानी सुनता हूँ और कहानी सुनकर मुझे इतना अच्छा लगता है कि मैं भी अपनी मर्जी से कहानी बनाने लगता हूँ। कभी-कभी सुनी हुई कहानी को भी अपने ढंग से नए रूप में सुना देता हूँ।
प्रश्न 2.
इस लोककथा का सबसे रोचक हिस्सा कौन-सा है और क्यों?
उत्तर:
इस लोककथा का सबसे रोचक हिस्सा वह है- जब राजा जी मदन की अटपटी कविता महल में खड़े होकर दोहराते हैं और धन्नू शाह को लगता है कि राजा जी को उसकी चोरी की सोच का पता चल गया। इतना सोचते ही वह स्वयं को राजा को समर्पित करके क्षमा माँगने लगता है । हमें यह हिस्सा इसलिए अच्छा लगा कि इसमें मदन की अटपटी कविता ने एक चोर को पकड़वा दिया।
![]()
प्रश्न 3.
राजा का खजाना मदन की कविता के कारण बचा या राजा के कारण जो कविता को जोर-जोर से बोल रहे थे?
उत्तर:
राजा का खजाना मदन की अटपटी कविता द्वारा बचा, क्योंकि उसके बोल ऐसे लग रहे थे कि मानो राजा धन्नू शाह की एक-एक हरकत पर नजर रखे हुए हों ।
प्रश्न 4.
राजमहल में जब मदन ने अपनी कविता सुनाई तो सुनने वाले एक-दूसरे का मुँह क्यों ताकने लगे?
उत्तर:
राजमहल में जब मदन ने अपनी कविता सुनाई तो सबको वह कविता अटपटी-सी लगने लगी क्योंकि वास्तव में उस कविता का कोई अर्थ नहीं था।
प्रश्न 5.
आप इस कहानी का कोई और शीर्षक सुझाइए तथा बताइए कि यह शीर्षक क्यों देना चाहते हैं?
उत्तर:
इस कहानी का शीर्षक ‘अटपटी कविता’ भी रख सकते हैं, क्योंकि कविता सचमुच अजीब थी और उसका कोई अर्थ नहीं था, केवल तुकबंदी थी।
कविता की बात
उपयुक्त शब्द का चयन कर वाक्य पूरा कीजिए-
प्रश्न 1.
सुरुर – सुरुर का ……. है?
(क) पीयत
(ख) खोजत
(ग) पीबत
(घ) चलत
उत्तर:
(ग) पीबत
प्रश्न 2.
………. का खोदत है ?
(क) सरक-सरक
(ख) हम जानत
(ग) ताक-झाँक
(घ) खुदुर – खुदुर
उत्तर:
(घ) खुदुर – खुदुर
प्रश्न 3.
“आप कौन हैं, साहब?” उत्तर मिला-
(क) धनु शाह
(ख) धन्नु शाह
(ग) धनी शाह
(घ) धन्नू शाह
उत्तर:
(घ) धन्नू शाह
![]()
मिलान कीजिए
प्रश्न 1.
नीचे दी गई कविता की पंक्तियों को उनके क्रम से मिलाएँ-

उत्तर:

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों में उपयुक्त पंक्ति लिखिए और चित्र बनाकर उनका मिलान कीजिए-

उत्तर:

सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
“ अब मैं तुझे और बिठाकर नहीं खिला सकती।” मदन की माँ ने ऐसा क्यों कहा?
उत्तर:
क्योंकि मदन सारा दिन खेल – कूद में ही समय गँवा देता था और उसकी माँ मेहनत करके उसका और अपना पेट भरती थी। गरीबी से तंग आकर उसने एक दिन अपने बेटे से कहा कि “अब मैं तुझे और बैठाकर नहीं खिला सकती” । वह चाहती थी कि उसका बेटा भी कोई काम करके पैसा कमाए ।
प्रश्न 2.
जब मदन ने महल का रास्ता पूछा तो धन्नू शाह ने ऐसा क्यों कहा कि अगर वह नहीं तो और कौन जानेगा?
उत्तर:
धन्नू शाह ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वह एक चोर था और वह अगली चोरी राजमहल में ही करने जा रहा था।
प्रश्न 3.
कहानी में मदन की कविता को विचित्र कहा गया है। क्या आपको भी ऐसा ही लगता है ? कारण सहित लिखिए।
उत्तर:
हाँ, मदन की कविता विचित्र थी, क्योंकि उसकी कविता का कोई अर्थ नहीं था उसने तो बस जानवरों और पक्षी के कार्यों को देखकर तुकबंदी की थी। परंतु हमें उसकी कविता मज़ेदार लगी ।
प्रश्न 4.
राजा को मदन की कविता पहेली जैसी लगी। आपको यह कैसी लगी?
उत्तर:
राजा को मदन की कविता पहेली जैसी लगी, किंतु मुझे यह कविता सुझावपूर्ण लगी। क्योंकि इस कविता ने राजा के खजाने को चोरी होने से बचा दिया।
![]()
समझ और अनुभव
प्रश्न 1.
“ सुरुर – सुरुर का पीबत है” पंक्ति में पीने के साथ ‘सुरुर – सुरूर’ शब्द का ही प्रयोग क्यों किया गया है ?
उत्तर:
जब भैंस तालाब में पानी पीती है तो सुरुर – सुरुर की आवाज आती है। मदन ने भी जब भैंस को सुरुर – सुरुर की आवाज के साथ पानी पीते देखा तो उसने उसे अपनी कविता में जोड़ दिया।
प्रश्न 2.
राजदरबार में कवि सम्मेलन हो रहा है। सबसे अच्छी कविता सुनाने वाले को सौ अशर्फियाँ पुरस्कार में मिलेंगी। सौ अशर्फियों से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
अशर्फियाँ सोने की होती हैं। राजा से सौ अशर्फियाँ मिलने का अर्थ था कि जीतने वाले को बहुत सारा ‘सोना’ मिलना।
प्रश्न 3.
“सरक सरक कहाँ भागत है ” पंक्ति में ‘सरक सरक’ किसके लिए प्रयुक्त हुआ है ? यहाँ ‘सरक – सरक’ का ही प्रयोग क्यों किया गया है ?
उत्तर:
‘सरक-सरक’ शब्द पंक्ति में साँप के लिए हुआ है, क्योंकि साँप के पैर नहीं होते, वह तो सरक सरक कर रेंगता है।
प्रश्न 4.
“ अब कोई चारा नहीं। बस राजा साहब से दया की भीख माँग सकता हूँ।” ऐसा धन्नू शाह ने क्यों सोचा?
उत्तर:
जब धन्नू शाह ने राजा को महल में कविता बोलते सुना तो इत्तफ़ाक़ से उस कविता के सभी बोल धन्नू शाह की क्रियाओं को दर्शा रहे थे, जिसे सुनकर धन्नू शाह को लगा कि राजा ने उसे चोरी से राजमहल में घुसते देख लिया है। इसलिए जान की भीख माँगते हुए वह राजा के सामने आ गया।
अनुमान और कल्पना
प्रश्न 1.
यदि मदन रोजगार की खोज में घर से बाहर नहीं निकलता तो क्या होता?
उत्तर:
यदि मदन रोजगार के लिए घर से बाहर न निकलता तो उसे राजा की घोषणा का भी पता न चल पाता और ना ही वह कविता रचकर अशर्फियाँ प्राप्त कर पाता ।
प्रश्न 2.
अपनी कल्पना और अनुमान से बताइए कि राजमहल कैसा होता होगा?
उत्तर:
राजमहल बहुत बड़ा होता है। वह बहुत सुंदर होता है। उसके दरवाजे बहुत बड़े – बड़े होते हैं। उसमें सुंदर कालीन बिछे होते हैं। दरबार में राजा का सुंदर सिंहासन होता है और बहुत सारे दास-दासियाँ सेवा के लिए होते हैं।
प्रश्न 3.
राजा के खजाने में क्या-क्या होता होगा और कितना – कितना होता होगा?
उत्तर:
राजा के खजाने में बहुत सारी सोने और चाँदी की अशर्फियाँ होती होंगी । सुंदर-सुंदर गहने होते होंगे, हीरे, रत्न और मणियाँ होती होंगी। साथ ही देश – विदेश की कीमती वस्तुएँ होती होंगी।
प्रश्न 4.
मदन की कविता से प्रसन्न होकर राजा ने उसे विदा करते समय क्या-क्या उपहार दिए होंगे?
उत्तर:
मदन की कविता से प्रसन्न होकर राजा ने उसे शाबाशी दी और कहा कि यह सब तुम्हारी कविता का कमाल है। राजा ने उसे सोने-चाँदी से मालामाल कर दिया।
प्रश्न 5.
राजा ने मदन को बहुत सारा धन दिया होगा। उसे यह सब कहाँ-कहाँ खर्च करना चाहिए?

उत्तर:
राजा ने प्रसन्न होकर मदन को सोने-चाँदी से मालामाल कर दिया और मदन खुशी-खुशी अपने गाँव लौट आया। मदन को इस पैसे से अपने घर के लिए बहुत राशन खरीदना चाहिएं और घर में अन्य जरूरत का सामान खरीदना चाहिए। उसे माँ के लिए और अपने लिए अच्छे कपड़े खरीदने चाहिए और इसके साथ ही उस धन से अपने लिए कोई दुकान खोल लेनी चाहिए जिससे कि घर का खर्च आसानी से चल सके।

![]()
कहो कहानी, सुनो कहानी
कहानियाँ सुनना और सुनाना सभी को पसंद होता है। नीचे दिए गए निर्देशों के अनुसार कक्षा में ‘कविता का कमाल’ कहानी सुनाइए-
प्रश्न 1.
स्वयं को मदन की जगह रखकर यह कहानी अपनी मातृभाषा या अपनी पसंद की भाषा में सुनाइए।
उत्तर:
पता है मित्रों, मेरा एक पुराना मित्र था मदन, उसके साथ एक बार बड़ी मजेदार घटना घटी। चलो आज मैं आपको उसकी कहानी सुनाता हूँ। हुआ कुछ इस तरह कि एक बार मदन की माँ ने उसे घर से निकाल कर कहा कि जा कुछ पैसे कमाकर ला, मैं अब तुझे बैठाकर नहीं खिलाऊँगी। बस फिर क्या था मदन घर से निकल गया, पर उसे पता नहीं था कि क्या करें?
उसका भाग्य अच्छा था कि तभी राजा का एक कर्मचारी ढिंढोरा पीटता हुआ सुनाई दिया। घोषणा कुछ इस प्रकार थी कि जो राजा को सबसे अच्छी कविता सुनाएगा, उसे राजा सोने-चाँदी की सौ अशर्फियाँ देगा। बस फिर क्या था मदन की तो मानो मुराद पूरी हो गई । वह राजमहल की ओर चल पड़ा, किंतु उसे तो कविता लिखनी ही नहीं आती थी अब क्या करे? तभी उसने एक मज़ेदार बात की, जानते हो क्या ?
बात यह हुई कि उसने एक कुत्ते को मिट्टी खोदते देखा तो पंक्ति बना दी खुदुर – खुदुर का खोदत है ? भैंस को पानी पीते देखा तो पंक्ति बनाई – सुरुर – सुरुर का पीबत है? इसी प्रकार पेड़ पर बैठी चिड़िया को देखकर बोला, ताक – झाँक का खोजत है ? और फिर साँप को देखकर बोला ‘सरक सरक कहाँ भागत है?
अंत में एक व्यक्ति का नाम पूछा तो वह था धन्नू शाह, बस फिर क्या था इसे कविता के अंत में जोड़कर दरबार में कविता पेश कर दी। परंतु वह अटपटी कविता किसी को समझ में नहीं आई। जब उसी रात राजा कविता का अर्थ समझने के लिए उसे दोहरा रहा था तो संयोगवश वही धन्नू शाह नाम का चोर राजमहल में चोरी करने आया पर राजा की कविता सुनकर उसे लगा कि राजा ने उसे देख लिया है इसलिए वह डरकर स्वयं ही राजा के चरणों में गिर गया, फिर क्या था चोर को मिली सजा और मदन अपनी अटपटी कविता से सोने-चाँदी से मालामाल हो गया।

प्रश्न 2.
मदन आपका मित्र है। मदन ने कुछ समय पहले आपको यह कहानी सुनाई थी। अब आप यह कहानी अपनी कक्षा में सुनाइए ।
उत्तर:
छात्र स्वयं अपनी कक्षा में कहानी सुनाए ।
पाठ से आगे
प्रश्न 1.
साँप रेंगकर चलते हैं। रेंगकर चलने वाले जीव-जंतुओं की सूची बनाइए और कक्षा में प्रदर्शित कीजिए।
उत्तर:

प्रश्न 2.
राजमहल में कवि सम्मेलन की सूचना देने के लिए ढिंढोरा पीटा जा रहा था। आजकल ऐसी सूचनाएँ कैसे दी जाती हैं ?
उत्तर:
पहले जमाने में ढिंढोरा पीटकर कोई भी सूचना दी जाती थी परंतु आजकल सोशल मीडिया जैसे- टेलिविज़न, रेडियो आदि पर समाचार द्वारा व सीधे रूप से भी सूचना दी जाती है। इसके अतिरिक्त बहुत-सी सुरक्षा संबंधी सूचनाएँ भी मोबाइल पर दी जाती हैं | समाचार – पत्र में भी सूचनाएँ छपती हैं। सूचना बोर्ड पर भी सूचनाएँ लिखीं जाती हैं।
![]()
प्रश्न 3.
आपके विद्यालय में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आप इसकी सूचना कैसे देंगे?
उत्तर:
विद्यालय में कवि सम्मेलन की सूचना को सूचनापट्ट पर देंगे –
अ.ब.स. विद्यालय
सूचना
कवि सम्मेलन
दिनांक 10-5-25
सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि हमारे विद्यालय में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक छात्र अपना नाम कक्षा अध्यापक/अध्यापिका को दे दीजिए। सम्मेलन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कार्यक्रम का विवरण |इस प्रकार है-
दिनांक – 15-5-25
समय – प्रातः 9 बजे से प्रारंभ
स्थान – विद्यालय का सभागार
सांस्कृतिक विभाग
प्रबंधक
मीडिया और आप
विजेता बनने के बाद मदन को मीडिया के प्रश्नों के उत्तर देने पड़े। अपने को मदन मानते हुए इन प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
मीडिया – कवि सम्मेलन में पुरस्कार पाकर आपको कैसा लग रहा है?
मदन – …………………………………………………………………………
…………………………………………………………………………
मीडिया – आप इस उपलब्धि का श्रेय किसे देना चाहेंगे?

मदन – …………………………………………………………………………
…………………………………………………………………………
मीडिया – आपको राजदरबार में कविता सुनाकर कैसा लगा?
मदन – …………………………………………………………………………
मीडिया – आगे आपकी क्या योजनाएँ हैं?
मदन – …………………………………………………………………………
मीडिया – बहुत-बहुत धन्यवाद मदन जी ।
मदन – …………………………………………………………………………
उत्तर:
मीडिया – कवि सम्मेलन में पुरस्कार पाकर आपको कैसा लग रहा है?
मदन – मैं तो बहुत ज्यादा खुश हूँ। मैंने तो यह सब सपने में भी नहीं सोचा था ।
मीडिया – आप इस उपलब्धि का श्रेय किसे देना चाहेंगे?
मदन – सच बताऊँ तो अपनी माँ को, उनकी वजह से ही आज मैंने यह जीत हासिल की।
मीडिया – आपको राजदरबार में कविता सुनाकर कैसा लगा?
मदन – पहले तो मैं घबराया, फिर मैंने मजे से कविता सुनाई।
मीडिया – आगे आपकी क्या योजनाएँ हैं?
मदन – आगे मैं राजाजी से मिले पैसों से एक दुकान खोलूँगा ।
मीडिया – बहुत-बहुत धन्यवाद मदन जी ।
मदन – जी नमस्कार! आपका भी आभार, मुझे इतना सम्मान देने के लिए।
आपकी कविता
रजनी, मदन की कविता को गाते हुए विद्यालय जा रही थी। उसे बहुत आनंद आ रहा था। चलते-चलते अचानक उसे एक पेड़ पर कुछ बंदर दिखाई दिए। वे एक डाल से दूसरी डाल पर कूद रहे थे। जब वह थोड़ा आगे बढ़ी तो उसे एक सियार दिखाई दिया। सियार ‘हुआँ-हुआँ’ कर रहा था। अब सियार को आधार बनाकर आप कविता को पूरा करने में रजनी की सहायता कीजिए।


उत्तर:

भाषा की बात
प्रश्न 1.
मुहावरे हमेशा एक विशेष अर्थ देते हैं जो उनके शाब्दिक अर्थ से भिन्न होता है। जैसे- ‘फूला न समाना’ मुहावरे का अर्थ है- अत्यधिक प्रसन्न होना ।
वाक्य प्रयोग-विद्यालय की खेल प्रतियोगिता में पुरस्कृत होकर राजू फूला न समा रहा था।
अब आप अपनी लेखन – पुस्तिका में निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखते हुए उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए।
(क) मन में लड्डू फूटना
(ख) मुँह ताकना
उत्तर:
(क) मन में लड्डू फूटना – बहुत खुश होना ।
वाक्य : दरबार में पहुँचकर मदन के मन में लड्डू फूटने लगे।
(ख) मुँह ताकना – किसी की ओर देखना ।
वाक्य : हमें किसी का मुँह नहीं ताकना चाहिए।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित गद्यांश में कहीं-कहीं विराम चिह्नों का प्रयोग हुआ है। इस गद्यांश को उचित ठहराव के साथ पढ़िए।
उसे देखते ही मदन के मुँह से निकल पड़ा, “ ताक-झाँक का खोजत है?” तीनों पंक्तियों को रटते हुए वह चलता गया । रटते रटते उसे अपने आप एक और पंक्ति सूझ गई, “हम जानत का ढूँढ़त है।”
उत्तर:
बच्चों के पढ़ने हेतु ।
![]()
प्रश्न 3.
नीचे लिखे वाक्यों में उपयुक्त विराम चिह्न लगाकर वाक्य पूरा कीजिए-
(कु) क्या ताक झाँक कर रहे हो
उत्तर:
क्या ताक-झाँक कर रहे हो?
(ख) अरे वाह क्या चौका मारा है
उत्तर:
अरे वाह! क्या चौका मारा है।
(ग) आइए राजा से मिलवाता हूँ
उत्तर:
आइए, राजा से मिलवाता हूँ ।
(घ) दादी देखते ही बोली कहाँ जा रहे हो
उत्तर:
दादी देखते ही बोली, ‘कहाँ जा रहे हो ?
कलाकारी
ढोल, नगाड़ा या अन्य कोई वाद्ययंत्र बजाते हुए बोलिए, “सुनो, सुनो सुनो ! राजदरबार में कवि सम्मेलन हो रहा है। सबसे अच्छी कविता सुनाने वाले को सौ अशर्फियाँ इनाम में मिलेंगी।” अब इस संवाद को अपनी मातृभाषा में हाव-भाव के साथ बोलिए।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।
आपकी सूझ-बूझ
एक व्यक्ति के घर के बाहर दस मीटर ऊँचा एक खजूर का पेड़ था। एक बंदर उस पर चढ़ने लगा। वह पेड़ की चोटी पर पहुँचना चाहता था। समस्या यह थी कि वह दिन के समय तो 5 मीटर चढ़ जाता था परंतु जब रात होती तो वह 4 मीटर नीचे फिसल जाता था। क्या आप बता सकते हैं कि बंदर पेड़ की चोटी पर पहुँचने में कितने दिन में सफल होगा?

उत्तर:
छठवें दिन ।