Our free Class 7 Hindi Malhar Worksheet and Class 7 Hindi Chapter 7 वर्षा बहार कविता Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 7 Hindi Chapter 7 Worksheet वर्षा बहार कविता
Class 7 Hindi वर्षा बहार Worksheet
वर्षा बहार Worksheet – वर्षा बहार Class 7 Hindi Worksheet
पाठ पढ़कर इन प्रश्नों के उत्तर ध्यान से दीजिए ।
प्रश्न 1.
सही उत्तर के सामने ” का चिह्न लगाइए ।
(क) ‘वर्षा-बहार’ कविता में वर्षा को किसका कारण बताया गया है ?
(i) दुख और निराशा का
(ii) भय और चिंता का
(iii) आनंद और प्रसन्नता का
(iv) क्रोध और विरोध का
(ख) ‘नभ में छटा अनूठी, घनघोर छा रही है’ पंक्ति किसका दृश्य प्रकट कर रही है?
(i) बादल के घिरने का
(ii) बिजली गिरने का
(iii) ठंडी हवा बहने का
(iv) सौंदर्य का
(ग) कवि ने वर्षा को ‘अनोखी वर्षा बहार’ क्यों कहा है?
(i) क्योंकि यह सबके लिए सुखद नहीं होती है।
(iii) क्योंकि यह एक सामान्य ऋतु है।
(ii) क्योंकि यह सभी जीवों को दुख देती है।
(iv) क्योंकि यह सभी को सुख और संतोष देती है।
(घ) ‘सारे जगत की शोभा, निर्भर है इसके ऊपर’ का तात्पर्य है-
(i) सभी जीव-जंतु स्वतंत्र हैं।
(ii) जीवन का मुख्य स्रोत वर्षा है ।
(iii) संपूर्ण जगत शोभायमान है।
(iv) जगत की शोभा सूर्य पर निर्भर है
(ङ) वर्षा में मेंढकों का गाना कैसा प्रतीत होता है ?
(i) कर्कश
(ii) भयावह
(iii) प्रिय और लुभावना
(iv) उदास
(च) ‘बागों में गीत सुंदर, गाती हैं मालिनें अब ।’ यह पंक्ति किस भावना को दर्शाती है ?
(i) दुख को
(ii) क्रोध को
(iii) उल्लास और आनंद को
(iv) निराशा को
(छ) ‘तालों के जीव’ किस कारण प्रसन्न होते हैं?
(i) आँधी के कारण
(ii) तेज़ धूप के कारण
(iii) वर्षा के कारण
(iv) भोजन की कमी के कारण
![]()
(ज) निम्नलिखित कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए-
कथन (A): वर्षा ऋतु जीवनदायिनी है।
कारण (R): वर्षा से नदियाँ और तालाब सूख जाते हैं।
(i) कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) गलत है।
(ii) कथन (A) गलत है लेकिन कारण (R) सही है ।
(iii) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
(iv) कथन (A) सही है और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
(क) कवि ने वर्षा ऋतु का वर्णन किस प्रकार किया है? अपनी भाषा में लिखिए।
_______________________________________________
_______________________________________________
(ख) तालाबों के जीव कब और क्यों प्रसन्न होते हैं? समझाइए ।
_______________________________________________
_______________________________________________
(ग) कविता में किसानों की प्रसन्नता कैसे झलकती है? अपने शब्दों में लिखिए ।
_______________________________________________
_______________________________________________
(घ) ‘वर्षा-बहार’ शीर्षक की सार्थकता सिद्ध कीजिए ।
_______________________________________________
_______________________________________________
(ङ) ‘खिलता गुलाब कैसा, सौरभ उड़ा रहा है’ पंक्ति का अर्थ क्या है? स्पष्ट कीजिए।
_______________________________________________
_______________________________________________
(च) ‘वर्षा – बहार’ कविता के आधार पर सिद्ध कीजिए कि वर्षा के बिना जीवन संभव नहीं है।
_______________________________________________
_______________________________________________
प्रश्न 3.
कविता के अनुसार सही शब्द लिखकर रिक्त स्थान भरिए ।
(क) नभ में घटा __________________ छा रही है।
(ख) वर्षा ऋतु को कविता में __________________ बहार कहा गया है।
(ग) तालों में रहने वाले __________________ प्रसन्न होते हैं।
(घ) मालिनें बागों में __________________ गा रही हैं।
(ङ) मेंढक __________________ गा रहे हैं।
(च) ‘फिरते लखो पपीहे’- यहाँ __________________ पक्षी का उल्लेख है।
(छ) गुलाब खिलकर __________________ उड़ा रहा है।
(ज) मोर वन में __________________ कर रहे हैं।
(झ) हंस कतार में __________________ हैं।
(ञ) ‘वर्षा – बाहर’ कविता के रचयिता हैं – __________________
प्रश्न 4.
सही कथन पर ‘/’ और गलत कथन पर ‘x’ लगाइए।
(क) ‘वर्षा-बहार’ कविता में वर्षा ऋतु को भयावह दिखाया गया है।
(ख) कविता में पशु-पक्षियों की गतिविधियाँ नहीं दर्शाई गई हैं।
(ग) कविता में किसान गाते हुए दर्शाए गए हैं।
(घ) मेंढकों की आवाज़ को अप्रिय बताया गया है।
(ङ) कविता में बिजली चमकने का दृश्य वर्णित है।
(च) कविता में तालाब और झरनों का उल्लेख है।
प्रश्न 5.
काव्य – पंक्तियों का उनके भावार्थ से मिलान कीजिए।
| काव्य-पंक्तियाँ | भावार्थ |
| 1. वर्षा – बहार सब के, मन को लुभा रही है | i. वर्षा का पानी झरनों की तरह बह रहा है, जिससे नदियाँ और जल-स्रोत सक्रिय हो उठे हैं। |
| 2. नभ में छटा अनूठी, घनघोर छा रही है | ii. आकाश में बिजली की चमक और बादलों की गर्जना से वातावरण रोमांचक हो गया है। |
| 3. बिजली चमक रही है, बादल गरज रहे हैं | iii. वर्षा ऋतु अपनी सुंदरता और ठंडक से सबको आनंदित कर रही है। |
| 4. पानी बरस रहा है, झरने भी ये बहे हैं | iv. संपूर्ण पृथ्वी की सुंदरता और हरियाली वर्षा पर निर्भर है। |
| 5. सारे जगत की शोभा, निर्भर है इसके ऊपर | v. आकाश में बादलों की अनोखी छटा छाई है, जिससे दृश्य अत्यंत मनोहारी लग रहा है। |
प्रश्न 6.
निम्नलिखित काव्यांशों को पढ़कर उन पर आधारित प्रश्नों के सही उत्तर चुनिए ।
(क) वर्षा – बहार सब के मन को लुभा रही है।
नभ में छटा अनूठी, घनघोर छा रही है।
बिजली चमक रही है, बादल गरज रहे हैं
पानी बरस रहा है. झरने भी ये बहे हैं।
1. ‘वर्षा-बहार सब के, मन को लुभा रही है’- इस पंक्ति में ‘लुभा रही है’ का क्या अर्थ है ?
(i) डरा रही है
(iii) थका रही है
(ii) आकर्षित कर रही है
(iv) रोक रही है
![]()
2. ‘नभ में छटा अनूठी’ – यह पंक्ति किस ऋतु का संकेत कर रही है ?
(i) ग्रीष्म ऋतु
(iii) वर्षा ऋतु
(ii) शीत ऋतु
(iv) वसंत ऋतु
3. ‘झरने भी ये बहे हैं’ – पंक्ति में झरने किस कारण से बहने लगे हैं?
(i) बर्फ़ पिघलने से
(iii) पानी बरसने से
(ii) बादल फटने से
(iv) बाँध के टूटने से
4. ‘घनघोर छा रही है’- पंक्ति में ‘घनघोर’ शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
(i) बिजली के लिए
(ii) बारिश के लिए
(iii) काले घने बादलों के लिए
(iv) धूप के लिए
(ख) चलते हैं हंस कहीं पर बाँधे कतार सुंदर
गाते हैं गीत कैसे लेते किसान मनहर |
इस भाँति है अनोखी, वर्षा बहार भू पर
सारे जगत की शोभा, निर्भर है इसके ऊपर।
1. ‘चलते हैं हंस कहीं पर, बाँधे कतार सुंदर’- इसमें हंसों की किस विशेषता की झलक मिलती है ?
(i) अनुशासनप्रियता की
(iii) एकता की
(ii) सामाजिकता की
(iv) उपर्युक्त सभी
2. ‘ गाते हैं गीत कैसे लेते किसान मनहर’ – इस पंक्ति में किसान का कौन-सा रूप सामने आता है?
(i) संघर्षशील
(ii) करुण
(iii) आनंदित और उत्साही
(iv) व्यस्त और चिंतित
3. ‘वर्षा-बहार’ को बताया गया है-
(i) सामान्य
(ii) अनोखी और मनमोहक
(iii) कष्टकारी
(iv) दुखद
4. ‘सारे जगत की शोभा, निर्भर है इसके ऊपर’- यहाँ ‘इसके’ शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है ?
(i) शीत ऋतु के लिए
(ii) सूर्य के लिए
(iii) वर्षा के लिए
(iv) चाँदनी रात के लिए
5. इस पद्यांश का मुख्य संदेश क्या है?
(i) शीत ऋतु की कठोरता
(ii) किसान की दुर्दशा
(iii) वर्षा ऋतु की महत्ता और सौंदर्य
(iv) पशु-पक्षियों की चंचलता
प्रश्न 7.
‘उपसर्ग’ किसे कहते हैं? पाठ से कोई उपसर्ग युक्त शब्दों के उदाहरण देते हुए समझाइए |
_______________________________________________
_______________________________________________
_______________________________________________
प्रश्न 8.
निम्नलिखित शब्दों में से उपसर्गों को अलग करके उनके अर्थ लिखिए।
| शब्द | उपसर्ग | अर्थ |
| (क) सुगीत | ||
| (ख) निर्भर | ||
| (ग) आमोद | ||
| (घ) कुमार्ग | ||
| (ङ) संकल्प | ||
| (च) अत्यंत |
प्रश्न 9.
निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए।
(क) जल में विचरण करने वाला
(ख) आकाश में विचरण करने वाला
(ग) धरती पर विचरण करने वाला
(घ) जैसा पहले कभी न हुआ हो
(ङ) जिसके पास कुछ भी न हो
(च) दोपहर के बाद का समय
(छ) ईश्वर में आस्था रखने वाला
(ज) मन को हरने वाला
प्रश्न 10.
निम्नलिखित शब्दों के वर्ण-विच्छेद कीजिए ।
(क) वर्षा – _____ + _____ + _____ + _____ + _____
(ख) डालियाँ – _____ + _____ + _____ + _____ + _____ + _____
(ग) प्रसन्न – _____ + _____ + _____ + _____ + _____ + _____ + _____ + _____
(घ) ग्रीष्म – _____ + _____ + _____ + _____ + _____ + _____
(ङ) नृत्य – _____ + _____ + _____ + _____ + _____
(च) भाँति – _____ + _____ + _____ + _____
प्रश्न 11.
निम्नलिखित शब्दों के लिंग पहचानकर लिखिए तथा शब्दों के वचन-परिवर्तन कीजिए।
| लिंग | वचन-परिवर्तन |
| (क) डालियाँ | |
| (ख) मालिनें | |
| (ग) पपीहे | |
| (घ) किताब | |
| (ङ) बात | |
| (च) ऋतु |
![]()
सोच-समझकर उत्तर दीजिए ।
प्रश्न 12.
आपको वर्षा ऋतु में क्या-क्या करना अच्छा लगता है और इस दौरान आप क्या नहीं कर पाते हैं? लिखिए।
_______________________________________________
_______________________________________________
प्रश्न 13.
कविता में कहा गया है कि ‘तालों में जीव जलचर, अति हैं प्रसन्न होते’, यदि तालाब और झीलें सूख जाएँ तो इन जलचरों का जीवन कैसा होगा?
_______________________________________________
_______________________________________________
अपने विचार साझा कीजिए ।
प्रश्न 14.
अगर आप एक किसान का साक्षात्कार लें, जो बारिश के समय खेतों में गीत गा रहा हो, तो आप उससे क्या-क्या प्रश्न पूछेंगे ?
_______________________________________________
_______________________________________________
प्रश्न 15.
कविता ‘वर्षा – बहार’ में वर्षा को बहुत सुंदर बताया गया है। कल्पना कीजिए कि वर्षा एक रानी है जो धरती पर आती है। उससे होने वाली बातचीत को आधार बनाकर एक लघु कहानी लिखिए।
_______________________________________________
_______________________________________________
प्रश्न 16.
कल्पना कीजिए कि आप एक पपीहा हैं जो गरमी से परेशान है और वर्षा के स्वागत में एक गीत गाना चाहता है। वह गीत कैसा होगा? लिखिए।
_______________________________________________
_______________________________________________