Students prefer Class 4 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 6 जयपुर से पत्र Jayapur Se Patra Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 4 Hindi Jayapur Se Patra Extra Question Answer
Class 4 Hindi Chapter 6 Extra Question Answer Jayapur Se Patra
NCERT Class 4 Hindi Chapter 6 Extra Questions जयपुर से पत्र
जयपुर से पत्र Class 4 MCQ
प्रश्न 1.
छात्र किस शहर की यात्रा पर गए थे?
(क) दिल्ली
(ख) आगरा
(ग) जयपुर
(घ) उदयपुर
उत्तर:
(ग) जयपुर
प्रश्न 2.
जंतर-मंतर का निर्माण किसने करवाया था ?
(क) महाराणा प्रताप
(ख) राजा सवाई जयसिंह
(ग) अकबर
(घ) अशोक
उत्तर:
(ख) राजा सवाई जयसिंह
![]()
प्रश्न 3.
छात्रों ने हवामहल के बाद कौन-सी जगह देखी ?
(क) रामबाग
(ख) आमेर किला
(ग) जंतर-मंतर
(घ) सिटी पैलेस
उत्तर:
(ग) जंतर-मंतर
प्रश्न 4.
संग्रहालय में कौन-कौन सी चीजें रखी थीं?
(क) किताबें और खिलौने
(ख) राजा-महाराजाओं के कपड़े, अस्त्र-शस्त्र और चित्र
(ग) विज्ञान उपकरण
(घ) फलों की टोकरी
उत्तर:
(ख) राजा-महाराजाओं के कपड़े, अस्त्र-शस्त्र और चित्र
प्रश्न 5.
छात्रों ने जलपान किस समय किया?
(क) रात को
(ख) दोपहर को
(ग) शाम को
(घ) सुबह को
उत्तर:
(घ) सुबह को
गद्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
गद्यांश
जयपुर से लगभग चौदह किलोमीटर की दूरी पर आमेर का दुर्ग है। यह किला बहुत पुराना और बड़ा है। आमेर में शीशमहल देखने योग्य है। शीशमहल के पास ही शिला देवी का मंदिर है। मंदिर में दर्शन करने के बाद हम नगर वापस आए। रात को हमने राजस्थान के लोकनृत्य देखें। फिर राजस्थान का विशेष व्यंजन दाल-बाटी चूरमा खाया। आज दोपहर के पश्चात् हम झीलों के नगर उदयपुर जाएँगे। अगला पत्र उदयपुर से लिखूँगा ।
प्रश्न 1.
आमेर का दुर्ग कहाँ स्थित है?
(क) जयपुर से 5 किलोमीटर दूर
(ख) जयपुर से 10 किलोमीटर दूर
(ग) जयपुर से 14 किलोमीटर दूर
(घ) उदयपुर से 14 किलोमीटर दूर
उत्तर:
(ग) जयपुर से 14 किलोमीटर दूर
प्रश्न 2.
राजस्थान का कौन-सा व्यंजन बच्चों ने खाया?
(क) खिचड़ी
(ख) पूरी-सब्जी
(ग) कढ़ी-चावल
(घ) दाल-बाटी चूरमा
उत्तर:
(घ) दाल-बाटी चूरमा
प्रश्न 3.
आमेर में कौन-से दो दर्शनीय स्थल देखे गए?
उत्तर:
आमेर में दो दर्शनीय स्थल देखे गए, जैसे – शीशमहल और शिला देवी का मंदिर।
प्रश्न 4.
लेखक अगला पत्र कहाँ से लिखने वाला है?
उत्तर:
लेखक अगला पत्र उदयपुर से लिखने वाला है।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
छात्र किसके साथ जयपुर यात्रा पर गए थे?
उत्तर:
छात्र अपने अध्यापकों के साथ जयपुर यात्रा पर गए थे।
प्रश्न 2.
जंतर-मंतर कहाँ स्थित है ?
उत्तर:
जंतर-मंतर हवामहल के पास स्थित है।
![]()
प्रश्न 3.
रामनिवास बाग में क्या खास है?
उत्तर:
रामनिवास बाग में एक सुंदर कला – संग्रहालय है।
प्रश्न 4.
पिनकोड कितने अंकों की संख्या होती है?
उत्तर:
पिनकोड छ: अंकों की संख्या होती है।
प्रश्न 5.
बच्चों की यात्रा का अनुभव कैसा रहा?
उत्तर:
बच्चों की यात्रा बहुत अच्छी रही और अध्यापकों ने उनका पूरा ध्यान रखा।
व्याकरण संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
पत्र में आई पाँच व्यक्तिवाचक संज्ञाएँ और पाँच जातिवाचक संज्ञाएँ लिखिए।
उत्तर:
व्यक्तिवाचक संज्ञाएँ जयपुर, राजा सवाई जयसिंह, हवामहल, रामनिवास बाग, शीशमहल |
जातिवाचक संज्ञाएँ अध्यापक, मंदिर, संग्रहालय, दुर्ग, चित्र ।
प्रश्न 2.
पाठ में आए शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए।
- राजा
- दुर्ग
- मंदिर
- चित्र
- नगर
उत्तर:
- राजा – नरेश, भूपति
- दुर्ग – किला, गढ़
- मंदिर – देवालय, प्रार्थनास्थल
- चित्र – तस्वीर, छवि
- नगर – शहर, महानगर
![]()
लेखन संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
दिल्ली घूमने आए दो बच्चों का आपस में संवाद लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
आरव – नमस्ते तान्या ! क्या तुम पहली बार दिल्ली आई हो ?
तान्या – हाँ आरव, मैं पहली बार दिल्ली आई हूँ। यहाँ आकर बहुत अच्छा लग रहा है।
आरव – कल हम इंडिया गेट गए थे। वहाँ बहुत सुंदर लाइट लगी थी।
तान्या – हाँ, मुझे भी वहाँ बहुत मज़ा आया । वहाँ की हवा भी ठंडी थी ।
आरव – आज हम कहाँ चलेंगे?
तान्या – आज हम लाल किला और जामा मस्जिद देखने जाएँगे। शाम को चाँदनी चौक में कुछ खाने चलेंगे।
आरव – वहाँ की चाट बहुत स्वादिष्ट होती है। मुझे गोलगप्पे बहुत पसंद हैं।
तान्या – मुझे भी ! दिल्ली में घूमना और खाना दोनों अच्छा लगता है।
आरव – तो चलो, तैयार हो जाओ!
तान्या – हाँ, चलो जल्दी चलते हैं।